यूपी चुनाव में नहीं होगा किसान आंदोलन का असर, BJP तोड़ेगी रिकॉर्ड, जीतेंगे 325-350 सीटें- योगी

योगी का धमाकेदार इंटरव्यू

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान तेज होता जा रहा है. चुनावी रण में जीत हासिल करने, सीटों की संख्या और चुनाव के दौरान किसान आंदोलन के असर को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, ‘विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसान आंदोलन का कोई असर नहीं देखने को नहीं मिलेगा’. योगी ने ये भी कहा कि, ‘राज्य में मौजूदा बीजेपी की सरकार विधानसभा में 325 से 350 सीटों पर जीत दर्ज करेगी’. साथ ही योगी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर भी सफाई दी है. … Read more

फिर किसानों के समर्थन में उतरे वरुण, CM योगी को लिखा पत्र, गन्ने का मूल्य 400 रु. करने की मांग

फिर किसानों के समर्थन में उतरे वरुण गांधी

Politalks.News/Uttarpradesh. भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से गन्‍ने का मूल्‍य बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की अपील की है. इससे पहले वरुण गांधी ने 12 सितंबर को भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग की थी. सांसद ने गन्‍ने के मूल्‍य में प्रति क्विंटल 25 रुपये की वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया साथ ही यह भी सुझाव दिया कि अगर किसी कारणवश और मूल्य वृद्धि संभव न हो तो उत्तर प्रदेश सरकार अपनी ओर से घोषित किये गये गन्‍ना मूल्‍य के ऊपर 50 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने पर भी विचार … Read more

टीम योगी के विस्तार पर मायावती का निशाना- मंत्री जब तक समझेंगे काम लग जाएगी आचार संहिता

टीम योगी के विस्तार पर मायावती का निशाना

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से योगी मंत्रिमंडल विस्तार चर्चा का विषय बना हुआ है. चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी अपना वोट बैंक साधने में जुटी है. रविवार को हुए दूसरे योगी मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी ने ब्राह्मणों के साथ साथ दलित चेहरों को भी साधा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के लिए उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव नाक का सवाल बना हुआ है. रविवार को हुए योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भाजपानीत योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. मायावती ने एक के एक ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘बीजेपी ने जातिगत आधार पर वोटों को साधने के लिए जिन्हें मंत्री बनाया, बेहतर … Read more

एक ‘नाव’ में मिशन-2022 पार करेंगे BJP-निषाद, गठबंधन किया पर सीटें तय नहीं, जल्दबाजी क्यों?

एक 'नाव' में मिशन 2022 पार करेंगे भाजपा-निषाद

Politalks.News/Uttarpradesh.  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपना जातीय समीकरण और सियासी गठजोड़ बनाने में जुट गई है. ऐसे में बीजेपी ने 2022 के चुनाव के लिए अपना दल (एस) के अलावा संजय निषाद की निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. यूपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया है. प्रधान ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि, ‘भाजपा का निषाद पार्टी से गठबंधन हो चुका है. यूपी चुनाव में भाजपा और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगी. अपना दल पहले से इस गठबंधन का हिस्‍सा है’. हालांकि.निषाद पार्टी सूबे में कितनी विधानसभा … Read more

झूठ का डबल इंजन दौड़ाने वाले योगी अब कहां छिपाएंगे मुंह?- RBI की रिपोर्ट पर विपक्ष का हमला

झूठ का डबल इंजन दौड़ाने वाले योगी अब कहां छिपाएंगे मुंह?

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय रिज़र्व बैंक की ‘हैंडबुक ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऑन द इंडियन इकोनॉमी, 2020-21‘ के सामने आने के बाद सूबे की राजनीति में भूचाल आ गया है. रिज़र्व बैंक ने पिछले सप्ताह जारी किये गए अपने हैंडबुक में ना सिर्फ यूपी बल्कि देश के सभी राज्यों की अर्थव्यवस्था की स्थिति को पता चलता है. हैंडबुक के आंकड़ों के अनुसार सपा सरकार के मुकाबले योगी सरकार में प्रति व्यक्ति आय के आंकड़ों में कमी आई है. जिसके बाद से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव सूबे की योगी सरकार पर हमलावर हो गए हैं. मायावती ने जहां भाजपा के विकास के दावे हवा-हवाई और जुमलेबाजी बताया तो … Read more

करणी सेना के विरोध के बीच मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण, अराजक तत्वों ने हटाया गुर्जर शब्द

गुर्जर-राजपूत विवाद के बीच मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण

Politalks.News/Uttarpradesh.  विवादों के बीच ग्रेटर नोएडा के कस्बा दादरी में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया. मगर सीएम के आने से पहले अराजक तत्वों ने शिलापट्ट पर लिखे गुर्जर शब्द पर कालिख पोत दी. राजपूत और क्षत्रियों के बीच सम्राट मिहिर भोज की जाति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में महाराज मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान योगी ने निशाना साधते हुए कहा कि, ‘इन योद्धाओं ने किसी जाति के लोगों के लिए नहीं सभी के लिए बलिदान दिया था. हमें महापुरुष के योगदान को जाति से नहीं बांधना चाहिए’. … Read more

योगी लेकर आए हैं झूठ बोलने की विशेष ट्रेनिंग, खोलना चाहिए प्रशिक्षण केंद्र- अखिलेश का जोरदार तंज

अखिलेश का योगी सरकार पर जोरदार तंज

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सियासी बयानबाजी का दौर अपने चरम पर है. तो वहीं कई नेताओं का दल बदलने यानी एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का पुराना खेल भी शुरू हो चूका है. इसी कड़ी में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में बीजेपी और बसपा के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा. इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे. नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि चुनाव से पहले इसी तरह समाजवादी पार्टी के परिवार का कारवां बढ़ता रहे. इसके साथ … Read more

मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करने वाली बीजेपी फंसा देती मुझे झूठे मुकदमे में अगर मैं…- मायावती

ब्राह्मणों की जुगलबंदी से बनेगी बसपा सरकार- मायावती

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती अब पूरी तरह फोम में नजर आ रही हैं. सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में आयोजित ‘प्रबुद्ध सम्मेलन’ के समापन समारोह में शिरकत करते हुए बसपा कार्यकर्त्ता एवं यूपी की जनता को संबोधित किया. काफी लम्बे समय बाद किसी सार्वजानिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची मायावती ने कोरोना संकट के दौरान उन पर लगे आरोपों पर सफाई भी दी साथ बसपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया. इस दौरान मायावती ने कहा कि इस बार हमारी सरकार बनने पर हमारा पूरा फोकस उत्तरप्रदेश की तस्वीर बदलने पर रहेगा. इसके साथ ही मायावती ने दावा किया कि सर्व समाज के साथ ब्राह्मणों … Read more

किसान महापंचायत से टिकैत-योगी में शुरू होगा घमासान, किसान और प्रशासन कस चुके हैं कमर

मुज्जफरनगर किसान महापंचायत

Politalks.news/UttarPradesh. केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को लेकर देशभर के किसान बीते 9 महीने से आंदोलनरत है. कई राज्यों से पहुंचे किसानों ने दिल्ली के बॉर्डर पर डेरा डाल रखा है. ये किसान अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं तो सरकार लगातार तीनों कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताते हुए आंदोलन खत्म करने की बात कह रही है. हाल ही में हुए 5 राज्यों के चुनावों किसानों ने कई राज्यों में जाकर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया था और जनता से बीजेपी को वोट ना देने की अपील भी की थी. तो वहीं आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा … Read more

अचानक पहुंचे नेताजी ने दिया जीत का मंत्र, भावुक होकर अखिलेश बोले- ये तो सोने पे सुहागा

अचानक पहुंचे नेताजी ने सबको चौंकाया

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश में जन क्रांति यात्रा का समापन हो गया. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब समापन समारोह में लोगों और प्रेस को संबोधित कर ही रहे थे तभी मुलायम सिंह यादव भी अचानक वहां पहुंच गए. इसके बाद अखिलेश ने पैर छूकर अपनी कुर्सी छोड़कर उन्हें बैठाया. अखिलेश ने कहा कि ‘नेताजी को देखकर हिंदी में शब्द ही नहीं निकल रहा है.ये तो सोने पे सुहागा हो गया’ वहीं अखिलेश का हौसला बढ़ाते हुए मुलायम ने कहा, ‘बहुत अच्छा प्रोग्राम किया. भीड़ देखकर हम खुश हैं. सरकार बनाने के लिए ऐसा ही जोश चाहिए‘ अपने पिता को मंच पर साथ पाकर दम भरते हुए समाजवादी पार्टी के … Read more