I-PAC के दफ्तर पर ED का छापा, ममता बनर्जी ने केन्द्रीय गृह मंत्री पर साधा निशाना

Mamata Banerjee

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला घोटाले को लेकर कोलकाता में पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म I-PAC के दफ्तर में छापेमारी की. प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटाले को लेकर कोलकाता में ये कार्रवाई की है. इस दौरान ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंच गई हैं. उन्होंने कहा कि हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है. I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर भी छापेमारी की गई है. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि ED केन्द्रीय गृहमंत्री के इशारे पर ये कार्रवाई की गई है. वहीं, बीजेपी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है, बीजेपी ने ममता पर केन्द्रीय एजेंसी के काम में रूकावट डालने का … Read more

कांग्रेस से निकाले जाएंगे अधीर रंजन चौधरी! BJP में होंगे शामिल! देखें पूरी खबर

breaking news

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को लेकर बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव में अपनी बरहामपुर सीट गवांने के बाद अधीर रंजन ने पार्टी में खुद को पाया अलग-थलग, मिली जानकारी के अनुसार अधीर रंजन चौधरी को हटाया गया पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से, अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अधीर चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, चौधरी ने कहा- जब चुनाव चल रहे थे, तब मल्लिकार्जुन खड़गे ने टेलीविजन पर कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो मुझे रखा जाएगा बाहर, जिससे मैं हो गया था परेशान, रंजन चौधरी ने आगे कहा- लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी नेताओं की बैठक में उन्हें पूर्व अध्यक्ष कहकर किया गया संबोधित, जो था काफी … Read more

दीदी के खिलाफ भाजपा में शामिल नही हुए गांगुली तो BCCI अध्यक्ष की कुर्सी पर लटकी तलवार

अमित शाह के बेटे बने रहेंगे, गांगुली की होगी छुट्टी

Politalks.News/WestBengal. पिछले कुछ दिनों से शांत पड़ी पश्चिम बंगाल की राजनीति में अब फिर से सियासी घमासान छिड़ गया है. दरअसल भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटने की खबरों के चलते बंगाल की सियासत गरमा गई है. जल्द ही सौरव गांगुली की जगह रोजर बिन्नी उनकी जगह ले सकते हैं. रोजर बिन्नी के सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने की संभावना से जुड़ी खबरों के बीच पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को ‘अपमानित करने की कोशिश’ करने का आरोप लगाया है. TMC सांसद शांतनु सेन ने इशारों इशारों … Read more

ममता ने की RSS की तारीफ तो भड़की BJP, कांग्रेस-AIMIM-CPI और संघ ने साधा जोरदार निशाना

img 20220902 103021

Politalks.News/WestBengal/Benerjee. एक लंबी चुप्पी के बाद पिछले चार दिनों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के एक के बाद एक बयान मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं. ‘2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना मेरी आखिरी जंग’ और ‘पता होता राजनीति इतनी गंदी हो जाएगी तो कभी नहीं आती‘ के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर एक बयान देकर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है. मोदी सरकार से जारी घमासान के बीच सीएम बनर्जी ने परोक्ष रूप से आरएसएस की तारीफ करते हुए कहा कि आरएसएस में सभी बुरे नहीं हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस … Read more

पता होता इतनी गंदी हो जाएगी तो मैं राजनीति में कभी नही आती- भतीजे को ED के समन पर बोलीं बनर्जी

img 20220901 102528

Politalks.News/WestBengal. हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव को अपनी ‘आखिरी जंग‘ बताने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि काश उन्होंने राजनीति छोड़ दी होती. बीते रोज बुधवार को ममता बनर्जी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि, ‘मैंने समाज की सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया, लेकिन अगर मुझे पहले पता होता कि आज की राजनीति इतनी गंदी हो जाएगी, जिस कारण मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को इतनी झूठी बदनामी का सामना करना पड़ेगा, तो मैं बहुत पहले राजनीति छोड़ देती.’ दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि … Read more

अर्पिता ने ED के सामने किए कई बड़े खुलासे तो TMC ने बनाई चटर्जी से दुरी, पार्थ की बढ़ी मुश्किलें

शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में चटर्जी की बढ़ी मुश्किलें

Politalks.News/WestBengal/ED. पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. साल 2014 से 2021 तक राज्य के शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उनसे दुरी बना ली है. शुक्रवार को ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्थ चटर्जी के करीबी अर्पिता चटर्जी के यहाँ से 22 करोड़ रूपये नकद मिले थे. इसके बाद ED ने अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी को मिले कैश से जुड़े सवालों का सही जवाब ना देने पर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को जहाँ अर्पिता मुखर्जी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, उनके आवास पर मिला कैश पार्थ … Read more

TMC नेता का पेट देखकर बनर्जी ने पूछा तुम्हारा मध्यप्रदेश इतना क्यों निकला है? बंद करो पकौडे खाना

img 20220531 wa0201

Politalks.News/WestBengal/Mamta. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद तो अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क रहती ही हैं, बल्कि अपनी टीम के सदस्यों को भी समय समय पर टोकती रहती हैं. अपनी इसी आदत के चलते ममता दीदी ने बीते रोज सोमवार को हुई एक बैठक के दौरान टीएमसी नेता की तोंद को लेकर सबके सामने क्लास लगा दी. सीएम ममता बनर्जी ने झालदा नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल से उनके पेट की तरफ इशारा करते हुए मजाकिया अंदाज में पूछा कि आपका मध्य प्रदेश (पेट) इतना क्यों निकला हुआ है? इस पर अग्रवाल ने बताया कि उनका वजन 125 किलो है और वह सुबह नाश्ते में रोज पकौड़े खाते … Read more

पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगी चांसलर- ममता सरकार का बड़ा फैसला

img 20220526 210922

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल (West bengal) में ममता बनर्जी सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के बीच 36 का आंकड़ा जगजाहिर है, इसी बीच अब ममता सरकार और गवर्नर धनखड़ के बीच विवाद और बढ़ता नजर आ रहा है. ममता बनर्जी सरकार ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ एक बड़ा दांव चलते हुए राज्य में मुख्यमंत्री को राज्यपाल की जगह विश्वविद्यालय का चांसलर बनाए जाने का निर्णय लिया है. अब सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जल्द ही राज्यपाल की जगह राज्य के विश्वविद्यालयों की चांसलर बन जाएंगी. बंगाल विधानसभा में जल्द ही इसे लेकर संशोधन बिल पेश किया जाएगा. प्रदेश के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने बताया कि गुरुवार को … Read more

धनखड़ बोले- मैं वहां का गवर्नर जहां मर्जी से वोट देना प्रताड़ना, CM पहुंचती हैं आरोपियों को छुड़ाने

'राजस्थान आना मेरे लिए तीर्थ यात्रा जैसा वरना वहां तो...'

Politalks.News/Rajasthan. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ जयपुर दौरे पर हैं. गवर्नर धनखड़ ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. इसके बाद गवर्नर धनखड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित व्याख्यान माला को संबोधित किया इस दौरान पश्चिम बंगाल के गवर्नर धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी और उनके पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया. धनखड़ ने कहा कि, ‘देश में राष्ट्रवाद के विपरित काम करने वाले लोग खुलकर सामने आ गए हैं. ये सब षड्यंत्र कर भारत की मूल भावना पर हमला कर रहे हैं. … Read more

राक्षसी गुण वाली भाजपा को जब तक केंद्र की सत्ता से नहीं हटा देती, तब तक नहीं लूंगी चैन- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने साधा भाजपा पर जबरदस्त निशाना

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में अब महज 7 दिन का ही समय शेष है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए ये विधानसभा उपचुनाव अहम है. भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी के सामने बीजेपी ने प्रियंका टिबरेवाल को उतारा है. भवानीपुर ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है और यहाँ से उनका जीतना करीब करीब तय है. 30 सितम्बर को होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज हो चुकी है. भवानीपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा 30 सितम्बर को होने वाले उपचुनावों में बाहरी उम्मीदवारों को लाकर अव्यवस्था पैदा करना चाहती है. भवानीपुर में चुनावी सभा को … Read more