हर हाल में बंगाल पर कब्जा करने में जुटी बीजेपी के लिए कई मायनों में अहम रहा अमित शाह का सियासी दौरा

अमित शाह का बंगाल दौरा

Politalks.News/WestBengal. अगले साल अप्रेल-मई में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. चुनाव से पहले जहां एक ओर सत्तारूढ़ टीएमसी को जबरदस्त झटके लग रहे हैं वहीं बीजेपी अपने बढ़ते जनाधार से जबरदस्त उत्साहित है. इस बीच दो दिन बंगाल के दौरे पर रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. दौरे के पहले दिन शनिवार को अमित शाह ने टीएमसी छोड़कर आए शुभेंदु अधिकारी जैसे दिग्गज नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया तो रैली को संबोधित करते हुए ‘जय श्रीराम‘ के नारे के साथ टीएमसी को उखाड़ फेंकने का प्रण लिया. वहीं दौरे के दूसरे … Read more

सुवेंदु को साथ ले टीएमसी को बंगाल से उखाड़ फेंकने का प्रण लिया अमित शाह ने, जय श्री राम के लगे नारे

टीएमसी को बंगाल से उखाड़ फेंकने का प्रण लिया अमित शाह ने

Politalks.News/WestBengal. दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहले दिन शनिवार को मिदनापुर की रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने रैली में अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय‘ के उद्घोष के साथ शुरुआत की तो रैली के अंत में ‘जय श्री राम‘, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम‘ के साथ भाषण खत्म किया. इस दौरान रैली में मौजूद लोगों से अमित शाह ने कहा कि दोनों हाथ उठाए और बदलाव की मुठ्ठी भिचे और इतनी जोर से नारा लगाएं कि कलकत्ता में ममता दीदी के कान तक आवाज चली जाए. … Read more

बंगाल में बिखरी टीएमसी से अब आर-पार के मूड में भाजपा, अमित शाह बिछाएंगे चुनावी बिसात

बंगाल दौरे पर अमित शाह

Politalks.News/WestBengal. भाजपा नेताओं का पिछले कुछ महीनों से बंगाल का ताबड़तोड़ दौरे करना बताता है कि अब मोदी सरकार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आर-पार के मूड में आ गई है. ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता राजधानी दिल्ली से बंगाल पहुंचकर ममता बनर्जी से दो-दो हाथ करते हुए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाने में जुटे हुए हैं’. अब इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज रात बंगाल पहुंच रहे हैं. यहां आपको बता दें, दौरे के पहले दिन ही अमित शाह पूर्वी मिदनापुर में एक किसान के घर जाकर दोपहर का भोजन कर देशभर में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल … Read more

‘आज तक ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ जो असद्दुदीन ओवैसी को खरीद सके’- ममता पर ओवैसी का पलटवार

असदुद्दीन ओवैसी V/S ममता बनर्जी

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. बिहार चुनाव में मिली सफलता के बाद बंगाल में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही AIMIM के प्रमुख असुदुद्दीन औवैसी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान पर जबरदस्त पलटवार किया है. ओवैसी ने कहा कि, ‘आज तक ऐसा कोई इंसान पैदा नहीं हुआ जो असदुद्दीन ओवैसी को खरीद सके.’ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि ममता बनर्जी के आरोप सरासर झूठे हैं, अभी तक ऐसा कोई इंसान पैदा ही नहीं हुआ जो मुझे खरीद सके. ओवैसी ने कहा कि ममता बनर्जी खुद अपने घर में डरी हुई हैं, ममता के खुद … Read more

बंगाल में तेज हुई तकरार, मुख्य सचिव और डीजीपी को दिल्ली भेजने से ममता ने किया साफ इनकार

बंगाल में तेज हुई तकरार

Politalks.News/West Bengal. पश्चिम बंगाल में गुरुवार को हुए भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के काफिले पर हमला के बाद केन्द्र और ममता सरकार के बीच जबरदस्त ठन गई है. इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख को तलब किए जाने के बावजूद राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को दिल्ली नहीं भेजने से साफ इनकार कर दिया है. मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें 14 दिसंबर को राज्य के अधिकारियों की मौजूदगी के बिना बैठक करने का अनुरोध करने का निर्देश दिया गया है. बता दें, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के … Read more

बंगाल: भाजयुमो कार्यकर्ता की मौत के बाद बीजेपी ने बुलाया 12 घण्टे का बन्द, राष्ट्रपति शासन की मांग की

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का हल्ला बोल

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल के अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य में सियासी सरगर्मियां भी बढ़ रही हैं. प्रदेश के सिलीगुड़ी में में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ सोमवार को एक रैली के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में भारी झड़प हो गई. इस पर बीजेपी ने दावा किया है कि इस झड़प में पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. इस खबर के बाद अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है. जिसके चलते ममता सरकार के खिलाफ अब बीजेपी ने आज को नॉर्थ बंगाल में 12 घंटे के बंद का एलान किया है. दरअसल, सोमवार को … Read more

ममता का शाह पर बड़ा आरोप- आदिवासी के घर खाना खाने का किया दिखावा, 5स्टार होटल से आया था खाना

ममता बनर्जी का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Politalks.News/WestBengal/Mamta Benerji. हाल ही में नवम्बर माह की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा एक आदिवासी व्यक्ति के घर जाकर दोपहर का भोजन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमित शाह पर निशाना साधा है. सीएम बनर्जी ने कहा कि हाल में दोपहर के भोज के लिए एक आदिवासी शख्स के घर जाना दिखावा था. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि भाजपा नेता को परोसे गये खाद्य पदार्थ पांच सितारा होटल से बन कर आए थे. दरअसल, बांकुड़ा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक आदिवासी शिकारी की मूर्ति को गलती से … Read more

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे शुभेंदु अधिकारी!

Suvendu Adhikari Vs Mamata Benerjee In West Bengal

Politalks.News/Bengal/SuvenduAdhikari. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को कुछ ही महीने शेष हैं. ऐसे में ममता बनर्जी के वैकल्पिक पावर सेंटर बनकर उभर रहे शुभेंदु अधिकारी पर इन दिनों सभी की नजरें गढ़ी हुई है. शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ममता सरकार में परिवहन मंत्री है लेकिन उन्होंने हाल में बगावत का जो झंडा बुलंद किया है, ममता दीदी की नींदे उड़ गई हैं. सियासी गलियारों में खबरों का बाजार गर्म है कि शुभेंदु बीजेपी का दामन थामने वाले हैं. अगर ऐसा होता है तो आगामी विस चुनावों में अधिकारी बीजेपी के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. शुभेंदु तृणमूल कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से वे एक हैं. … Read more