वसुंधरा राजे की नाराजगी दूर करने के लिए ही संगठन से जुड़े तीन नेता आएंगे विधायक दल की बैठक में

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

Politalks.News/Rajasthan. राजनीति के गुटीय प्रबंधन से न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भाजपा भी उतनी ही जूझ रही है. कांग्रेस में अपनी उपेक्षा से नाराज सचिन पायलट और उनसे जुड़े 19 विधायकों ने ऐसा सियासी तूफान खड़ा किया है, जो दिखने में तो थमा हुआ लग रहा है लेकिन है नहीं. वहीं भाजपा भी इससे अछूती नहीं रही. पूरे सियासी घमासान का टाइमिंग देखें, तो गजब का प्रतीत होता है. एक महीने से मौन बैठी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली क्या पहुंची, अगले 24 घंटे में सारा घमासान टांय टांय फिस्स हो गया. राजनीतिक की खासियत ही यह है कि कब कहां क्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता. सचिन पायलट … Read more

शुरू हुआ भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और वसुंधरा राजे के बीच फाइनल टकराव! अबकी बार आर-पार

वसुंधरा राजे Vs केंद्रीय नेतृत्व

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान की शुरूआत कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के टकराव के साथ हुई, लेकिन घमासान के आखिरी चरण में अब यह टकराव भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और वसुंधरा राजे खेमे के बीच नजर आने लगी है. पिछले कुछ सालों में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और वसुंधरा राजे के बीच कई ऐसे विषय हुए हैं, जो बड़े टकराव का कारण बने हैं. टकराव चाहे गजेन्द्र सिंह को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाने को लेकर हो, 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर हो या फिर 2019 के लोकसभा चुनाव के समय हुआ हो. दो बार मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहीं … Read more

ओम माथुर जयपुर में – वसुंधरा राजे दिल्ली में, कौन संभालेगा प्रदेश भाजपा का राजनीतिक मौर्चा?

वसुंधरा राजे - ओम माथुर

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में चल रहे सियासी संग्राम का आखिरी चरण शुरू हो गया है. ऐसे में अभी कुछ पत्ते कांग्रेस के खुलने बाकी हैं, तो कुछ बीजेपी के. दोनों सियासी दल है निश्चित हैं, दोनों के पास कई चाणक्य होंगे. सियासत का नियम ही यह है कि पहले एक पार्टी अपना पत्ता खोलेगी फिर दूसरी पार्टी. यही तो राजस्थान की सियासत में चल रहा है. राजस्थान की इन दोनों पार्टियों की एक खास बात है, कि दोनों एक के बाद एक राजस्थान पर राज करती रहती हैं. राजस्थान में हरदेव जोशी के बाद कई लोग आए, जिन्होंने कांग्रेस को बनाए और बचाए रखा तो उनमें अशोक गहलोत का नाम सबसे … Read more

14 अगस्त को दिखेगी ‘जादूगर’ की जादूगरी, बीजेपी में सिर्फ वसुंधरा राजे ही हैं दमदार नेता- धारीवाल

Rajasthan Political Crisis

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने एक बयान देते हुए कहा कि राजनीति के जादूगर यानि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जादूगरी 14 अगस्त को सदन में देखने को मिलेगी. वहीं बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय पर हाईकोर्ट की एकलपीठ के 11 तारीख को होने वाले फैसले पर मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोर्ट का फैसला हक में आए या खिलाफ, सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही बीजेपी पर तंज कसते हुए धारीवाल ने कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेन्द्र राठौड़ का कोई जनाधार नहीं है. जनाधर तो वसुंधरा राजे का है, जिन्हें इन दिनों साइडलाइन कर … Read more

तो गहलोत सरकार ने वसुंधरा राजे के बंगला नंबर 13 में ही रहने का कर दिया है पुख्ता इंतजाम

Ashok Gehlot & Vasundhra Raje

Politalks.News/Rajasthan. इन दिनों जितनी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सियासी चर्चा में हैं, उतनी ही चर्चा उनके बंगला नंबर 13 की भी हो रही है. सियासी घमासान के दौरान अशोक गहलोत सरकार ने एक ऐसी पाॅलिसी बना दी है कि अब वसुंधरा राजे को यह बंगला खाली नहीं करना पड़ेगा. क्या है बंगला नंबर 13 का मामला मुख्यमंत्री के लिए सिविल लाइन्स में बंगला नंबर 8 का आवंटन होता है. लेकिन वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री तब भी और अब जब मुख्यमंत्री नहीं हैं तब भी बंगला नंबर 13 में ही रह रही हैं. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस बंगले को अपने लिए शुभ मानती है. यही कारण है कि वो इसी में … Read more

अगर सचिन पायलट अपने सम्मान के लिए… तो वसुंधरा राजे क्यों नहीं कर सकतीं बीजेपी से बगावत?

Ashok Gehlot and Vasundhara Raje

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान का सियासी संग्राम कदम दर कदम ऐसे आगे बढ़ रहा है जैसे कोई सांप बढ़ता है लहराता हुआ, कई लकीरें बनाता हुआ. कोई पहले से ही इस बात को समझने की कोशिश भी करे कि अगली लकीरें क्या बनेंगी, तो नहीं कर सकता है. राजस्थान की राजनीति कि भविष्य की लकीरें भी कुछ ऐसी ही हो चली हैं, जहां एक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का सियासी घमासान अपने चरम पर है तो वहीं दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे की सियासी खामोशी ने सबको हिलाकर रख दिया है. जो प्रदेश भाजपा में होने वाले कांग्रेस से भी बड़े सम्भावित घमासान की … Read more

वसुंधरा राजे जैसा दमदार नेता प्रदेश भाजपा में कोई नहीं’- सीएम गहलोत के इस बयान के क्या हैं सियासी मायने

अशोक गहलोत - वसुंधरा राजे

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में पिछले 22 दिन से चला आ रहा सियासी घमासान अब अपने चरम पर है. 14 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र का सबको बेसब्री से इंतजार है. खेल अभी बहुत बाकी है, पर्दे के आगे भी और पीछे भी. राजनीति का अर्थ ही यह है राज करने की नीति और नीति की अपनी कोई स्थाई परिभाषा नहीं होती. राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के अलावा कोई ऐसा तीसरा दल नहीं जो दोनों को चुनावी पटकनी दे सके. इसीलिए 5 साल कांग्रेस तो 5 साल भाजपा का राज चल रहा है. पिछले 22 साल से कांग्रेस से अशोक गहलोत और भाजपा से वसुंधरा राजे एक के बाद … Read more

सियासी घमासान के बीच वसुंधरा राजे के सरकारी बंगला विवाद ने पकड़ा जोर, 10 सितंबर को सीएस रखेंगे अपना पक्ष

Vasundhararaje (वसुंधरा राजे)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सरकारी बंगला विवाद तूल पकड़ने लगा है. राजस्थान हाईकोर्ट में सोमवार को वसुंधरा राजे के बंगले को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की गई. हाईकोर्ट ने वसुंधरा राजे से बंगला खाली नहीं करवाने पर प्रदेश के मुख्‍य सचिव के खिलाफ अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट ने जारी आदेश में कहा है कि कोर्ट के बंगला खाली कराने के आदेश के बाद भी राज्य सरकार ने वसुंधरा राजे से सरकारी बंगला खाली नहीं करवाया. जो कि उन्हें मुख्यमंत्री रहते हुए मिला था. इस मामले में अब अगली सुनवाई 10 सिंतबर … Read more

आज की पीसी में क्यों नहीं थीं वसुंधरा राजे और कल जब राजे पर आरोप लगे तो क्यों नहीं बुलाई गई पीसी?

वसुंधरा राजे

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की राजनीति में जारी घमासान में कई चेहरे चर्चा का केन्द्र बन हुए हैं. मसलन, अशोक गहलोत और सचिन पायलट, गजेंद्रसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे. नाम तो और भी हैं, लेकिन राजनीति के वर्तमान समय में यही नाम खास हो गए हैं. आज सुबह कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ गहलोत सरकार को अस्थिर करने की साजिश के आरोप लगाए तो बीजेपी को बहुत तकलीफ हुई. होनी भी चाहिए, अगर वो गलत महसूस कर रहे हैं तो, सो प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई गई. प्रेस वार्ता को तीन बड़े बीजेपी नेताओं ने संबाधित किया. पहले बोले प्रदेश … Read more

विधायकों के खरीद-फरोख्त की कूटरचित पटकथा गहलोत और राजे के आपसी गठजोड़ का हिस्सा- हनुमान बेनिवाल

हनुमान बेनिवाल

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में जबरदस्त बयानबाजी का दौर जारी है. एसओजी द्वारा दो मोबाइल नम्बरों पर हुई बातचीत को तथ्य मानकर बीते दिन शुक्रवार को कांग्रेस व कांग्रेस समर्थित विधायकों की खरीद फरोख्त प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली है. इस पूरे प्रकरण में जिस बातचीत को तथ्य मानकर एफआईआर दर्ज की गई है उसे नागौर सांसद व रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मनगढंत कहानी बताया है. सांसद बेनीवाल ने एक के बाद एक बारह ट्वीट कर विधायक खरीद फरोख्त मामले में मुख्यमंत्री गहलोत पर जबरदस्त निशाना साधा है. वहीं सीएम गहलोत व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर आंतरिक गठजोड़ … Read more