मैडम राजे का विरोधियों को दो टूक सन्देश- ‘पोस्टर में नहीं, रहना चाहती हूं और रह रही हूं जनता के दिलों में..’

पोस्टर में नहीं, जनता के दिलों में रहना चाहती हूं...

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश भाजपा में चल रही खींचतान की कवायद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर अपनी जमीन मजबूत करने के लिए इन दिनों हाड़ौती के तूफानी दौरे पर हैं. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज अपने गृह जिले झालावाड़ दौरे के तीसरे दिन भी शहर के डाक बंगले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को जाना. भारी बारिश से हाड़ौती में बिगड़े हालात के हाल जानने के लिए वसुंधरा राजे हाड़ौती के तीन दिन के दौरे पर हैं. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मैडम राजे ने पोस्टर विवाद पर भी खुलकर अपने … Read more

कोरोना फिर बना सीएम गहलोत की ढाल, आलाकमान को दो टूक संदेश तो मैडम राजे को सियासी जवाब

कोरोना फिर बना सीएम गहलोत की 'सियासी ढाल'

Politalks.News/Rajasthan. ‘मैं बाहर निकला तो भीड़ होगी जमा, लोग बोलेंगे खुद सीएम तोड़ रहे कोरोना प्रोटोकॉल’ ऐसा कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का. डेढ़ साल से अपने घर से बाहर नहीं निकले सीएम गहलोत भाजपा ही नहीं अपनों के निशाने पर भी हैं. आपको बता दें चिरपरिचित प्रतिद्वंदी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक दिन पहले ही अपने हाड़ौती दौरे के दौरान सीएम गहलोत पर निशाना साधा था कि, ‘जनता रो रही है और सरकार घर में सो रही है’. हाड़ौती संभाग में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद मैडम राजे ने हालात को लेकर ये टिप्पणी की थी. वहीं अपनी ही पार्टी के … Read more

पूर्व सीएम राजे ने अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का दौरा कर सरकार से की ये मांगें, कहा- ये वक़्त जनता को देने का

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों का किया हवाई निरीक्षण

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि अतिवृष्टि के क़हर में केंद्र से मदद की गुहार लगाने वाली कांग्रेस सरकार के लिए ये समय मांगने का नहीं बल्कि जनता को देने का है. मैडम राजे ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि हौड़ोती में 80-90 प्रतिशत खराबा हुआ है, जबकि अधिकारी मंत्री की बात को नकार कर कह रहे हैं कि नहीं हाड़ौती में तो सिर्फ़ 30 प्रतीशत फसलें ही ख़राब हुई हैं. पूर्व सीएम राजे ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार और अफ़सरों के बीच की इस खींचतान से प्रदेश के किसानों को राहत के बजाय भारी नुकसान हो … Read more

रोहिताश्व का बड़ा बयान- वसुंधरा राजे को सीएम बनाकर ही लूंगा चैन, राजे समर्थकों का क्या है सीक्रेट प्लान?

वसुंधरा राजे को सीएम बनाकर ही लूंगा चैन

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में पार्टी से निष्कासित पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर शक्ति प्रदर्शन किया. मैडम राजे का कट्टर समर्थक माने जाने वाले रोहिताश्व शर्मा ने अपने क्षेत्र अलवर के बानसूर में जन्मदिन का जोरदार आयोजन किया. इस आयोजन में हजारों लोग मौजूद रहे. रोहिताश्व शर्मा ने जन सभा को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया और कहा- वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनाकर ही चैन लूंगा. इस दौरान रोहिताश्व ने कहा कि, ‘अलवर जिले में भाजपा को मजबूत करने में मैंने अहम भूमिका निभाई, भाजपा में जिनका जनाधार नहीं है, उन नेताओं ने मुझे पार्टी से निकाला है.’ … Read more

वसुंधरा राजे की गहलोत सरकार से मांग- ‘भारी बारिश से बर्बाद हुए किसानों और लोगों को राहत दे सरकार’

'जल'जला से बर्बाद आम और किसान की मदद करे सरकार'- राजे

Politalks.News/Rajasthan. इस बार की बारिश में राजस्थान ‘जलस्थान’ में तब्दील होता दिख रहा है. आसमान से बरसी आफत में 71 लोग काल का ग्रास बन चुके हैं. ‘जलस्थान’ बन चुके राजस्थान में सरकारी इंतजाम बह चुके हैं. बारिश और ओवरफ्लो बांधों से पानी छोडने के बाद गांव टापू बन गए हैं. बस्तियां डूब गई हैं. कई रास्तों का संपर्क टूट चुका है. रेलवे लाइनों से लेकर अंडरपास और हाइवे पानी में डूबे हुए हैं.खासकर हाड़ौती अंचल में पिछले 10 दिन से जारी झमाझम से काफी नुकसान हुआ है. कोटा, झालावाड़, बूंदी और धौलपुर में कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. चंबल सहित अन्य नदीयों ने किसानों की फसल को … Read more

‘रायशुमारी’ को लेकर बीजेपी के वार पर प्रताप सिंह का पलटवार- ‘बुआजी यहीं हैं उनसे निपट लो पहले’

'पहले 'बुआजी' वसुंधरा से तो निपट लो, फिर कांग्रेस की चिंता करना'- खाचरियावास

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस की सियासी हलचल पर बीजेपी की ओर से किए जा रहे कटाक्षों और सवालों पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जबरदस्त पलटवार किया है. खाचरियावास ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के बयान पर कहा कि, ‘बीजेपी दूसरों के घरों में देखने की बजाय अपने घर को संभाले, उनकी ‘बुआजी’ वसुंधरा अभी यहीं हैं.’ खाचरियावास ने प्रेसवार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एक बात समझ लेनी चाहिए कि वो कांग्रेस को लेकर अभाव ग्रसित नहीं हो. बीजेपी के पास न मुद्दे हैं, न नीति और न नियम है न सोच है. ‘पूनियां जी ‘बुआजी’ यहीं पर हैं, पहले उनसे तो निपट लो’- खाचरियावास प्रदेश बीजेपी … Read more

राजे समर्थकों पर फिर भड़के दिलावर, कहा- गलतफहमी हो तो पार्टी से हटकर, दिखाए चुनाव लड़कर

राजे समर्थकों पर फिर भड़के दिलावर

Politalks.News/Rajasthan. समय समय पर भारतीय जनता पार्टी में जारी सियासी खींचतान सामने आती जाती है. पार्टी के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक एवं पूर्व मंत्री रोषिताश्व शर्मा की 6 साल के लिए पार्टी से विदाई हो चुकी है. बीजेपी में जारी गुटबाजी के तहत वसुंधरा राजे समर्थक आज भी यही मानते हैं कि राजस्थान में भाजपा ही वसुंधरा और वसुंधरा ही भाजपा है. इसी बीच भाजपा की ओर से वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार मानने वाले नेताओं के खिलाफ भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं रामगंज मंडी विधायक मदन दिलावर ने मोर्चा खोल दिया है. दिलावर ने बिना नाम लिए मैडम … Read more

राष्ट्रीय मंत्री की मौजूदगी में पोस्टर विवाद के बीच कांग्रेस पर पूनियां ने लगाई आरोपों की झड़ी

जोधपुर, अलवर के बाद अब अजमेर में पोस्टर विवाद का साया

Politalks.News/Rajasthan. अजमेर में आज बीजेपी के दिग्गजों का जमावड़ा रहा. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी रवि की मौजूदगी में अजमेर में निकाय जनप्रतिनिधि बैठक आयोजित हुई. होटल पेरिजाडो में हुई इस बैठक में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित दिग्गजों ने शिरकत की. इधर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि के राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के तहत अजमेर में लगाए गए पोस्टर और बैनरों से एक बार फिर पार्टी में चल रहा अंदरुनी विवाद सामने आ गया. यहां लगे पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो नदारद दिखी. कार्यक्रम के मंच और भी लगे होर्डिंग में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिपक्ष नेता के साथ … Read more

निष्कासन पर जमकर गरजे रोहिताश्व, बोले- नेतृत्व तानाशाह, राजे होती तो गिर जाती गहलोत सरकार

निष्कासन पर रोहिताश्व जमकर गरजे

Politalks.News/Rajasthan.  राजस्थान भाजपा से निलंबित होने के बाद वसुंधरा राजे समर्थक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश शर्मा ने अपनी पार्टी के नेताओं को आड़े हाथ लिया है. रोहिताश्व शर्मा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पर भी जमकर निशाना साधा. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए बोले कि, ‘देश को डेमोक्रेट रहने देना सही है. डिक्टेटरशिप की ओर नहीं जाने देना चाहिए. नेतृत्व ने नरमी नहीं बरती तो यूपी का विधानसभा चुनाव पार्टी हार सकती है. तेजस्वी के अकेले हेलीकॉप्टर ने भाजपा के 53 हेलीकॉप्टर मार गिराए थे. एमपी और महाराष्ट्र में ऐसा हो चुका है. 2 दिन पहले शनिवार को प्रदेश भाजपा ने रोहिताश शर्मा … Read more

यूपी में बेरोजगार युवाओं की पिटाई, लातमार SDM की ‘विदाई’ दोनों ने गहलोत सरकार किरकिरी कराई

यूपी में राजस्थानी बेरोजगारों की पिटाई, बीजेपी ने की 'खिंचाई'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की गहलोत सरकार और कांग्रेस पिछले दो दिन से दो घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर निशाने पर है. लखनऊ में प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे बेरोजगार युवाओं की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट की घटना हो या जालोर के सांचौर में एक एसडीएम द्वारा किसान को लात मारने का वीडियो, दोनों ही घटनाओं को लेकर सरकार और कांग्रेस सोशल मीडिया पर सवाल किए जा रहे हैं. वहीं बीजेपी भी दोनों मामलों को लेकर हमलावर दिख रही है. हालांकि दिखाने के लिए गहलोत सरकार ने एसडीएम साहब का जालोर से जोधपुर तबादला तो कर दिया, लेकिन इस पर भी सवाल उठ रहे हैं. उधर, राजस्थान के आंदोलित … Read more