उपचुनाव पर कोर कमेटी में हुआ मंथन, मैडम राजे की मौजूदगी और कटारिया की दूरी बनी चर्चा का विषय

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हुआ महामंथन

Poliatalks.News/Rajasthan. उपचुनाव और पार्टी के कामों को आगे बढ़ाने की मकसद से शनिवार को जयपुर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. सबसे अहम रहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नवंबर के पहले सप्ताह में राजस्थान दौरे पर आएंगे और सुंदर सिंह भंडारी के जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. उदयपुर संभाग में नड्डा का दौरा होना संभावित है. हालांकि अभी नड्डा के दौरे की तारीख तय नहीं हुई है. दौरे की तैयारियों के साथ ही वल्लभनगर और धरियावद उपचुनाव को लेकर मंथन हुआ. बैठक में लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हिस्सा लिया. आपको बता दें कि पिछले … Read more

हमारी सरकार के प्रयासों से आज प्रदेश में बढ़े मेडिकल कॉलेज, आत्मनिर्भर भारत की कहानी- मैडम राजे

हमारी सरकार के प्रयास ला रहे रंग- मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान को ‘अच्छी सेहत’ की बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की चार नये मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल शिलान्यास किया. ये मेडिकल कॉलेज राज्य के बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा में बनने हैं. वर्चुअल शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि, ‘कोरोना ने हेल्थ सेक्टर के सामने बड़ी चुनौती खड़ी की है. राजस्थान में वर्ष 2014 के बाद से 23 नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी थी. सात में संचालन शुरू हो चुका है. 4 का शिलान्यास हुआ है. मुझे उम्मीद है कॉलेजों का निर्माण समय पर पूरा होगा. इन चारों जिलों में 1300 करोड़ रुपये की लागत से नए मेडिकल … Read more

कटारिया बोले- विस्तार होते ही गिर जाएगी सरकार, डोटासरा का तंज- क्या नहीं चलती मैडम राजे की

कटारिया के वार पर डोटासरा का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. वल्लभनगर- धरियावद विधानसभा उपचुनाव और मंत्रिमंडल फेरबदल के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने गहलोत मंत्रिमंडल के फेरबदल में हो रही देरी पर कटाक्ष किया और अंतर्कलह का मुद्दा उठाया. तो कटारिया के बयान के पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार करते हुए बीजेपी के आपसी झगड़ों का मुद‌दा उठाया और बोले कि, ‘अपनी पार्टी की गुटबाजी संभालें’. उपचुनावों में अब दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं. जिस दिन होगा फेरबदल गिर जाएगी गहलोत सरकार- कटारिया गहलोत सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी पर निशाना साधते … Read more

मैडम राजे के ट्वीट के बाद जागी गहलोत सरकार, मंत्री जी ने मानी गलती, अफसरों को लगाई फटकार

खाचरियावास ने मानी गलती, अफसरों को लगाई फटकार

Politalks.News/Rajasthan. पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के महत्वकांक्षी द्रव्यवती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की बदहाली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा बीते गुरुवार को लगातार एक के बाद एक किए गए तीन ट्वीट्स का गहलोत सरकार पर तुरन्त असर हुआ है. पूर्व सीएम राजे के ट्वीट करने के बाद सरकार तुरंत हरकत में आई और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को द्रव्यवती नदी के आसपास की कॉलोनियों का दौरा किया और अधूरे कामों के लिए अफसरों को फटकार लगाई. इस दौरान खाचरियावास ने माना कि पिछली बीजेपी सरकार ने जिस अमानीशाह नाले को द्रव्यवती नदी का रूप दिया था, आज वो नदी सिर्फ नाला बनकर रह गई है. जिम्मेदार अफसरों … Read more

मैडम राजे की गैर मौजूदगी में भाजपा का ‘चिंतन’, गुटबाजी की चिंता, धरियावद-वल्लभनगर पर फोकस

कुंभलगढ़ में भाजपा का 'चिंतन' या 'चिंता'!

Politalks.News/Rajasthan. कुंभलगढ़ की वादियों में राजस्थान भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर का आज आगाज हो गया. राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में भाजपा के दिग्गज महामंथन कर रहे हैं. दो दिवसीय चिंतन शिविर के पहले दिन बी. एल. संतोष ने महाराणा प्रताप का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘राजस्थान की यह भूमि त्याग और तपस्या की भूमि है, इस भूमि का कण-कण वीरता व शौर्य की गाथा गाता है’. चिंतन शिविर आरंभ होने से पहले सभी भाजपा नेताओं ने इस शौर्य के प्रतीक कुंभलगढ़ में महाराणा प्रताप की जन्मस्थली के दर्शन किये तथा कार्यक्रम स्थल पर कन्याओं का पूजन किया गया. इधर चिंतन शिविर की सबसे बड़ी … Read more

कुंभलगढ़ की वादियों में BJP का ‘चिंतन’, संगठन की मजबूती और ‘सत्ता’ में वापसी पर होगा महामंथन

कुंभलगढ़ की वादियों में BJP का 'चिंतन'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान भाजपा ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में रणनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. मंगलवार से उदयपुर के कुंभलगढ़ में बीजेपी का दो दिन का चिंतन शिविर रखा गया है. चिंतन शिविर में दो दिन तक बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अलग-अलग सत्रों में विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे. दो दिन के चिंतन शिविर का मुख्य फोकस विधानसभा चुनाव की प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक रणनीति बनाने का है. दो दिन (21 और 22 सितंबर) तक चलने वाले इस चिंतन शिविर के लिए बीजेपी नेताओं का कुम्भलगढ़ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता … Read more

‘हिंदी दिवस’ पर माननीयों ने दी शुभकामनाएं, बताया विचारों और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम

हिंदी दिवस पर माननीयों दीं शुभकामनाएं

Politalks.news/HindiDiwas. 14 सितम्बर को आज ‘हिंदी दिवस’ मनाया जा रहा है. भारत में अगर सबसे ज्यादा कोई भाषा बोली जाती है तो वह हिंदी है. जब अंग्रेजों ने भारत छोड़ा तो देश में सबसे बड़ा सवाल यह था कि किस भाषा को देश की राष्ट्रीय भाषा की उपाधि दी जाए. क्योंकि भारत विविधता में एकता का देश है और यहां हर कदम-कदम पर रहन सहन के साथ बोली में भी बदलाव है. इस बात का ध्यान रखते हुए भारत में 14 सितंबर 1949 को हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया और इस दिन को ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाने लगा. हिंदी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र … Read more

कई राज्यों में बीजेपी के अंदर भारी घमासान, मजबूत केंद्रीय नेतृत्व के चलते जमीन के नीचे सुलग रहा लावा

img 20210904 wa0240

Politalks.News/Bharat. भारत की सियासत में इस बात पर कोई संदेह नहीं है की भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व बहुत मजबूत है और उसकी मर्जी के बगैर पत्ता तक नहीं हिलता है. लेकिन यह भी हकीकत है कि कई राज्यों में भाजपा के अंदर जबरदस्त घमासान छिड़ा है. यह अलग बात है कि राष्ट्रीय मीडिया में सिर्फ कांग्रेस संगठन के झगड़ों की ही खबरें चलती हैं. केरल से लेकर पंजाब तक कांग्रेस के झगड़े तो राष्ट्रीय मीडिया में दिख रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ से लेकर त्रिपुरा और कर्नाटक से लेकर राजस्थान, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों में चल रहे भाजपा के झगड़ों पर किसी की नजर नहीं है. … Read more

ट्रेड लाइसेंस को मैडम राजे ने बताया ब्लैक टेक्स, कहा- रोजगार विरोधी फैसले को रोके गहलोत सरकार

व्यापारियों के लिये ब्लैक टैक्स बने ट्रेड लाइसेंस की वसूली रोके सरकार-वसुन्धरा राजे

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर नगर निगम की ओर से ट्रेड लाइसेंस वसूलने के आदेशों के नोटिस जारी किए जाने के बाद से सियासत भी गरमाने लगी है. वहीं जयपुर के व्यापारी तो इस ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में सड़क पर उतरने की तैयारी कर चुके हैं. इसके विरोध में जयपुर के व्यापारियों ने 11 सितंबर को जयपुर बंद का आह्वान किया है. तो वहीं व्यापारियों की आवाज बनते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस टैक्स को ब्लैक टैक्स बताया और गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया है. मैडम राजे ने कहा है कि, ‘कोरोना काल के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों से ये टैक्स वसूलना सरासर अन्याय है’. … Read more

कांग्रेसी दिग्गजों द्वारा मैडम राजे की तारीफ से उठे सवाल, आखिर चल क्या रहा है जादूगर के दिमाग में?

धारीवाल के बाद अब डोटासरा ने बताया सबसे बड़ा चेहरा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस और बीजेपी में गुटबाजी जगजाहिर है. दोनों ही दल अपने नेताओं में जारी अंतर्कलह से परेशान हैं. कांग्रेस में सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट में शह-मात का खेल चल रहा है. तो बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार सामने आ गए हैं. इसी बीच केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा तो कई सवाल खड़े कर गई. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हाड़ौती दौरे के बाद से एक्शन में हैं. इन सबके बीच अब एक के बाद एक गहलोत कैंप के खासमखास सिपहसलारों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ किया जाना चर्चा का विषय बनी हुई है. हाल ही में मुख्यमंत्री … Read more