राजस्थान निकाय चुनावों पर नए हाईब्रिड फॉर्मूले (Hybrid Formula) पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुद्दा कुछ नहीं है लेकिन भाजपा अनावश्यक तौर पर इसे हवा दे रही है. गहलोत ने कहा कि ऐसे कैसे पार्षद किसी को भी मेयर या सभापति बनने दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला करेगी.
Vasundhara Raje
Vasundhara Raje news and updates, Vasundhara Raje Photos and Images, Vasundhara Raje videos, Vasundhara Raje stories, Vasundhara Raje News Headlines, Vasundhara Raje news related to Politics in India, Vasundhara Raje in Indian Politics | Politalks
वीडियो खबर: भाजपा से डर कर कांग्रेस ने वापिस लिया हाईब्रिड फॉर्मूले पर फैसला -पूनिया
राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल प्रदेश BJP के विरोध के डर से निकाय चुनाव में हाईब्रिड फॉर्मूले (Hybrid Formula) के फैसले पर यू टर्न लिया है. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को पूरा आभार था कि इस मुद्दे पर विपक्ष विरोध करेगा. इसी डर से उन्होंने हाईब्रिड फॉर्मूले को लागू न करने का निर्णय लिया.
वीडियो खबर: देश व प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
देश और राजस्थान की जनता को दीपावली (Deepawali) की हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि दीपोत्सव सभी के घरों में आशीर्वाद लेकर आए. साथ ही पायलट ने कहा कि इस दिवाली मैं चाहूंगा कि राजनीति में जो कटूता आ गयी है, भगवान उसे खत्म करें ताकि सभी लोग मिलकर काम कर सकें.
Hybrid फॉर्मूले पर बोले गहलोत, बीजेपी ने किया बेबुनियाद तांडव नृत्य करने का प्रयास
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में होने वाले नगर निकाय चुनावों में निकाय प्रमुख के चुनाव के लिए लागू किये गए फॉर्मूले को ‘हाईब्रीड’ (Hybrid) नाम दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. सीएम गहलोत ने ‘हाइब्रिड’ शब्द पर ऐतराज जताते हुए शनिवार को मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यह हाइब्रिड क्या है? यह हाइब्रिड किसके दिमाग की उपज है, हाइब्रिड का मतलब क्या होता है? मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मुझे यह ‘हाईब्रीड’ (Hybrid) शब्द मीडिया के दिमाग की उपज लगती है. सबसे पहले मीडिया ने खुद ही हाइब्रिड की बात शुरु की. मान लो किसी ने ऐसा बोला भी … Read more
वीडियो खबर: जनता को मूर्ख नहीं बना सकती सरकार – पायलट
राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इससे सबक लेना चाहिए कि भावनात्मक मुद्दों से लम्बे समय तक जनता को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता. वहीं प्रदेश में हुए उपचुनावों परिणामों पर पायलट ने कहा कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा. मंडावा में रीटा चौधरी (Rita Choudhary) को मिली भारी मतों से जीत को कार्यकर्ताओं और कांग्रेस सरकार की उपलब्धि बताया.
वीडियो खबर: खींवसर जीत से वसुंधरा राजे और गहलोत की दिवाली फीकी
आरएलपी के मुखिया हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि खींवसर जीत से वसुंधरा और गहलोत की दिवाली फीकी रही है. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोगों ने हमारे साथ धोखा किया. यही वजह रही कि मंडावा में जीत दूर रह गयी. राजस्थान में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में खींवसर सीट पर हनुमान के भाई नारायण बेनीवाल ने कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा को हराया.
वीडियो खबर: एक बार फिर गहलोत पर भारी पड़े पायलट
राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पालयट एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भारी पड़े. पायलट के बढ़ते दवाब के चलते गहलोत सरकार ने निकाय चुनाव के हाईब्रिड फॉर्मूले पर यू टर्न लेना पड़ा. इस फॉर्मूले पर दोनों के बीच की रार जब दिल्ली हाईकमान पर पहुंची तो प्रभारी अविनाश पांडे ने दोनों से मुलाकात कर इस मुद्दे को सुलझाया.
राजस्थान में 49 नगर निकायों के लिए 16 नवम्बर को होगा मतदान, मतगणना 19 नवम्बर को
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में अगले महिने होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव का अधिकारिक ऐलान शुक्रवार हो गया. प्रदेश में 49 निकायों के लिए 16 नवंबर को मतदान किया जायेगा, मतगणना 19 नवंबर को होगी. चुनाव तारीख की घोषणा होने के साथ ही संबंधित 49 निकायों में शुक्रवार से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों का ऐलान शुक्रवार को राज्य चुनाव आयोग ने कर दिया है. प्रदेश के 49 निकायों के पार्षदों के चुनाव के लिए 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. वहीें मतगणना 19 नवंबर को होगी. वहीं अध्यक्ष, सभापति और मेयर के लिए … Read more
सारण ने किया पायलट पर पलटवार, कहा – राष्ट्रीय लोकदल किसी की मेहरबानी का मोहताज नहीं
राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णा कुमार सारण ने राजस्थान के डिप्टी सीएम और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट पर पलटवार करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल किसी की मेहरबानी का मोहताज नहीं है. लोकदल स्वाभिमान से समझौता नहीं करेगी. सारण ने ये बयान देकर पायलट पर सीधा प्रहार किया है. दरअसल, होने वाले भरतपुर नगर निगम के चुनाव में रालोद और कांग्रेस के गठबंधन पर हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा था कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय लोकदल (RLD) से गठबंधन नहीं किया जा रहा है. गौरतलब है कि भरतपुर नगर निगम में मेयर के पद के लिए रालोद से एकमात्र … Read more
वीडियो खबर: निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव के नतीजों पर ये बोले पायलट
राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने प्रदेश में दो सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों पर अपनी राय रखी. साथ ही निकाय चुनाव पर भी मीडिया को बताया. पायलट ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि शांति धारीवाल से उनकी बात हुई है और जनभावना के आधार पर फैसला किया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि निकाय चुनावों के लिए अभी तक गठबंधन को लेकर कोई बात किसी से भी नहीं हुई है. पार्टी अपने दम पर बॉडी इलेक्शन में उतरेगी और अच्छा प्रदर्शन करेगी.