कटारिया बोले- प्रताप और राम वाला बयान मुद्दा नहीं, धरियावद में जीतेंगे, वल्लभनगर में संशय
Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समय और परिस्थितियों के साथ राजनीतिक दलों के चुनावी मुद्दे भी बदलते जा रहे हैं. खास बात यह है कि महाराणा प्रताप की धरती मेवाड़ में हो रहे उपचुनाव में राष्ट्रवाद और भगवान राम के नाम की गूंज चुनावी समर में सुनाई दे रही है. कांग्रेस जहां गुलाबचंद कटारिया के पूर्व में आए भगवान नाम और महाराणा प्रताप के विवादित बयान को मुद्दा बनाने में जुटी है तो वहीं भाजपा इसके विपरीत राम मंदिर के निर्माण को भुना रही हैं. वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों के उपचुनावों पर प्रचार गति पकड़ने के साथ नए सियासी समीकरण बन … Read more