काशी में पीएम मोदी का ‘मेगा शो’, समारोह में बिना सियासी बात किए साधा यूपी और पंजाब चुनाव

काशी में मोदी का 'मेगा शो'

Politalks.News/Uttarpradesh. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) ने आज उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले काशी-विश्‍वनाथ धाम (कॉरिडोर) (Vishwanath Dham Project) का उद्घाटन कर दिया. अपने इस मेगा शो में आज पीएम मोदी ने अपने भाषण में ‘राजनीति’ पर कोई बात नहीं की. पीएम मोदी का पूरा भाषण काशी के गौरवशाली अतीत, काशी-विश्‍वनाथ मंदिर के पुर्ननिर्माण और कॉरिडोर के काम पर केंद्रित रहा लेकिन इशारों ही इशारों में उन्‍होंने उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के साथ-साथ पंजाब (Punjab) की जनता को भी संदेश दिया. पीएम मोदी ने काशी-विश्‍वनाथ धाम के काम से पंजाब को कनेक्‍ट करने के लिए राजा रणजीत सिंह और गुरुनानक देव का जिक्र किया. पीएम ने नानकदेव और अहिल्याबाई होल्कर का … Read more

‘बच्चे को लग जाएगी सर…’ गोद में बच्चा लिए शख्स को बेरहमी से पीटने वाली ‘योगी पुलिस’ पर बरसे वरुण

कानपुर पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)की ‘योगी पुलिस’ एक बार फिर चर्चाओं में है. इस बार कानपुर देहात से पुलिस (Kanpur Police) की बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक पुलिसवाला एक शख्स पर लाठियां बरसा रहा है और जिस शख्स के साथ ये शर्मनाक हरकत हुई है, उसकी गोद में मासूम बच्चा रो रहा है. इस वीडियो को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ (Yogi AdityaNath) सरकार को निशाने पर लिया है. वरुण ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके, यह बहुत कष्टदायक है’. एक मिनट … Read more

‘लाल टोपी’ बयान पर अखिलेश का पलटवार- हनुमानजी का रंग भी लाल, ये रिश्ता नहीं समझती भाजपा

'लाल टोपी' पॉलिटिक्स में हनुमानजी की एंट्री!

Politalks.News/Uttarpradesh.  उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) का चुनावी दंगल परवान पर चढ़ने लगा है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunaav) को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से प्रचार में जुटे हैं. चुनाव प्रचार में अब राम और कृष्ण के बाद अब हनुमानजी (Hanuman Ji) की एंट्री हो चुकी है. मंगलवार को गोरखपुर में खाद कारखाना और एम्‍स के उद्घाटन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए लाल टोपी वालों को यूपी के लिए खतरे की घंटी बता दिया था. अब पीएम मोदी के इस बयान पर आज सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसका … Read more

सपा का छोटे-छोटे दलों के साथ ‘बड़ा खेला’ करने का प्लान, सीटों का बंटवारा बढ़ा रहा अखिलेश का सिरदर्द!

यूपी में गठबंधन की राजनीति

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कसी हुई है. भाजपा (BJP) और सपा (SP) दोनों गठबंधन कर मोर्चेबंदी में लगी है. भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में कम सहयोगी रखे हैं. भाजपा सिर्फ दो सहयोगी पार्टियों के साथ चुनाव लड़ने जा रही है. वहीं समाजवादी पार्टी आधा दर्जन छोटी-बड़ी पार्टियों के साथ तालमेल करके लड़ने की तैयारी में हैं. अब सपा ने छोटी पार्टियों से गठबंधन तो कर लिया. लेकिन सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारा मुश्किल हो रहा है. एक तरह से सीटों का बंटवारा सपा के लिए सिरदर्द बन गया है. सूत्रों की माने तो अभी तक सपा ने सिर्फ राष्ट्रीय लोकदल (RLD) … Read more

वरुण के निशाने पर योगी सरकार, पेपर निरस्त मामले में पूछा- रसूखदार माफिया पर कब होगी कार्रवाई?

'बड़ी मछलियों पर कब होगी कार्रवाई'

Politalks.News/Uttarpredesh. उत्तरप्रदेश की सियासत को ‘परीक्षा’ ने गर्मा दिया है. रविवार को उत्तरप्रदेश टीईटी परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने पर इसे योगी सरकार ने निरस्त कर दिया. ऐनवक्त परीक्षा रद्द होने से करीब 21 लाख युवाओं को परेशानी झेलनी पड़ी. विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेर लिया है तो अपने भी सरकार को घेरने में पीछे नहीं है. पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में योगी सरकार को घेरा है. ट्वीट करते हुए वरुण गांधी ने सरकार पर तंज कसा है कि, ‘छोटी मछलियों पर कार्रवाई से काम नहीं चलेगा’. वरुण गांधी ने सरकार से कहा है कि, ‘शिक्षा माफिया के … Read more

ऐसे ही नहीं हुई कानूनों की वापसी और कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, यूपी के साथ 2024 का है मास्टरप्लान

पीएम मोदी का मास्टरप्लान

Politalks.News/Delhi-UttarPradesh. यह तो सभी जानते हैं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 घंटे चुनावी मोड में रहते हैं. यही नहीं उनके समर्थक उन्हें चुनाव जीतने की मशीन मानते हैं. समर्थकों में उनकी छवि चुनाव जीतते रहने की बनी हुई है, लेकिन अब ऐसा क्या हुआ, पीएम नरेंद्र मोदी इतना कैसे घबरा गए, जो कृषि कानूनों को वापिस लेने का फैसला लिया? कैसे महंगाई की चिंता ऐसी हुई जो सुरक्षा के मकसद से तैयार रिजर्व पेट्रोलियम से पेट्रोल निकाल कर डीजल-पेट्रोल को सस्ता बनाने का फैसला हुआ? क्यों कर योगी आदित्यनाथ के कंधों पर हाथ रख यह दर्शाने की जरूरत हुई कि योगी मजबूरी है? सियासी गलियारों में चर्चा … Read more

RLD के बाद अब AAP भी सपा के साथ! संजय सिंह ने की अखिलेश से मुलाकात, अपना दल से बनी बात

सत्ता में वापसी के लिए मोर्चाबंदी मजबूत करते अखिलेश

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश(Uttar Pradesh) की सत्ता में वापसी के लिए समाजवादी पार्टी हरसंभव प्रयास में जुटी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी छोटे दलों के साथ गठबंधन के दरवाजे खोल दिए हैं. इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात कर गठबंधन पर चर्चा की. दोनों दिग्गजों की मुलाकात के साथ ही यूपी के सियासी गलियारों में आरएलडी के बाद आम आदमी पार्टी के साथ सपा के गठबंधन की सम्‍भावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं अपना दल (कमेरावादी ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने भी आज ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और … Read more

एक जाजम पर नहीं आया यादव परिवार, तमतमाए चाचा बोले- नेताजी ने पढ़ाया है तो सिखाई है कुश्ती भी

मुलायम का आशीर्वाद किसके साथ?

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश की सियासत में आज का दिन बदलाव की बड़ी बयार वाला साबित हो सकता था लेकिन हुआ नहीं. सियासी जानकार आज समाजवादी चाचा-भतीजे में सुलह की अटकलें लगा रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. अब बड़ा सवाल ये गूंज रहा है कि क्या मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद हासिल करने में उनके छोटे भाई शिवपाल यादव पीछे रह गए हैं? सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर सामने आईं तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही संकेत देती हैं. भतीजे अखिलेश यादव ने जहां लखनऊ में केक कटवाया तो वहीं चाचा शिवपाल ने सैफई में दंगल करवाया. लखनऊ स्थित … Read more

यूपी के चुनावी रण में कांग्रेस की अकेले उतरने की मजबूरी, पार्टी को अब प्रियंका की सक्रियता से चमत्कार की आस

यूपी के चुनावी रण में कांग्रेस की अकेले उतरने की मजबूरी

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश चुनाव में जारी घमासान के बीच गठबंधन और जोड़तोड़ की राजनीति अपने चरम पर है. आज भी एक विधायक तोड़ने के जवाब में भाजपा ने सपा के 4 MLC तोड़ अखिलेश को बड़ा झटका दिया है. इधर बात की जाए गठबंधन की तो करीब सभी छोटी पार्टियों ने साझेदार ढूंढ लिए हैं. गठबंधन के मामले में हाथ खाली है तो वो पार्टीयां हैं कांग्रेस और बसपा. काफी जद्दोजहद के बाद भी दोनों ही पार्टियों को कोई पार्टनर नहीं मिला है. बसपा तो अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है. कांग्रेस ने काफी प्रयास किया की गठबंधन की बात बन जाए, अखिलेश और जयंत चौधरी से मुलाकात भी … Read more

एक्सप्रेस-वे पर हरक्युलिस से उतरे पीएम का ‘मिशन पूर्वांचल’, परिवारवाद को कोसा, खेला ब्राह्मण कार्ड

पीएम मोदी का मिशन यूपी

Politalks.News/Uttarpradsh. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया. इसके बाद एक फिल्म भी दिखाई गई. इससे पहले अपने संबोधन में सीएम योगी ने ‘जय हिंद’ और ‘जय-जय श्रीराम’ का नारा लगाया. उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेता और सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी को भी शुक्रिया अदा किया. इससे पहले वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के सुपर हरक्युलिस विमान से उतरे. मोदी देश के पहले पीएम हैं जो हरक्युलिस से किसी एक्सप्रेस-वे पर उतरे हैं. मोदी ने कहा कि तीन साल पहले जब मैंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया … Read more