खुश हुआ आलाकमान, योगी ने मान लिया फरमान, पीएम मोदी के साथ बैठक में फाइनल हुआ कैबिनेट विस्तार

खुश हुआ आलाकमान, योगी ने मान लिया फरमान

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को लेकर भाजपा आलाकमान आज पूरे एक महीने बाद खुश नजर आया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ‘फरमान‘ को योगी आदित्यनाथ ने मान लिया है. इसके साथ योगी अब ‘हाईकमान की सियासत‘ पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हो गए हैं. जिसके बाद दिल्ली से लखनऊ तक भाजपा में ‘खुशहाली‘ छाई हुई है. पीएम मोदी और योगी के बीच ‘खटास‘ भी खत्म होती नजर आ रही है. दो दिन के दिल्ली दौरे के दौरान सीएम योगी की दिग्गजों के साथ हुई इन मुलाकातों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा … Read more

मोदी-योगी के बीच तनातनी की वजह बने एके शर्मा को लेकर हुआ राजीनामा! बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय

मोदी-योगी के बीच तनातनी की वजह बने एके शर्मा को लेकर हुआ राजीनामा!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की बात अब सागर की हिचकोले खाती लहरों के समान दिखने लगा है, कभी लगता है होगा और कभी लगता है नहीं होगा. अब एक बार फिर गुरुवार सुबह से ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि अब योगी सरकार में बड़ा ‘फेरबदल‘ होने जा रहा है. लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू है. यूपी में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार न होने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच की ‘तनातनी’ की वजह क्या थी? इस यक्ष सवाल के जवाब में जो बात अब निकल कर सामने आ रही है वह यह है … Read more

मेरे मरने के बाद ही होगा ऐसा संभव- जितिन प्रसाद की तरह कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर बोले कपिल सिब्बल

जितिन का जाना एक कूड़े के कूड़ेदान में जाने जैसी प्रकिया- एमपी कांग्रेस

Politalks.News/UttarPradesh. आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक 8 महीने पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी जितिन प्रसाद ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण कर ली है. जितिन प्रसाद के यूं एक दम से BJP में जाने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने जितिन प्रसाद और बीजेपी पर पर तंज कसते हुए कहा कि ‘क्या उन्हें बीजेपी से प्रसाद मिलेगा? वहीं खुद के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर कपिल सिब्बल ने कहा कि ‘ऐसा उनके मरने के बाद ही हो सकता है‘. तो वहीं सिब्बल के बयान पर बीजेपी ने भी जोरदार तंज कसा और कांग्रेस … Read more

यूपी चुनाव के लिए भाजपा को मिला ‘किराएदार ब्राह्मण नेता’ जितिन प्रसाद का साथ, क्या इतने से बनेगी बात?

भाजपा को मिला 'किराएदार ब्राह्मण नेता' जितिन प्रसाद का साथ

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. सियासत का एक उसूल है, एक हाथ से दे और दूसरे हाथ से ले. यानी जरूरत के हिसाब से सौदा ‘खरा‘ होना चाहिए. हमें तुम्हारी जरूरत है और तुम्हें हमारी जरूरत है तो आइए ‘हाथ‘ मिला लेते हैं. सियासत में उसूल, आदर्श और निष्ठा सब बाद में देखा जाएगा, यही है मौजूदा समय की राजनीति. आज भाजपा लखनऊ से लेकर दिल्ली तक खुश है, क्योंकि पार्टी को अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक ‘ब्राह्मण किराएदार नेता‘ मिल गया है. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुलाकात के बाद भाजपा के लिए बुधवार … Read more

कायम है योगी का जलवा, BJP हाईकमान को यूपी मिशन-2022 के लिए आदित्यनाथ पर ही लगाना पड़ा दांव

कायम है योगी आदित्यनाथ का जलवा

Politalks.News/UttarPradesh. पिछले एक महीने से योगी सरकार का भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर ‘सभी एंगल‘ से परखने में जुटे हुए थे. इसके लिए ‘दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कई दौर बैठकों का चला‘. बीच-बीच में सियासी ‘अटकलें‘ भी लगती रहीं कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री की ‘कुर्सी‘ से हटाया जा सकता है? इसके साथ ही योगी सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर राजधानी दिल्ली तक सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म था. इन सबके बीच आखिरकार बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव … Read more

करीब करीब खाली हो चुकी बसपा आखिर किन नेताओं के दम पर लड़ेगी यूपी का विधानसभा चुनाव?

बसपा सुप्रीमो मायावती

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का एक मशहूर शेर है- ‘वक्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमान, हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में है.’ ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है उत्तरप्रदेश की राजनीति में, यहां अगले आठ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने सियासी ‘मोहरे‘ फिट करने शुरू कर दिए हैं तो दूसरी ओर बसपा प्रमुख मायावती ने अभी तक अपने ‘पत्ते‘ नहीं खोले हैं और न ही बहनजी की यूपी की राजनीति में भाजपा, सपा और कांग्रेस के मुकाबले ‘सक्रियता‘ दिखाई दे रही है. मायावती ने काफी समय से … Read more

यूपी मिशन 2022 में जुटे दत्तात्रेय होसबोले और सुनील बंसल ने लगाई योगी सरकार में फेरबदल पर ‘मुहर’

दत्तात्रेय होसबोले और सुनील बंसल ने लगाई योगी सरकार में फेरबदल पर 'मुहर'

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक योगी सरकार को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है और इसका कारण योगी सरकार के मंत्रिमंडल में होने वाला ‘विस्तार‘ है. तीन महीनों से योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर ‘सुगबुगाहट‘ चली आ रही थी. आखिरकार अब ‘मुहूर्त‘ निकला है. लेकिन अभी भी मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ सियासी परिस्थितियां ‘अनुकूल‘ नहीं हैं. आठ महीने के अंतराल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में कोरोना से बिगड़े हालात, पंचायत चुनाव के नतीजों, शिक्षकों की नाराजगी, कृषि विधेयक पर किसानों की नाराजगी और जातीय समीकरण को लेकर इसे सबसे महत्वपूर्ण ‘बदलाव‘ माना जा रहा है. बता दें कि यूपी में … Read more

संघ-भाजपा जुटी 2022 की रणनीति बनाने में, कोरोना में बिगड़ी योगी सरकार की छवि को सुधारेंगे नए मंत्री

कोरोना में बिगड़ी योगी सरकार की छवि को सुधारेंगे नए मंत्री

Politalks.News/UttarPradeshPolitics. साम-दाम-दंड-भेद के साथ सारे प्रपंच के बाद भी पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब भाजपा आगे कोई गलती दोहराना नहीं चाहती. क्योंकि अब आठ महीने बाद देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ‘सबसे बड़ी‘ परीक्षा होनी है. कोरोना संकटकाल और पंचायत चुनावों के बाद उत्तरप्रदेश में वर्तमान में जो हालात हैं वह कतई भाजपा के अनुकूल नहीं हैं. खास तौर पर यूपी के गांवों में कोरोना से हुई बदहाल व्यवस्था भी योगी सरकार के लिए ‘सिरदर्द‘ बन गई है. इसलिए पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस कर तूफानी दौरे कर रहे … Read more

संकटकाल में जनता को बुरे हालात में छोड़ने के बजाय जनकल्याणकारी कदम उठाए सरकार- प्रियंका गांधी

संकटकाल में जनता के लिए जनकल्याणकारी कदम उठाए सरकार

Politalks.News/UttarPradesh. कोरोना की इस दूसरी लहर ने पुरे देश को हिला कर रख दिया है, जिसका सबसे ज्यादा असर अगर कहीं देखने को मिला तो वह है महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, और उत्तरप्रदेश है जहां कोरोना का तांडव अब भी जारी है. कोरोना की इस दूसरी लहर से बचने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन जैसे महत्वपूर्ण फैसले राज्य सरकारों पर छोड़ दिए हैं. देश भर के कई राज्यों में लॉकडाउन जारी है ऐसे में इस समय जनसधारण को सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. उत्तरप्रदेश में भी कोरोना के कई शहरों में लॉकडाउन लगा है ऐसे में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी … Read more