नेताजी का देव को ‘आगे जाने’ का न्यौता, स्वतंत्र बोले- शिष्टाचार भेंट, अखिलेश का तंज- कुछ तो है!

सपा संरक्षक का स्वतंत्र देव को न्यौता

Politalks.news/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दल सियासी उधेड़बुन में लग चुके हैं.  इसी बीच जो उत्तप्रदेश की राजनीति में इस वक़्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  की मुलाकात बनी हुई है. सपा सुप्रीमो और भाजपा प्रदेश ‘प्रधान’ की मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब पार्टी एक ओर जहां जातिगत जनगणना पर अपने रुख को स्पष्ट करने के लिए संघर्ष कर रही है, तो वहीं दूसरी और भाजपा ओबीसी में अपनी पैठ बढ़ाने का प्रयास कर रही है. मुलायम सिंह एवं स्वतंत्र देव की इस मुलाकात के बाद कई कयासों ने जन्म ले … Read more

‘बाबूजी’ के त्रयोदशी संस्कार में 1 लाख लोगों को निमंत्रण, राजस्थानी बूंदी के लड्डू रहेंगे प्रसादी में

बाबूजी की तेरहवीं में जीमेंगे 1 लाख लोग

Politalks.News/Uttrapardeh. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार (तेरहवीं) भी खास रहने वाला है. ‘बाबूजी’ का त्रयोदशी संस्कार एक सितंबर (बुधवार) को यूपी के अलीगढ़ में अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में आयोजित होगी. ऐतिहासिक आयोजन में बाबूजी को श्रद्धांजलि देने और भोजन प्रसादी में प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्रियों, भाजपा, संघ के दिग्गजों के साथ ही आसपास जिलों की जनता भी पहुंचेगी. ‘बाबूजी’ की त्रयोदशी संस्कार में करीब 1 लाख से ज्यादा लोग जीमेंगे. इसकी तैयारी के लिए 1400 कारीगर भोजन तैयार कर रहे हैं. रविवार को 700 कारीगरों के साथ राजस्थानी बूंदी लड्डू बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी … Read more

यूपी चुनाव: ओपी राजभर ने निकाली भड़ास, बीजेपी को बताया नागनाथ तो सपा को बताया सांपनाथ

img 20210822 215250

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. सभी पार्टियां चुनावी समीकरण साधने की तयारी में जुट गई है. बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा के सहारे सूबे में योगी एवं मोदी सरकार के कामकाजों का बखान कर रही है तो वहीं अखिलेश यादव ने साफ़ कहा है कि अगर कोई भी पार्टी बीजेपी को पटखनी देती है तो समाजवादी पार्टी उसके साथ है. तो वहीं नेशनल न्यूज़ चैनल ABP गंगा के एक कार्यक्रम ‘वाराणसी महापंचायत‘ में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने निषाद पार्टी को साथ आने का न्योता दिया. इस दौरान राजभर ने बीजेपी और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. राजभर … Read more

वाजपेयी से झगड़े के बाद अलग पार्टी बना चुके कल्याण सिंह जब वापस BJP में लौटे तो कही ये बड़ी बात

img 20210822 175255

Politalks.News/KalyanSingh. भाजपा के पहले फायर ब्रांड दिग्‍गज नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्‍याण सिंह का लम्बी बीमारी के बाद कल रात लखनऊ के PGSI अस्पताल में निधन हो गया. आपको बता दें, कभी उत्तरप्रदेश का पावर सेंटर रहने वाले कल्याण सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई नेताओं से रिश्‍ते खराब होने के बाद भाजपा से बाहर होना पड़ा था. हालांकि वापसी के बाद कल्याण सिंह ने कहा था कि अब मेरी यजी5इच्छा है कि जीवनभर मैं भाजपा में रहूं और मेरा शव पार्टी के झंडे में लिपट कर श्मशान भूमि की तरफ जाए. आपको बता दें, उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक समय ऐसा भी आया … Read more

यादों में ‘कल्याण’: फायर ब्रांड नेता और आक्रामक फैसले के लिए जाने जाते थे कल्याण सिंह, शोक की लहर

img 20210822 081257

Politalks.News/UttarPradesh. शनिवार रात उत्तरप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी का ‘कल्याण’ युग खत्म हो गया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने लंबी बीमारी के बाद 89 साल की आयु में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में शनिवार रात करीब 9:15 अंतिम सांस ली. आपको बता दें, कल्याण सिंह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्हें चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था. लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण शुक्रवार रात कल्याण सिंह ने अंतिम सांस ली. स्व0 कल्याण सिंह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ हिमाचल … Read more

राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना दिवस मना योगी सरकार ने ‘चौंकाया’, कांग्रेस बोली- ‘देर से ही सही याद आ आए’

राजीव गांधी जयंती पर योगी सरकार का 'सद्भावना दिवस'

Politalks.News/Uttarpardesh. पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता रहे राजीव गांधी का आज 77वां जन्मदिवस है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज के दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है. सरकार के आदेश पर सभी विभागों को कार्यक्रम का आयोजन हुए. अब तक कांग्रेस ही राजीव गांधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती थी. हाल ही में राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यान चंद किए जाने के फैसले के बाद अब योगी सरकार का सद्भावना दिवस मनाने का फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है. खेल रत्न का नाम बदलने पर सीएम योगी पीएम को बधाई दी थी. क्या था … Read more

महंगाई के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी, जमकर हुई नारेबाजी

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन

Politalks.News/UttarPradesh. देश भर में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है. पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत हो या फिर रसोई गैस के दामों में निरंतर हो रही वृद्धि ने आम आदमी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. बढ़ती महंगाई को लेकर उत्तरप्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया. इस दौरान सदन के अंदर मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही महंगाई के मुद्दे पर सपा, कांग्रेस और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सदस्यों ने सदन में नारेबाजी … Read more

कसा कानूनी शिकंजा तो बदले सपा सांसद के सुर, योगी बोले- ‘बेशर्मी से कर रहे तालिबान का समर्थन’

तालिबान की तारीफ कर बुरे फंसे सपा सांसद

Poiltalks.News/Uttarpardesh. अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो गया है और उस पर भारत में भी राजनीति तेज हो गई है. मंगलवार को संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन करते हुए कहा था कि, ‘उन्होंने अपने देश को आजाद कराया है. ऐसा बयान देने पर अब उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज हो गया है. तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे की तुलना भारत की आजादी की लड़ाई से करने वाले संभल से सपा सांसद फंस गए हैं. संभल की सदर कोतवाली में भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल की तहरीर पर सपा सांसद बर्क़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया. हांलाकि कानूनी … Read more

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज, सपाई पहुंचे बैलगाड़ी से तो कांग्रेसी लाए रिक्शा-ठेला साथ

सपाई पहुंचे बैलगाड़ी से तो कांग्रेसी लाए रिक्शा-ठेला साथ

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तर प्रदेश में विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है. शोक प्रस्ताव पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित हो गई. सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष ने अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया. समाजवादी पार्टी के विधायकों ने महंगाई, कानून व्यवस्था, कृषि कानून समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा के अंदर धरना प्रदर्शन किया. समाजवादी पार्टी विधायक ने कहा- ‘हम लोग यहां बेरोज़गारी, नौजवानों के साथ अत्याचार, किसानों का उत्पीड़न और आजम खान पर फर्जी मुकदमों का विरोध कर रहे हैं’ सपाई बैलगाड़ी में लेकर पहुंचे गन्ना यूपी सरकार पर विपक्ष हमलावर है. अनूठा विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक बैलगाड़ी … Read more

400 सीट के दावे पर बुरे फंसे अखिलेश, BJP बोली-3 ‘सीटें किसके लिए छोड़ दी’, यूजर्स ने पूछा ‘कौनसा नशा करता हैं’!

400 सीट के दावे पर बुरे फंसे अखिलेश

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान तेज होता जा रहा है. सभी पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के 400 सीटों के दावे पर अब वो बीजेपी सहित अन्य पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर भी अखिलेश की जोरदार छीछालेदर हो रही है. लोग पूछ रहे हैं कि बाकी की तीन सीटें किसके लिए छोड़ दी हैं. दरअसल यूपी में विधानसभा की 403 सीटें हैं और अखिलेश ने अब 400 सीटें जीतने का दावा कर दिया है. गुरुवार को अखिलेश यादव ने लखनऊ में साइकिल रैली से पहले दावा किया था कि, ‘सत्तारूढ़ बीजेपी से उत्तर प्रदेश की जनता कि नाराजगी … Read more