आप-अकाली सोचते रहे कांग्रेस ने खेला मास्टरस्ट्रोक, ‘दलित’ चन्नी को ‘सरदार’ बना साधा यूपी-उत्तराखंड!

कांग्रेस ने खेला मास्टरस्ट्रोक

Politalks.News/Punjab.  दलित नेता और लगातार तीन बार MLA रहे चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है. सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. सीएम पद से हटाए गए कैप्टन अमरिंदर सिंह शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राजभवन में पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी. बताया जा रहा है कि चन्नी कैप्टन का आशीर्वाद लेने के लिए उनके सिसमां फॉर्म हाउस पर जा सकते हैं. अकाली, आप और बीजेपी सोच रही … Read more

सरकार बनी तो गोमती किनारे बनवाएंगे मंदिर- अखिलेश, मौर्य बोले- इफ्तार वाले घूम रहे मंदिर-मंदिर’

'EVM और DM से रहना होगा सावधान'

Politalks.News/Uttarpardesh. यूपी चुनाव को लेकर बयानबाजी का दौर जोर पकड़ता जा रहा है. भाजपा और समाजवादी पार्टी में शब्दों के बाण चल रहे हैं. दोनों और से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. समाजवादी पार्टी के ‘कर्ता-धर्ता’ अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘यूपी का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होगा. अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को ईवीएम और डीएम से अलर्ट रहने की अपील की है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि, ‘बिहार में EVM और DM ने बेईमानी की और बंगाल में सही जवाब मिला’. लखनऊ में सपा कार्यालय पर आयोजित अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के कार्यक्रम के दौरान यादव ने कहा कि, ‘सपा सरकार बनी तो गोमती के किनारे विश्वकर्मा मंदिर बनाएंगे’. … Read more

बाहूबली को ‘हाथी’ से उतारने की तैयारी, साइकिल पर ‘सवारी’ की ताक में बैठे अंसारी की छुट्टी करेंगी बहनजी!

साइकिल पर 'सवारी' की ताक में बैठे अंसारी की छुट्टी करेंगी बहनजी!

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपने समीकरण बनाने शुरू कर दिए हैं. पॉलिटॉक्स आपको बड़ी खबर बता रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती अंसारी बंधुओं पर बड़ा फैसला ले सकती हैं. सूत्रों की माने तो बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और गाजीपुर से बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को बहुजन समाज पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. अंसारी परिवार की समाजवादी पार्टी से बढ़ रही नजदीकियों के चलते बसपा सुप्रीमो मायावती यह कार्रवाई कर सकती है. आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिगबतुल्लाह अंसारी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी … Read more

SDM को जूते मारकर सही कर दूंगा…! भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, नतमस्तक दिखे अफसर

SDM को जूते मारकर सही कर दूंगा...!

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तरप्रदेश के सीतापुर में महोली से भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भाजपा विधायक एसडीएम को जूतों से मारने की बात कहते नजर आ रहे हैं. भाजपा एमएलए शशांक त्रिवेदी एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात भी वीडियो में कहते साफ सुनाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है 4 सितंबर को शशांक त्रिवेदी महोली तहसील के पकरिया पांडेपुर पहुंचे थे, जहां पर एसडीएम की मौजूदगी में तहसील प्रशासन द्वारा दिव्यांग का मकान गिराया गया था. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विधायक ने खुद बैठकर दिव्यांग का मकान बनवाया था. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 5 दिन … Read more

ओवैसी का यूपी में चुनावी आगाज, कहा- 21% मुस्लिम और यादव 9%, अब हमें खैरात नहीं, चाहिए हिस्सेदारी

ओवैसी का यूपी में चुनावी आगाज

Politalks.News/UttarPradesh. अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक दल अब पूरी तरह से अपनी कमर कस चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी में लगातार बैठकों का दौर जारी है तो वहीं समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के नेता पार्टी को मजबूती देने में लगे हुए है. इसी बीच अपने अयोध्या दौरे के लिए छपे पोस्टर्स को लेकर विवादों में घिरे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी दौरे से पहले ही सभी पोस्टर बदल दिए गए. आपको बता दें, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को सूफी संत शेख मखदूम अब्दुल हक की दरगाह में जियारत के बाद रुदौली विधानसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी … Read more

यूपी में फिर निषाद के साथ भाजपा बिछाएगी बिसात, शाह-नड्डा और निषाद के बीच बनी बात!

भाजपा-निषाद गठबंधन पर महामंथन

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही छोटे दलों की सौदेबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर दिल्ली से आई है. आने वाले चुनाव को लेकर भाजपा और निषाद पार्टी की पटरी बैठती दिख रही है. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक के बाद संजय कुमार ने कहा कि, ‘अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई है और अगली बैठक में गठबंधन का अंतिम प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा’ सूत्रों की माने तो अरसे तक बीजेपी के बगल में रहने के बाद भी … Read more

सैफई परिवार में चाचा की घर वापसी को भतीजे की हरी झंडी का इंतजार, ‘सम्मान’ पर अटकी बात

मुलायम परिवार आ सकता है एक मंच पर

Politalks.News/Uttarpardesh. सैफई परिवार के रिश्तों पर जमी बर्फ विधानसभा चुनाव से पहले पिघलती दिख रही है. समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव अब समाजवादी पार्टी में वापस लौटना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव काफी समय से चाह रहे हैं कि उनके छोटे भाई शिवपाल की पार्टी में वापसी हो जाए. लेकिन फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को करना है. वे फैसला टालते जा रहे हैं. आपको बता दें कि अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद हुए टकराव की वजह से ही शिवपाल ने पार्टी छोड़ी थी. लेकिन इससे उनको कोई फायदा नहीं हुआ. उलटे … Read more

अचानक पहुंचे नेताजी ने दिया जीत का मंत्र, भावुक होकर अखिलेश बोले- ये तो सोने पे सुहागा

अचानक पहुंचे नेताजी ने सबको चौंकाया

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश में जन क्रांति यात्रा का समापन हो गया. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब समापन समारोह में लोगों और प्रेस को संबोधित कर ही रहे थे तभी मुलायम सिंह यादव भी अचानक वहां पहुंच गए. इसके बाद अखिलेश ने पैर छूकर अपनी कुर्सी छोड़कर उन्हें बैठाया. अखिलेश ने कहा कि ‘नेताजी को देखकर हिंदी में शब्द ही नहीं निकल रहा है.ये तो सोने पे सुहागा हो गया’ वहीं अखिलेश का हौसला बढ़ाते हुए मुलायम ने कहा, ‘बहुत अच्छा प्रोग्राम किया. भीड़ देखकर हम खुश हैं. सरकार बनाने के लिए ऐसा ही जोश चाहिए‘ अपने पिता को मंच पर साथ पाकर दम भरते हुए समाजवादी पार्टी के … Read more

चुनाव आए तो ‘महंत’ जी को याद आया ‘ब्रज’, राममंदिर के बाद मथुरा-काशी में वोट दिलाने की क्षमता

चुनाव से ठीक पहले 'महंत' जी का मिशन मथुरा

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं रह गया है. आखिरकार भाजपा और राज्य सरकार को मथुरा की याद आ ही गई. सियासी जानकारों का कहना है कि इसका अंदाजा पहले से लगाया जा रहा था की चुनाव नजदीक आने पर अयोध्या के साथ साथ मथुरा और काशी की याद आएगी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में आयोजनों में भाग लिया और हिंदुत्व का एजेंडा साधते हुए. ब्रज क्षेत्र में मांस-मदिरा पर बैन लगा दिया. बीजेपी को मथुरा की याद आना वो भी साढ़े चार साल बाद सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. अयोध्या आंदोलन के समय विश्व हिंदू परिषद … Read more

यूपी चुनाव में छोटे दलों की बल्ले-बल्ले, सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए बड़ों को चाहिए छोटों का साथ

एक दांव ने बढ़ाई यूपी में छोटे दलों की डिमांड!

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है. चुनाव मुख्य रूप से तीन बड़ी पार्टियों- भाजपा, सपा और बसपा को लड़ना है लेकिन इन तीनों पार्टियों के लिए बाकी छोटी पार्टियों का बड़ा महत्व है. चुनाव से पहले राज्य की छोटी पार्टियों की मांग बढ़ गई है. असल में भाजपा ने खास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटी पार्टियों का भाव ज्यादा बढ़ा दिया. पीएम मोदी ने जुलाई में अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया तो दो ऐसे काम किए, जिससे छोटी प्रादेशिक पार्टियों का महत्व बढ़ा. पीएम मोदी ने जाति पर बहुत जोर दिया और इस बात का प्रचार कराया गया कि भाजपा ने ज्यादा … Read more