गहलोत जी उदयपुर कांग्रेस की जागीर है क्या? किरोड़ी मीणा मामले को लेकर भड़के बीजेपी के दिग्गज
Politalks.News/KirodiLalMeena/Udaipur. उदयपुर में होने जा रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर से ठीक एक दिन पहले दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के उदयपुर पहुंचने पर गुरुवार को बवाल मच गया. सांसद मीणा जिस होटल में ठहरे थे, पुलिस ने वहां पहरे लगा दिए. यहीं नहीं पुलिस सीधे डॉ किरोड़ी लाल मीणा के कमरे तक पहुंच गई. इस दौरान किरोड़ी और पुलिस के बीच जमकर बहसबाजी भी हुई. वहीं इसके बाद पुलिस ने सांसद किरोड़ी लाल मीणा को उदयपुर पुलिस की गाड़ी में बिठा कर जयपुर के लिए रवाना कर दिया. अब इस पुरे मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं … Read more