बंगाल में BJP v/s BJP: कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार पामेला ने विजयवर्गीय के करीबी पर लगाए आरोप

कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार पामेला ने विजयवर्गीय के करीबी पर लगाए आरोप

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल फतेह करने को लेकर बीजेपी अपनी पूरी जी जान से जुटी बीजेपी के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है. कोलकाता में बीजेपी की युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी को नशीला पदार्थ (कोकीन) रखने के जूर्म में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पामेला को शुक्रवार को अलीपुर इलाके के एनआर एवेन्यू से गिरफ्तार किया था. कोकीन रखने के आरोप में पामेला को शनिवार को NDPS कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है. इस पुरे मामले में पामेला ने बीजेपी के ही एक अन्य नेता राकेश सिंह पर उन्हें फ़साने … Read more

प0बंगाल चुनाव: तेज हुई स्थानीय बनाम बाहरी की जंग, टीएमसी बोली- ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’

टीएमसी बोली- 'बंगाल को चाहिए अपनी बेटी'

Politalks.News/WestBengalAssembly. पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच नारों को लेकर सियासत तेज हो गई है. जय श्री राम के नारे को लेकर राज्‍य में चढ़ रही राजनीतिक सरगर्मी के बीच आज तृणमूल कांग्रेस ने अपना नया चुनावी स्‍लोगन जारी कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल की बेटी बताते हुए शनिवार को ‘बांग्ला नीजेर मेय के ई चाए‘ का नया नारा दिया है. इस नारे का मतलब है ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’. इसके साथ ही टीएमसी ने राज्य में ‘स्थानीय बनाम बाहरी‘ की बहस को भी तेज कर दिया है. … Read more

बंगाल के लोगों ने ‘बुआ-भतीजावाद’ को खत्म करने का लिया निर्णय, अब ‘पोरिबोर्तोन’ होकर रहेगा- PM मोदी

Modi Speech 2 Sixteen Nine

Politalks.News/WestBengalElection. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल फतह की तैयारियां तेज कर दी हैं. शनिवार को जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवर्तन यात्रा का आगाज कर माहौल तैयार किया तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर शब्द बाण चलाए. पीएम मोदी ने कहा कि अगर आप दीदी से अपने अधिकारों को मांगते हैं, तो वह नाराज हो जाती हैं. यही नहीं वह भारत माता की जय के नारे तक से भी नाराज हो जाती हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि … Read more

बंगाल फतह के लिए जेपी नड्डा ने की रथ यात्रा की शुरुआत, अब पीएम मोदी व शाह करेंगे बाणों की बरसात

बंगाल फतह के लिए बीजेपी ने शुरू की परिवर्तन रथ यात्रा

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सारे अस्त्र चल दिए हैं. आज भाजपा ने 90 के दशक के अपने सबसे मजबूत सियासी फॉर्मूले को लागू करते हुए बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लिए परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत कर दी है. बता दें कि बीजेपी का यह रथ पांच चरणों में बंगाल के अधिकांश नगरों में घूमते हुए राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल के नबाद्वीप से भाजपा की इस परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत की. इस मौके पर जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की ममता … Read more

बंगाल में BJP को रोकने के लिए TMC-RJD-NCP के बीच हुआ गठबंधन, सपा भी हो सकती है शामिल

Img 20210203 Wa0114

Politalks.News/BengalAssemblyElection. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अलग-थलक पड़ी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को थोड़ा संबल मिलता नजर आ रहा है. बंगला चुनाव में बिहार की सबसे प्रमुख पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ ममता बनर्जी की टीएमसी के गठबंधन पर सहमति बन गई है. इसके लिए आरजेडी और एनसीपी के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गठबंधन बनाने के लिए अपनी सहमति व्यक्त कर दी है. बंगाल चुनाव में बीजेपी (BJP) के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए बने टीएमसी-आरजेडी-एनसीपी के गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने सोमवार को कोलकाता में पश्चिम … Read more

ममता बनर्जी के लिए जय श्रीराम का नारा सांड को लाल कपड़ा दिखाने के समान है- बीजेपी के निशाने पर दीदी

Mamata Banerjee2

Politalks.News/WestBengalElection. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम दौरान जय श्रीराम के नारे लगने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा गुस्सा दिखाते हुए भाषण देने से इंकार कर देने के मामले पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में समारोह में हुई नारेबाजी पर ममता बनर्जी की ओर से विरोध किए जाने पर अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह अल्पसंख्यकों को खुश करने की दीदी की नीति है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने नारेबाजी के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि, “जय श्रीराम के नारे से … Read more

बंगाल के सियासी मैदान में शाह और नड्डा की जमाई हुई फील्डिंग पर अब पीएम मोदी की घातक गेंदबाजी

शाह और नड्डा की जमाई हुई फील्डिंग पर अब पीएम मोदी की घातक गेंदबाजी

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते यहां की राजनीति में अब सबकुछ जायज है. प्रदेश में स्वामी विवेकानंद और रवींद्रनाथ टैगोर पर पहले से चल रही सियासत के बीच अब इस बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बीजेपी और टीएमसी दोनों ही पार्टियां नेताजी के नाम पर अपना-अपना वोट बैंक बुलंद करने में जुट गई हैंं, ऐसे मेंं भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस में नए सिरे से खींचतान शुरू हो गई है. दोनों राजनीतिक दलों में इस बात की होड़ मची है कि कौन नेताजी की जयंती बेहतर ढंग से मनाता है, सही मायने में बंगाल में नेताजी के नाम पर नेतागिरी पूरे … Read more

बंगाल में कामयाब होती BJP की कूटनीति, ममता की चुनौती शुभेंदु ने स्वीकारी, 50000 वोटों से हराने का एलान

Suvendu Adhikari News

Politalks.News/WestBengalElection. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश की सियासत अपने परवान पर है. यहां भारतीय जनता पार्टी अपनी कूटनीति में कामयाब होती नजर आ रही है. भाजपा के चाणक्यों ने जिस उद्देश्य से टीएमसी के सबसे दिग्गज और ममता बनर्जी के सबसे खास शुभेंदु अधिकारी को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल करवाया था वो शायद अब सफल होता नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी और दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देते हुए सोमवार को ऐलान किया कि वह उनके गढ नंदीग्राम से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. इसके तुरंत बाद टीएमसी से बीजेपी नेता बने शुभेंदु अधिकारी ने चुनौती स्वीकार करते … Read more

रोमांचक हुआ बंगाल का सियासी घमासान, टीएमसी-बीजेपी की कांटे की टक्कर के बीच शिवसेना की हुई एंट्री

Ban1

Politalks.News/WestBengalElection अगले कुछ महीनों बाद अप्रेल-मई में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का सियासी पारा अभूतपूर्व रूप से चढ़ गया है. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ममता की टीएमसी बंगाल में जहां पूरी ताकत के साथ मैदान में है, वहीं AIMIM ने बंगाल में चुनाव लड़ने की पहले ही घोषणा कर चुकी है, तो अब शिवसेना ने भी बंगाल चुनाव में एंट्री कर ली है. जी हां शिवसेना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीटर के जरिए घोषणा करते हुए कहा कि, “बहुत वक्त से जिस खबर का इंतजार था, पार्टी प्रमुख श्री उद्धव ठाकरे से … Read more

बिहार चुनाव में AIMIM को मिली सफलता के बाद ओवैसी का मिशन बंगाल, बनाई रणनीति

Owaisi's mission in Bengal after AIMIM's success in Bihar elections, strategy made

Politalks.News/WestBengal. 2021 में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियां अभी से सक्रीय हो गई हैं. बीजेपी ने जहां बंगाल चुनाव में 200 सीटें जीतने का दावा किया है, तो वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद असदुद्दीन ओवैसी अपनी पार्टी का परचम बंगाल में भी फहराने की तैयारी कर रहे हैं. बंगाल में अगले साल अप्रैल या मई में होने वाले चुनावों को लेकर आज AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर चर्चा की. बैठक के बाद ओवैसी ने कहा- आगामी बंगाल चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके विचार विस्तृत रूप से जाने और बंगाल की … Read more