बिहार में पहले फेज की 71 सीटों पर शुरू हुआ मतदान, मांझी सहित कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Bihar Vidhansabha Election 2020

Politalks.News/Bihar Election. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है. पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इन सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है. पहले चरण के चुनाव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी सबसे बड़े नेता हैं, जिनकी किस्मत का फैसला जनता करेगी. वे इस बार इमामगंज से चुनाव लड़ रहे हैं. पिछली बार मांझी इमामगंज और मखदुमपुर से लड़े थे लेकिन मखदुमपुर से चुनाव हार गए थे. इस बार फिर से मांझी ने इमामगंज सीट से ताल ठोकी है. यहां उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी … Read more

‘हमें वो कितनी भी गाली दें, हम आशीर्वाद के तौर पर लेंगे’ नीतीश के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

Tejashwi Yadav Vs Nitish Kumar In Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव का प्रचार की गूंज थम चुकी है. कल 71 सीटों पर मतदान होना है लेकिन वार-पलटवार का शोर अभी भी जोशो-खरोश से जारी है. इधर, राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कल एक चुनावी रैली में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘हमें वो कितनी भी गाली दें, हम आशीर्वाद के तौर पर लेंगे’. वहीं लालू यादव पर साधे निशाने को उन्होंने अपनी माता राबड़ी देवी की मर्यादा से जोड़ते हुए महिलाओं का अपमान बताया. जब बीजेपी ने नीतीश कुमार का बचाव किया तो तेजस्वी ने बड़ी चालाकी से बयान देते हुए इसे प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ दिया … Read more

अगर बिहार का चुनाव लड़ते तो अपनी सीट भी नहीं बचा पाते चिराग: जदयू

Chirag Paswan vs Nitish Kumar

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब केवल एक रात का वक्त शेष है. चुनाव प्रचार शाम 5 बजे समाप्त हो चुका है. उससे पहले पक्ष और विपक्ष की एक दूसरे पर छीटाकशी और तीखी बयानबाजी का दौर बदस्तूर जारी है. एनडीए से अलग होने से पहले ही लोजपा चीफ चिराग पासवान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर होना जग जाहिर है. गठबंधन से अलग होने के बाद तो चिराग के तेवर पहले से कहीं ज्यादा तीखे हो चले हैं. हाल में चिराग ने एक चुनावी रैली में सीएम नीतीश कुमार को सत्ता में आने के बाद जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने की बात कही … Read more

चुनावी रैली में बोले सीएम नीतीश- हम काम करने में करते हैं विश्वास तो तेजस्वी ने सौंपी प्याज की माला

Nitish Kumar Vs Tejashwi Yadav

Politalks.News/Bihar. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के सकरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला किया. सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों की रुचि बयानबाजी में है लेकिन हम सिर्फ काम में विश्वास करते हैं. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिनको अनुभव नहीं है, वे अपने सलाहकार के माध्यम से अनाप-शनाप बोलते हैं. इसमें उनको प्रचार मिलता है लेकिन हमारे लिए हमारा काम ही प्रचार है. इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने प्रदेश में महंगाई का मुद्दा उठाया और कहा कि कभी ये लोग दाम बढ़ने पर प्याज की माला पहन कर घूमते थे. अब … Read more

बिहार चुनाव: राहुल गांधी ने राष्ट्रीय तो तेजस्वी ने स्थानीय मुद्दों पर घेरा केंद्र के साथ नीतीश सरकार को

Rahul Gandhi In Bihar

Politalks.News/Bihar. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार के नवादा में चुनावी रैली की. राहुल के साथ जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. इस दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रीय मुद्दों पर तो तेजस्वी ने स्थानीय मुद्दों को लेकर केन्द्र व नीतीश सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत पीएम मोदी पर हमले के साथ की. राहुल चीन के सीमा विवाद, बेरोजगारी, कोरोना जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा. राहुल गांधी ने कहा कि जिस भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, वहां किसानों का कर्ज माफ किया गया है. मोदी अडानी और अंबानी के लिए रास्ता साफ कर … Read more

बिहार चुनाव: चिराग पासवान के प्रति लालू परिवार की बढ़ती सहानुभूति नीतीश की नींद उड़ाने जैसी

तेजस्वी चिराग नीतीश

Politalks.News/Bihar Election. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं बिहार बिहार में सियासी चालें और सियासी बयानबाज़ी तेज होती जा रही है. ऐसे में आज फिर बिहार के सियासी गलियारे में एक और ऐसा बयान आया है जिसने राजनीतिक खलबली मचा दी है. दरअसल, सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार ने जो किया वह अच्छा नहीं था, उनको इस समय अपने पिता की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है, लेकिन रामविलास पासवान हमारे बीच नहीं हैं और हम इससे दुखी हैं, जिस तरह से नीतीश कुमार ने व्यवहार किया, वह अन्याय था.’ अब तेजस्वी यादव के चिराग … Read more

बीजेपी के ‘वोट कटवा’ बयान पर उखड़े चिराग, बोले ‘फिर 2014 से क्यों रखा साथ’

Chirag Paswan

Politalks.News/Bihar. बीजेपी के लोजपा के लिए दिए ‘वोट कटवा’ बयान पर चिराग पासवान बरस पड़े हैं. बीजेपी के इस बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि अगर ऐसा ही है तो फिर 2014 से अपने साथ क्यों रखा हुआ है. लोजपा केंद्र की मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल में सहयोगी पार्टी बनकर एनडीए के साथ रही है. रामविलास पासवान दोनों सरकारों में मंत्री थे. बिहार में भी लोजपा ने पिछला चुनाव एनडीए के साथ ही लड़ा है लेकिन इस बार चिराग ने नीतीश कुमार से अनबन के चलते साथ छोड़ दिया लेकिन बीजेपी के साथ रहने का फैसला किया. हाल में चिराग ने अपने … Read more

महागठबंधन ने ली बिहार के बदलाव की शपथ, जारी किया 25 सूत्रीय संकल्प पत्र, 10 लाख नौकरी का वादा

Mahagathbandhan Launched Menifesto For Bihar Election 2020

Politalks.News/Bihar. बिहार में 243 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से 25 सूत्रीय साझा चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है. नवरात्र के पहले दिन महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और अन्य वाम दलों ने एक मंच पर संगठन का संकल्प पत्र लॉन्च किया. राजद से तेजस्वी यादव और कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं शक्ति सिंह गोहिल ने महागठबंधन की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया. इस दौरान महागठबंधन के तमाम नेता भी मौजूद रहे. संकल्प पत्र में खासतौर पर युवाओं को लुभाने के लिए वादों की भरमार है जिसमें परीक्षा आवेदन शुल्क फ्री से लेकर परीक्षा केंद्र … Read more

टिकट चाहिए तो पार्टी नेता के नाम करनी पड़ेगी जमीन- राजद पर हमलावर हुए फडणवीस

Devendra Fadanvis In Bihar

Politalks.News/Bihar Election. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और तीसरे चरण का नामांकन शुरु हो चुका है. पहले चरण के मतदान में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, उससे पहले जमकर एक दूसरे पर जुबानी तीर छोड़े जा रहे हैं. वार और पलटवार के इस खेल में पहले से कहीं गुना तेजी आ गई है. इसी बीच बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महागठबंधन और राजद पर हमलावर होते हुए टिकट के लिए सौदेबाजी करने का आरोप लगाया. फडणवीस ने कहा कि चुनाव में उम्मीदवारों को टिकट के लिए पार्टी नेता के नाम अपनी जमीन की रजिस्ट्री करनी पड़ती है और पैसे देने … Read more

बिहार चुनाव: मोकामा सीट पर मुकाबला ‘राम’ बनाम ‘रावण’ के बीच, पलड़ा रावण का भारी!

Anant Singh Vs Rajeev Lochan Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनावों में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. नामांकन का दौर जारी है जबकि चुनावी चौसर पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने मुहरे खड़े कर दिए हैं. चुनावों में वैसे तो हर सीट का अपना महत्व है लेकिन पटना की मोकामा विधानसभा सीट इन दिनों काफी सुर्खियों में है. यहां मुकाबला ‘राम’ बनाम ‘रावण’ में होने जा रहा है. वैसे तो सभी जानते हैं कि रावण पर राम की जीत हुई थी लेकिन यहां कथित तौर पर रावण अपने प्रतियोगी राम पर भारी पड़ते दिख रहे हैं. यानि सीधी भाषा में कहें तो मोकामा सीट पर उलटी गंगा बहती हुई … Read more