भड़काऊ बयानबाज़ी का प्लेटफार्म बन गए हैं न्यूज़ चैनल…, चुप क्यों है केंद्र…?- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

Politalks.News/Delhi/SupremeCourt. लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ यानी मीडिया को जनहित का संरक्षक और सरकार व आम लोगों के बीच के सेतु के रूप में देखा जाता है. यही नहीं राजनीतिक पहलुओं में भी मीडिया एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. लेकिन दुर्भाग्यवश, मीडिया ज़िम्मेदार पत्रकारिता पर ध्यान केंद्रित ना करके खुले तौर हेट स्पीच के साथ बेबुनियादी मुद्दों पर चर्चा करने का एक केंद्र बन चूका है. मीडिया को गलत तरीके से प्रयोग करके लोगों के बीच मतभेद पैदा किया जा रहा है. इन्हीं कुछ मुद्दों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय मीडिया के साथ साथ केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई है. हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते … Read more

जो अपनी मां को लाइन में लगा दे, उसे बुजुर्गों से कैसा मोह?- कॉमेडियन के कटाक्ष पर यूजर्स ने दिए ये जवाब

pm modi 1

Politalks.News/Bharat/RailMinistry. हाल ही में मोदी सरकार ने रेलवे में बुजुर्गों (सीनियर सिटीजन) को मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है. इस मुद्दे को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर तमाम लोग रेलवे के इस कदम को लेकर आलोचना कर रहे हैं. इसी बीच कॉमेडियन राजीव निगम ने नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसा है. राजीव निगम ने ट्वीट किया, ‘जो व्यक्ति सक्षम होते हुए अपनी बुजुर्ग मां को लाइन में लगवा सकता है, उसको देश के अन्य बुजुर्गों से कैसा मोह? बुजुर्गों की रेल किराये में रियायत खत्म करके बुजुर्गों के साथ ये कैसा न्याय किया गया है. निगम के इस ट्वीट पर तमाम लोग … Read more

जीवंत लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका को मजबूत और न्यायाधीशों को सशक्त बनाने की जरूरत- CJI रमना

आज मीडिया चला रहा है कंगारू कोर्ट- सीजेआई एनवी रमना

Politalks.News/NVRamna. देश में चाहे कोई भी मुद्दा हो मीडिया और सोशल मीडिया पर इन दिनों उसे लेकर बहस शुरू हो जाती है. चाहे उस बहस का कोई परिणाम ना निकले लेकिन लोगों के बीच सोशल मीडिया पर वार पलटवार और एक दूसरे को खुद से बेहतर बताने की होड़ मच जाती है. ऐसे में देश कहां जा रहा है किस दिशा में जा रहा है कोई नहीं कह सकता. शनिवार को रांची के नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ कॉलेज में ‘जस्टिस ऑफ ए जज’ पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजेआई एनवी रमना ने कुछ ऐसी ही दलील दी. सीजेआई एनवी रमना ने कार्यक्रम को संबोधित करते … Read more

कोरोना के कारण मेरी याददाश्त चली गई- जैन के जवाब पर यूजर्स ने लिए खूब मजे, बग्गा-विश्वास ने घेरा

कोरोना के कारण मेरी याददाश्त चली गई- जैन

Politalks.News/Delhi/StyendraJain. मनी लांड्रिंग से जुड़े एक मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर ईडी का शिंकजा कसता जा रहा है. मनी लांड्रिंग मामले में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन न्यायिक हिरासत में हैं. वहीं अब कोर्ट ने जमानत याचिका पर अपना फैसला भी सुरक्षित रख लिया है. मतलब अब सत्येन्द्र जैन को 18 जून तक जेल में रहना पड़ेगा. वहीं अब राउस एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन को लेकर ईडी ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है. अदालत में सुनवाई के दौरान ईडी ने बताया कि सवाल पूछे जाने के दौरान सत्येन्द्र जैन ने कहा कि उन्हें कोरोना हुआ था और इसके कारण उनकी याददाश्त … Read more

BJP विधायक की बेटी ने पुलिस को दिखाई धौंस तो 10 हजार का काटा चालान, MLA ने भी मांगी माफी

img 20220610 wa0213

Politalks.News/Karnataka. सत्ताधारी नेताओं/मंत्रियों और विधायकों के बच्चों में एक अलग तरह का घमंड होना स्वाभविक प्रक्रिया है. ऐसा ही कुछ नजारा गुरुवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिला, जहां एक बीजेपी विधायक की बेटी ने पुलिस द्वारा चालान काटने को लेकर जमकर हंगामा किया. बीते रोज सफेद बीएमडब्लू कार से रेड लाइट क्रॉस करने के बाद जब एक लड़की को ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो वो पुलिस से ही उलझ गई और अपने पिता के नाम की धौंस दिखाने की कोशिश करने लगी. सत्ताधारी भाजपा विधायक की बेटी ने ना सिर्फ ट्रैफिक पुलिस बल्कि घटना को रिकॉर्ड करने वाले लोकल रिपोर्टर और कैमरामैन के साथ भी जमकर … Read more

सत्ता की मिलीभगत से फेसबुक-ट्विटर देश के युवाओं और बुजुर्गों में फैला रहे हैं नफरत, लगे लगाम- सोनिया

सोनिया का केंद्र पर निशाना

Politalks.News/Loksabha. 5 राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब आलाकमान सक्रिय हो गया है. कांग्रेस आलकमान ने बड़ा एक्शन लेते हुए पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा ले लिया है. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी एक टीम गठित कर पांचों राज्यों में भेजेगी जो कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर हार का कारण कमिटी से साझा करेंगे. आज कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) संसद पहुंच हार के मुख्य कारणों को लेकर सांसदों से भी चर्चा करेगी. वहीं लोकसभा (Loksabha) पहुंची सोनिया गांधी ने लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते हुए सोशल मीडिया पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने … Read more

2019 के वीडियो ने करवाई अखिलेश यादव की ‘छीछालेदर’, सोशल मीडिया पर लगी क्लास तो डिलीट कर काटी कन्नी

अखिलेश यादव की 'छीछालेदर'

Politalks.News/Uttrapradesh. सोशल मीडिया (social media) दो धारी तलवार है. जानकार इसका इस्तेमाल समझदारी से करने की सलाह देते रहे हैं. लेकिन जल्दबाजी और आपाधापी में हम कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे छिछालेदर हो ही जाती है. ऐसा ही एक मामला सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (SP supremo Akhilesh Yadav) के साथ हुआ है. दरअसल अखिलेश यादव ने एक वीडियो पोस्ट कर अपनी किरकिरी करवाली है. कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) और इसी सीट से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के बीच का विवाद दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. कुंडा में दोनों दलों की ओर से एक दूसरे … Read more

सियासी चर्चा: प्रियंका की सक्रियता के बीच नेताओं का पलायन जारी, कैसे चुनाव लड़ेगी कांग्रेस?

दिग्गजों के पलायन ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

Politalks.News/UttraPradeshChunav. उत्तरप्रदेश में चुनावी घमासान (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) तेज हो चला है. सियासी जानकार भाजपा और सपा का सीधा मुकाबलना मान रहे हैं. साथ ही बसपा का आत्मसमर्पण तो चर्चाओं में है ही दूसरी तरफ ज्यादा चर्चा कांग्रेस पार्टी की है. और कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़वा रही प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gnadhi) की हो रही है. प्रियंका की सक्रियता के बावजूद पार्टी के युवा और दिग्गज नेता क्यों छोड़ रहे हैं. लखीमपुर, (Lakhimpur Incident) आगरा कांड के बाद प्रियंका की सक्रियता और ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कैंपन का सोशल मीडिया (Social Media) पर तो हो हल्ला है लेकिन जमीनी हकीकत यह है … Read more

मरुधरा की महिला नेत्रियों का वर्चुअल दमखम, केवल मैडम राजे, दीया और अर्चना शर्मा की पहुंच लाखों में

मरुधरा की महिला नेत्रियों का वर्चुअल दमखम

Politalks.News/Rajasthan. कोविड काल (Covid Kal) से राजनीति का क्षेत्र भी अछूता नहीं है. परंपरागत तरीके से राजनीति करने वाले नेताओं को इस दौर ने मुश्किल में डाल दिया है. लोगों के बीच जाकर राजनीति करने वाले नेताओं से ज्यादा पूछ अभी उन नेताओं की हो रही है जिनकी सोशल मीडिया (Social Media) पर जोरदार पकड़ है. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) सहित पांच राज्यों की चुनाव में चुनाव आयोग ने कोविड को देखते हुए चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी है. ऐसे में जिन नेताओं की सोशल मीडिया पर पकड़ है उनकी बल्ले बल्ले हो रही है. वो सभी वर्चुअल रैलियां कर रहे हैं और पार्टियों के प्रचार में हाथ बंटा रहे … Read more

चुनाव से पहले राहुल के विदेश दौरे ने विपक्ष को दिया मौका, रद्द करनी पड़ी रैली, सोशल मीडिया पर बने मीम

चुनाव से पहले राहुल के विदेश दौरे ने विपक्ष को दिया मौका

Politalks.News/RahulGhandhi.  देश के पांच प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) नजदीक हैं. इस सबके बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul gandhi) अपने विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं. ऐसे में राहुल भाजपा की आईटी सेल (BJP IT cell) के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर राहुल के विदेश दौरे को लेकर जमकर मीम वायरल हो रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) को सामने आकर कहना पड़ा कि, ‘राहुल विदेश यात्रा पर हैं. भाजपा को अनावश्यक अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए’. वहीं राहुल के पर्सनल दौरे की वजह से तीन जनवरी को पंजाब के मोगा में होने वाली उनकी चुनावी … Read more