भूखी शेरनी के सामने कौन बने ‘बलि का बकरा’, भवानीपुर में ममता के सामने BJP का ‘टाबर’ दांव

भूखी शेरनी के सामने कौन बने 'बलि का बकरा'

Politalks.news/WestBengal. पश्चिम बंगाल के 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान हो चुका है. भवानीपुर सीट से ममता दीदी का उतरना तय है इसको देखते हुए कांग्रेस एलान कर चुकी है कि इस सीट अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी तो वहीं लेफ्ट और अन्य दल अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं. तो वहीं बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले हुंकार भरने वाली भाजपा भी थोड़ी दबी-दबी नजर आ रही है. नंदीग्राम से ममता बनर्जी को पटखनी देने वाले पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी ममता के खिलाफ एक बार फिर हूंकार भरने को तैयार थे लेकिन भाजपा आलाकमान ने उन्हें मना कर दिया. तो वहीं बीजेपी के कई दिग्गज नेता जमानत … Read more

कॉल रिकॉर्ड मामले में अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज, एसपी को दी थी कश्मीर में ट्रांसफर की धमकी

शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया केस दर्ज

Politalks.News/WestBengalPolitics. इजराइली सॉफ्टवेयर पेगासस स्पाईवेयर द्वारा देश की प्रमुख हस्तियों की जासूसी मामले में पूरे देश की सियासत अपने उफान पर है. मोदी सरकार भले ही इसे बेबुनियाद बता चुकी हो लेकिन विपक्ष इस मामले में पूरी तरह से सरकार पर हावी है. इन सबके बीच पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की ओर से किए गए एक दावे को पेगासस जासूसी कांड से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, 35 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बंगाल बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनके पास मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक … Read more

चुनाव बाद हुई हिंसा पर जारी है बवाल, आयोग बोला- ‘बंगाल में कानून का शासन नहीं, शासक का है कानून’

चुनाव बाद हुई हिंसा पर जारी है बवाल

Politalks.News/WestBengal. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पश्चात कई हिस्सों में हुई हिंसा को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. बंगाल हिंसा को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के सामने आने के बाद बंगाल में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. कलकत्ता हाई कोर्ट के अनुसार आयोग ने रिपोर्ट जारी कर कहा कि ‘बंगाल में कानून का शासन नहीं है बल्कि यहां तो शासक का कानून है‘. आयोग द्वारा जारी की गई इस अभिव्यक्ति के बाद टीएमसी अपनी प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के निशाने पर आ गई है. बीजेपी ने जहाँ बंगाल में संविधान के नहीं एक व्यक्ति विशेष का राज होने की बात कही तो … Read more