पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले थरूर ने लगाया भेदभाव का आरोप, खड़गे बोले- हम दोनों भाई, कोई अंतर नहीं

img 20221014 115719

Politalks.News/CongressPresident. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे मतदान से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने गुरुवार को भेदभाव का आरोप लगाकर नई बहस छेड़ दी है. थरूर ने कहा कि पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जा रहा है. यही नहीं इसे ‘गैरबराबरी का खेल का मैदान’ कहते हुए शशि थरूर ने आरोप लगाया कि दोनों लोगों के साथ अलग-अलग तरह का व्यवहार किया जा रहा है. शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि, ‘… कई पीसीसी में नेताओं ने खड़गे साहब का स्वागत किया और उनसे मुलाकात की. मेरे लिए ऐसा नहीं किया गया था. मैंने … Read more

अध्यक्ष के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में, खड़गे के साथ G-23 नेताओं की मौजूदगी पर थरूर ने उठाए सवाल

24 साल बाद होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

Politalks.News/CongressPresidentElection. आख़िरकार कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है. 8 तारीख नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है. अगर 8 अक्टूबर भी निकल जाती है और कोई भी प्रत्याशी अपना नामंकन वापस नहीं लेता है तो फिर 17 अक्टूबर को तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा. शशि थरूर के अध्यक्ष चुनाव के नाम के एलान के वक़्त ये साफ़ नहीं था कि उनके सामने अन्य प्रत्याशी कौन होगा. जिसे लेकर पिछले कई दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी और आज सुबह ही मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर मुहर लगी. शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों ने आज अपना अपना नामांकन भर दिया है. … Read more

पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए नहीं है किसी की इजाजत जरूरत- जानें क्यों बोले जयराम रमेश?

अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज

Politalks.News/Delhi. देश के साथ-साथ पार्टी को एकजुट करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है. इसी बीच कांग्रेस में नए पार्टी अध्यक्ष को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. जहां सात राज्यों की कांग्रेस इकाई ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए सभी राज्यों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को पास कर दिया है. तो वहीं बीते रोज सोमवार को सोनिया गांधी ने बड़ा बयान देते हुए तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया. सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर से मुलाकात के दौरान स्पष्ट कहा कि … Read more

थरूर ने बजट सत्र का फोटो ट्वीट कर खींची टांग तो अंग्रेजी टीचर बन अठावले ने पकड़ी थरूर की गलतियां

अंग्रेजी में अठावले पास, शशि थरूर फेल!

Politalks.News/ShashiThroor. अपनी अंग्रेजी के लिए अगल पहचान रखने वाले कांग्रेस के नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर (shashi tharoor) अपनी ‘गलतियों’ से चर्चा में हैं. शशि थरूर और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रीय रामदास अठावले (Ramdas Athawale) के बीच ट्विटर पर अंग्रेजी को लेकर एक ‘जंग’ छिड़ गई है. इसकी शुरुआत थरूर के एक ट्वीट से हुई जिसमें उन्हें दो शब्दों की स्पेलिंग गलत लिखी थी. थरूर की इस गलती को अठावले ने (points out typo in Shashi Tharoor’s tweet) पकड़ लिया और थरूर पर तंज कसते हुए उनकी गलतियों को ट्विटर पर रि-ट्वीट कर दिया। अब शशि थरूर ने इस पर पलटवार किया है … Read more

अब केरल कांग्रेस में कलह! थरूर को अध्यक्ष सुधाकरन की दो टूक- नियमों का पालन करें या छोड़ दें पार्टी

अब केरल कांग्रेस में कलह!

Politalks.News/Keral. कांग्रेस (Congress) की राज्य इकाइयों के झगड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और उत्तराखंड के बाद अब केरल कांग्रेस में भी कलह शुरू हो गई है. पार्टी के खिलाफ जाने को लेकर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरन (KPCC president K Sudhakaran) ने सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) को चेतावनी दी है. बताया जा रहा है कि थरूर की बयानबाजी को लेकर कई कांग्रेसी नेता और सांसद खुश नहीं हैं. कांग्रेस नेता शशि थरूर पर पार्टी लाइन पर ना चलने का आरोप लग रहे हैं. हाई-स्पीड रेल परियोजना (High-Speed Rail Project) पर की गई थरूर की टिप्पणी से सारे विवाद की … Read more

थरूर की महिला सांसदों के साथ सेल्फी ‘कैप्शन’ पर विवाद, भड़के लोगों की ट्रोलिंग के बाद दी यह सफाई

कैप्शन 'आकर्षक', बवाल 'भयंकर'

Politalks.News/Delhi. अपने ‘अंदाज’ के लिए चर्चा में रहने वाले कांग्रेस (Congress)सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) से एक बार फिर विवाद जुड़ गया. थरूर ने सोमवार को छह महिला सांसदों के साथ ट्विटर पर तस्वीर साझा की. इस तस्वीर में कई दलों की महिला सांसद थीं और थरूर उनके साथ मुस्कराते हुए दिख रहे थे. हालांकि तस्वीर के साथ थरूर ने जो कैप्शन लिखा, उसको लेकर सोशल मीडिया पर वो आलोचनाओं के घेरे में आ गए है. हालांकि विवाद बढ़ता देख थरूर ने इसके बाद माफी मांग ली. थरूर ने लिखा कि तस्वीर को लेकर कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुईं, जिसको लेकर वो क्षमा मांगते हैं. थरूर के इस ट्वीट … Read more

सूर्यनगरी के पावणे बन लौटे थरूर, मेहरानगढ़-उम्मेदभवन भ्रमण के साथ मिर्ची बड़ा-मावे की कचौरी का उठाया लुत्फ

थरूर को पसंद है BLUE CITY!

Politalks.News/Rajasthan. तिरुवंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरुर जाने-अनजाने में सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार थरुर अपनी गुप्त यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर पिछले तीन दिन से सीएम गहलोत के गढ़ जोधपुर में थे. अपने परिजनों के साथ निजी यात्रा पर आए थरूर के बारे में किसी को भनक तक नहीं लग पाई. अपनी तीन दिन की यात्रा में थरुर ने जोधपुर देखा. मेहरानगढ़ फोर्ट सहित कुछ अन्य स्थान की यात्रा की. साथ ही जोधपुर के मिर्ची बड़ों, मावे की कचौरी और अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया. वैभव गहलोत ने संभाला मेजबानी का जिम्मा बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद शशि … Read more