राजस्थान में 5 की जगह 11 उपमुख्यमंत्री बनाओ लेकिन बेटियों को सुरक्षा तो दो: शेखावत

जोधपुर सांसद और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा है कि राजस्थान में सरकार पांच उपमुख्यमंत्री बनाए या 11 उपमुख्यमंत्री, लेकिन कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए और हमारी बेटियों की जिंदगी सुरक्षित की जाए. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दावा किया कि हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और राजस्थान में होने वाले मंडावा व खींवसर उपचुनाव में भाजपा और गठबंधन की जीत निश्चित है. केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के बाद अपने स्थाई निवास जोधपुर पहुंचे. शनिवार सुबह जोधपुर की अजीत कॉलोनी स्थित अपने निवास स्थान पर पधारे आम लोगों की जनसुनवाई की एवं समस्याओं का निस्तारण किया. आमजन से मुलाकात … Read more

खींवसर विधानसभा उपचुनाव में डूडी का RCA विवाद बना बड़ा मुद्दा

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) अपनी हर चुनावी सभा में आरसीए विवाद पर जमकर बोल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस द्वारा कद्दावर जाट नेता रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) के साथ किए जा रहे अन्याय के बारे में जोर शोर से पोस्ट किए जा रहे हैं. बेनीवाल दरअसल रामेश्वर डूडी के बहाने जाटलैंड कहे जाने वाले खींवसर विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में अपने भाई नारायण बेनीवाल के लिए समर्थन हासिल करने की कोशिश में लगे हैं. अपनी चुनावी सभाओं में एक दफा भी ऐसा नहीं हुआ जब उन्होंने डूडी का जिक्र नहीं किया हो. यहां तक की जब रामेश्वर डूडी आरसीए में पर्चा … Read more

राजस्थान: खींवसर व मंडावा उपचुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में, 100 से ज्यादा स्टार प्रचारक करेंगे वोट अपील

राजस्थान की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंच सज चुका है और उम्मीदवार तय हो गए हैं. खींवसर और मंडावा विधानसभा सीटों पर 21 तारीख को होने वाले उपचुनाव में 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में इन 12 उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए 100 से अधिक स्टार प्रचारक राजस्थान की धरती पर उतरेंगे. इनमें से 80 स्टार प्रचार कांग्रेस और भाजपा के हैं. एक ओर कांग्रेस ने जहां प्रचार के लिए स्थानीय नेताओं पर ज्यादा भरोसा दिखाया है, वहीं भाजपा ने बाहर के नेताओं को इसके लिए काबिल समझा. भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी … Read more

वीडियो खबर: डूडी के सवाल पर चुप्पी साध गये सीपी जोशी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के पुत्र वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष बन गए. वैभव गहलोत के RCA अध्यक्ष बनने के साथ ही पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) गुट के पूरे पैनल की भी जीत हुई. मुख्यमंत्री पुत्र वैभव गहलोत ने अपने प्रतिद्वंदी राम प्रकाश चौधरी को 25-6 से मात दी. इस मौके पर आरसीए के पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी ने वैभव को बधाई देते हुए कहा कि वे युवा होने के नाते युवा क्रिकेटर्स की सोच को समझेंगे. इस मामले में उन्होंने रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) से जुड़े सभी सवालों पर चुप्पी साधे रखी.

वीडियो खबर: जीत के बाद क्या बोले वैभव गहलोत

येन-केन प्रकारेण आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के पुत्र वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष बन ही गए. वैभव गहलोत के RCA अध्यक्ष बनने के साथ ही पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी गुट के पूरे पैनल की भी जीत हुई. मुख्यमंत्री पुत्र वैभव गहलोत ने अपने प्रतिद्वंदी राम प्रकाश चौधरी को 25-6 से मात दी.

आखिर गहलोत बन ही गये RCA के वैभव, जोशी गुट के पूरे पैनल की हुई जीत

येन-केन प्रकारेण आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के पुत्र वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष बन ही गए. वैभव गहलोत के RCA अध्यक्ष बनने के साथ ही पूर्व अध्यक्ष सीपी जोशी गुट के पूरे पैनल की भी जीत हुई, जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अमीन पठान, सचिव पद पर महेंद्र शर्मा और संयुक्त सचिव पद पर महेंद्र नाहर ने जीत दर्ज की. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णकुमार नीमावत और कार्यकारिणी सदस्य पद पर देवाराम चौधरी ने जीत दर्ज की. इसी के साथ पॉलिटॉक्स की खबर पर एक बार फिर मुहर लग गई. पॉलिटॉक्स ने सबसे पहले ही 28 अगस्त को अपनी खबर के जरिये दर्शकों को … Read more

वीडियो खबर: आखिर क्यों डूडी के बचाव में उतरे हनुमान

नागौर सांसद और RLP अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) के साथ RCA के नाम पर हो रहे अन्याय पर आवाज उठाते हुए कहा कि हम डूडी के साथ हैं. बेनीवाल ने ये भी कहा कि गहलोत केवल अपने बेरोजगार बेटे को रोजगार दिलाने के लिए आरसीए का अध्यक्ष बनाने पर तुले हैं. ऐसे में वे राज्य के बेरोजगार युवाओं की भी थोड़ी चिंता करें. हनुमान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस कदम को निंदनीय बताया.

वीडियो खबर: नारायण बेनीवाल के समर्थन में क्या बोले रूपाराम

बीजेपी विधायक रूपाराम (Ruparam) ने खींवसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल नेता लोग जीतने के बाद अपने क्षेत्र को भूल जाते हैं. घूसखोरी में लिप्त हो जाते हैं. ऐसे लोग न खुद सुखी रहते हैं और न उनके क्षेत्र की जनता. हनुमान बेनीवाल ने हमें अपना प्रतिनिधि दिया है जो नारायण बेनीवाल (Narayan Beniwal) है. उनके बारे में यहां का बच्चा बच्चा जानता है. वे सरल हैं और आसानी से मिल जाते हैं. विश्वास है कि वे क्षेत्र की जनता का पूरा ध्यान रखेंगे.

वीडियो खबर: नामांकन के बाद क्या बोले रामेश्वर डूडी

RCA में बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने के बाद रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और RCA अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि ये सब नाटक केवल गहलोत के बेटे वैभव को RCA में लाने के लिए खेला जा रहा है. डूडी के साथ नागौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव राजेंद्र नांदु और विनोद सहारण ने नामांकन दाखिल किए.