उपचुनाव प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर पूनियां का बड़ा बयान, कर्जमाफी और कानून व्यवस्था होंगे बड़े मुद्दे

उपचुनाव प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर पूनियां का बड़ा बयान

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की तीन सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को होने वाले उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है. अब सिर्फ प्रत्याशियों की घोषणा होनी है, जिसके लिए पहले बताया जा रहा था कि प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की मुहर के बाद उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जांएगे, लेकिन चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है. ऐसे में प्रत्याशियों की घोषणा बिना कोर कमेटी की बैठक के ही की जाएगी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी ने टिकट घोषणा के मुझे अधिकार दे दिए … Read more

फोन टैपिंग मामले में BJP नेताओं ने की CM गहलोत के इस्तीफे व मामले की जांच CBI से करवाने की मांग

Img 20210316 Wa0004

Politalks.News/Rajasthan. विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान अगस्त माह में बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ द्वारा फोन टैपिंग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार के कबूलनामे के बाद गहलोत सरकार चहुंओर से प्रदेश भाजपा के निशाने पर आ गई है. इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने और सीएम गहलोत के इस्तीफे की मांग की है, तो वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान क्राइसिस हैशटैग के साथ कई ट्वीट करते हुए कांग्रेस सरकार पर हमला बोला. इसके साथ ही राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने फोन टैपिंग के कबूलनामे पर कांग्रेस सरकार … Read more

बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में असफल मुख्यमंत्री गहलोत को शर्म से छोड़ देनी चाहिए कुर्सी- सतीश पूनियां

Satish Poonia Vs Gehlot1

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था खासकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के मामलों को लेकर जहां एक ओर केंद्रिय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर निशाना साधा तो वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है, राजस्थान की सरकार का पूरा ध्यान केवल अपनी कुर्सी बचाने में है. इस लापरवाही से प्रदेश अपराध में अब राष्ट्रीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बना रहा है. इसके साथ ही एक ट्वीट के जरिए हाल ही कोरोना वैक्सीन की डोज को लेकर केंद्र व गहलोत सरकार के बीच हुई तनातनी को लेकर … Read more

सतीश पूनियां ने फेसबुक लाइव के जरिए की गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम की शुरुआत

Evunt52vgauwuom

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान भरतपुर में निशाना साधा तो वहीं प्रदेश भाजपा के अन्य नेताओं शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया के से गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. सम्पूर्ण किसान कर्जामाफी, लम्बित भर्तियां, महिला सुरक्षा सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार पर सोशल वार की शुरुआत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने फेसबुक लाइव किया. इसके बाद भाजपा सांसदों, विधायकों, जिला प्रमुख, महापौर, सभापति, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रधान, नगरपालिका अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व प्रधान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्षों … Read more

गहलोत सरकार के खिलाफ BJP के आंदोलन को कांग्रेस ने बताया राजे की धार्मिक यात्रा को फेल करने का एजेंडा

गहलोत सरकार के खिलाफ BJP के आंदोलन को कांग्रेस ने बताया राजे की धार्मिक यात्रा को फेल करने का एजेंडा

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को मात देने के लिए प्रदेश भाजपा ने आज से कांग्रेस सरकार के खिलाफ सप्ताह भर के आंदोलन की शुरुआत करने जा रही है. भाजपा ने सात दिन के आंदोलन के लिए फेजवार कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई है. आंदोलन की शुरुआत आज जिला बैठकों से होगी तो वहीं 7 मार्च को वर्चुअल तरीके से आंदोलन की शुरुआत करके बाद में इसे फील्ड तक ले जाने की रणनीति बनाई है. 07 और 08 मार्च को प्रदेशभर में मण्डल बैठकें होगी, 09 से 14 मार्च तक पांच दिन सड़क का आंदोलन शुरू होगा. वहीं कांग्रेस की तरफ से भाजपा के … Read more

बढ़ती बेरोजगारी और बेकाबू अपराध को लेकर पूर्व सीएम राजे और पूनियां के निशाने पर गहलोत सरकार

Img 20210303 Wa0204

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. वहीं मंगलवार को जयपुर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रदेश भाजपा नेताओं को दिए एकजुटता के सन्देश के बाद बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने अलग-अलग मुद्दों पर गहलोत सरकार निशाना साधा. मैडम राजे ने जहां प्रदेश में बढ़ते अपराध के साथ नौकरी के नाम पर युवाओं को धोखा देने का गहलोत सरकार पर आरोप लगाया तो वहीं पूनियां ने बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरा. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट्स के जरिए … Read more

‘एकला चालो से कुछ नहीं होगा, नेता वही जो सभी को साथ लेकर चले’- नड्डा ने पार्टी नेताओं को दी नसीहत

जेपी नड्डा ने बीजेपी नेताओं को दी नसीहत

Politalks.News/Rajasthan. बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने जयपुर आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा नेताओं के बीच जारी गुटबाजी और खींचतान पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदेश के भाजपा नेताओं को नसीहत दी कि वे आत्मविश्लेषण करें कि पार्टी के लिए कितना योगदान दे रहे हैं. जेपी नड्डा ने वसुंधरा राजे और सतीश पूनियां का नाम लिए बिना नसीहत देते हुए कहा कि, ‘अकेले चलने से कुछ नहीं होगा, पार्टी के साथ चलें,’ साथ ही यह भी कहा कि, ‘नेता वही है जो सभी को साथ लेकर चले.’ एकजुटता का संदेश देते जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने का काम करें. प्रदेश … Read more

वाड्रा के राजनीति में आने के बयान पर बोले पूनियां- तो फिर सीमावर्ती किसानों की जमीनों का क्या होगा?

Img 20210226 Wa0259

Politalks.News/Rajasthan. शुक्रवार को एक दिन के प्रवास पर जयपुर पहुंचे गांधी परिवार के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों से बरी होने के बाद सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दिए हैं. रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर कटाक्ष करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि उन्होंने इतने पाप कर दिए हैं कि बरी होने की संभावना अब कम है. पूनियां ने तंज कसते हुए कहा कि मगर वाड्रा ने अपने श्रीमुख से कहा है तो यह तो देश के लिए गंभीर मसला है कि ऐसे लोग राजनीति में आ जाएंगे तो सीमावर्ती किसानों की जमीनों का क्या होगा? शुक्रवार को प्रदेश … Read more

राजे व पूनियां की PM मोदी से मुलाकात हुई लेकिन बात नहीं, प्रधानमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों में भरा जोश

Img 20210222 010355

Politalks.News/BJP/Bharat. देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव सहित कई अहम मुद्दों को लेकर रविवार को दिल्ली में आयोजित हुई बीजेपी के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि उसकी प्राथमिकता देश के लिए बड़ा काम करना और देश को बड़ा बनाना है. पीएम मोदी ने कहा कि इसे ही ध्यान में रखते हुए भाजपा को अपने संगठन का विस्तार करना चाहिए. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सभी पदाधिकारियों और प्रदेशाध्यक्षों को एकजुटता के साथ काम करने आह्वान किया. आपको बता दें, इस बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, … Read more

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने किसान कर्जमाफी पर झूठ बोलकर विधानसभा का चुनाव जीता- पूनियां

2021 02 13 08 45 25

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बताएं कि राज्य के सभी किसानों का कर्ज कब माफ होगा? इससे पहले सतीश पूनियां ने एक ट्वीट करते हुए राहुल गांधी की पीलीबंगा और पदमपुर में हुई सभाओं पर तंज कसते हुए फेल बताया. पूनियां ने कहा- “आज राहुल गांधी जी ने मनोरंजन न करके राजस्थान की जनता को किया निराश किया, किसान 10 तक की गिनती और कर्जा माफ़ी का करते रहे इंतजार, कृषि कानूनों पर की बेसिर-पैर की बातें की राहुल गांधी ने, चीन पर भ्रामक बातें … Read more