आधी रात राठौड़ सहित बीजेपी नेताओं को सचिन पायलट का करारा जवाब- पहले अपना घर संभालो….

img 20210609 wa0104

Politalks.News/Rajasthan. मंगलवार को आधी रात के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर उपनेता प्रतिपक्ष और अन्य बीजेपी नेताओं को करारा जवाब दिया है. इससे पहले दिन में पायलट के नाराजगी भरे बयान के बाद बीजेपी को कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधने का मौका मिल गया. पायलट ने 10 माह बाद भी उनके उठाए मुद्दों का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी, इस पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सचिन पायलट का पक्ष लेते हुए सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा था. लेकिन देर रात सचिन पायलट ने उल्टा ट्वीट कर बीजेपी को निशाने पर लिया. पूर्व पीसीसी … Read more

मेयर सौम्या गुर्जर पर निलंबन की कार्रवाई के बाद बीजेपी के दिग्गजों के निशाने पर आई गहलोत सरकार

बीजेपी निशाने पर आई गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. जयुपर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर के निलंबन के बाद प्रदेश में सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है. एक ओर जहां आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव से हाथापाई मामले में राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है. तो गहलोत सरकार अब भाजपा के दिग्गज नेताओं के निशाने पर आ गई है. सौम्या गुर्जर के निलंबन को लेकर बीजेपी ने आज शाम 5 बजे जयपुर के सभी 250 वार्डों में कारोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना-प्रदर्शन किया. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जहां सौम्या गुर्जर के निलंबन को निंदनीय बताया तो वहीं … Read more

महापौर के निलंबन की इतिहास की पहली कार्रवाई पर सियासी बवाल, ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’- पूनियां

महापौर के निलंबन की इतिहास की पहली कार्रवाई पर सियासी बवाल

Politalks.News/Rajasthan. जयुपर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव से हाथापाई मामले में राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है. भाजपा के वार्ड 72 पार्षद और चेयरमैन पारस जैन, वार्ड 39 पार्षद अजय सिंह चौहान और वार्ड 103 पार्षद शंकर शर्मा को निलंबित किया गया है. स्वायत्त शासन विभाग ने देर रात चारों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं. राजस्थान के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी महापौर को निलंबित किया गया है. सरकार ने आयुक्त से मारपीट की घटना की न्यायिक जांच करवाने का फैसला किया है, … Read more

कोरोना संकट पर पहले से जारी अदावत को हेमाराम चौधरी के इस्तीफे ने दी नई सियासी ऑक्सीजन

चौधरी के इस्तीफे के बाद मचा सियासी बवाल

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी कोरोना संक्रमण के महासंकट और ताऊ-ते तूफान की आहट के बीच प्रदेश सत्ता पर संकट के बादल मंडरा गए हैं जिसके चलते सियासी तूफान की आंशका जताई जा रही है. प्रदेश की सियासत में उफान तब आया जब मंगलवार को सचिन पायलट गुट के असंतुष्ट कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी के अचानक से इस्तीफे की खबर आई. हालांकि मानने में नहीं आता लेकिन बताया जा रहा है कि हेमाराम चौधरी की इस्तीफे की जानकारी खुद सचिन पायलट को मीडिया से ही मिली. खैर, प्रदेश में कोरोना प्रबंधन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पहले से जारी सियासत को नई ऑक्सीजन मिल गई. गुड़ामालानी विधायक हेमाराम … Read more

‘आंखों से पर्दा हटाओ और अब तो राजधर्म निभाओ हे मारवाड़ के गांधी’- पूनियां का CM गहलोत पर तंज

'आंखों से पर्दा हटाओ और अब तो राजधर्म निभाओ हे 'मारवाड़ के गांधी'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को पत्र लिख कर कोरोना वैक्सीन और ऑक्सीजन, बेड्स, रेमेडिसवर इंजेक्शन की कालाबाजारी एवं गांवों में रैपिड टेस्टिंग-सैम्पलिंग तेजी से बढ़ाने की मांग की. साथ ही सतीश पूनियां ने तंज भरे लहजे में सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘सियासी बयानबाजी से मरीजों का भला नहीं हो सकता, राजनीति छोड़िये और दम तोड़ते मरीजों को बचाइये, अब तो राजधर्म निभाओ हे मारवाड़ के गांधी.’ इसके साथ ही सतीश पूनियां ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को पत्र लिख अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर में 18 वर्ष से अधिक … Read more

ऑक्सीजन-रेमेडिसिवर की आपूर्ति पर राज्यपाल के साथ संवाद में पूनियां ने गहलोत सरकार पर लगाए आरोप

राज्यपाल के साथ संवाद में पूनियां ने गहलोत सरकार पर लगाए आरोप

Politalks.News/Rajasthan. आज पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से झूझ रहा है. ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां एवं संगठन इस महामारी का मजबूती से सामना कर रहें है. राजस्थान में भी कोरोना की दूसरी लहर का आतंक जारी है. ऐसे में राजस्थान की प्रमुख विपक्षी पार्टी BJP ने महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र से वर्चुअली संवाद कर BJP द्वारा पुरे प्रदेश में भर में किये गए कार्यों की जानकारी दी. साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन, नियंत्रण एवं उपचार में राजनीतिक दलों द्वारा दिए जाने वाले योगदान के सम्बंध में सुझाव भी राज्यपाल के सामने रखे. वर्चुअली माध्यम से हुई इस बैठक में बीजेपी प्रदेश … Read more

पूनियां ने गहलोत सरकार पर लगाए वेन्टीलेटेलर्स को कबाड़ करने के बड़े आरोप, वहीं पत्र लिखकर की ये मांग

पूनियां ने गहलोत सरकार पर लगाए वेन्टीलेटेलर्स को कबाड़ करने के बड़े आरोप

Politalks.News/Rajasthan. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम हेतु प्रदेश में लागू पाबंदियों के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों-दुकानदारों, लोक कलाकारों, टैक्सी-रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों, घर-घर काम करने वाली कामकाजी महिलाओं व ठेला संचालकों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आग्रह किया है. वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव करते हुए सतीश पूनियां ने गहलोत सरकार पर मोदी सरकार द्वारा राजस्थान को दिये वेंटिलटर्स को राजनैतिक द्वेष के कारण कबाड़ में बदलने का गम्भीर आरोप भी लगाया है. सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाते हर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि- विगत कोरोना की लहर … Read more

प्रवासी राजस्थानियों पर की गई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी से जवाब क्यों नहीं मांगते CM गहलोत- पूनियां

हिंसा को लेकर ममता बनर्जी से जवाब क्यों नहीं मांगते CM गहलोत- पूनियां

Politalks.News/Rajasthan. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद से हो रही हिंसा पर पूरे देश में भाजपा की सियासत गर्माई हुई है. जिसके तहत गृह विभाग की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए भाजपा ने आज बंगाल की हिंसा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया. पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आव्हान पर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में प्रदेशभर के सभी मंडलों पर धरना प्रदर्शन किए गए. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी मौजूद रहे. … Read more

‘संजीवनी बूटी’ के लिए BJP के दिग्गजों ने जताया PM मोदी का आभार, गहलोत सरकार पर उठाए सवाल

'संजीवनी बूटी' के लिए BJP के दिग्गजों ने जताया PM मोदी का आभार

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना संकट के बीच प्रदेश के लिए राहत की खबर है. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने राजस्थान को ऑक्सीजन संकट से निपटने के लिए 10 एमटी क्षमता के 4 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन कंटेनर देने की घोषणा की है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. वहीं प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब राज्य सरकार कोरोना के खिलाफ इस जंग में बेहतरीन तरीके से काम करेगी. राजस्थान के लिए संजीवनी बूटी: वसुंधरा राजे– पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया है. … Read more

सतीश पूनियां ने CM गहलोत को लिखा पत्र, चिरंजीवी योजना की पंजीयन तिथि बढ़ाने की रखी मांग

सतीश पूनियां ने CM गहलोत को लिखा पत्र

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में कोरोना संकट के बीच राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है और राज्य सरकार की बहुप्रतिष्ठित चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन कराने की निर्धारित तिथि 30 अप्रैल को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने अपने पत्र में लिखा है कि वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही प्रचंड है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन कराने की निर्धारित तिथि 30 अप्रैल को आगे बढ़ाने की मांग की है. पूनियां ने पत्र में लिखा कि प्रदेश में चिरंजीवी योजना एक मई से लागू की गई है, जिसमें … Read more