राफेल डील पर आर-पार! कांग्रेस बोली- सबसे बड़ा रक्षा घोटाला, भाजपा ने INC को बताया I Need Commission

राफेल डील पर आर-पार!

Politalks.News/RafelDeal. लंबे समय बाद देश की राजनीति को गर्माने के लिए एक बार फिर ‘राफेल का जिन्न’ निकलकर बाहर आ गया है. भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमान हुए सौदे को लेकर फ्रांस की मीडिया ने बड़ा खुलासा किया है. फ्रांस के ‘मीडियापार्ट’ ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ‘फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने 36 एयरक्राफ्ट की डील के बिचोलिये को 7.5 मिलियन यूरो (करीब 65 करोड़) का कमीशन दिया था’. फ्रांस के मीडियापार्ट के खुलासे के बाद देश की राजनीति में भूचाल आना तय है. कांग्रेस और बीजेपी के बीच इस पूरे मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है. एक ओर जहां … Read more

सरदार पटेल को लेकर CWC से आए बयान पर भड़की BJP, पात्रा के आरोप के बाद हमीद ने घुमाकर दी सफाई

CWC से आए बयान पर भड़की BJP

Politalks.News/New Delhi. देश के प्रथम गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल देश की वर्तमान राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाए हुए हैं. अब चाहे वो सिद्धांतों के तौर पर हो या फिर राजनीतिक दलों, खासतौर पर बीजेपी द्वारा समय-समय पर पटेल के नाम राजनीति करने की बात. हाल ही में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में से कई बयान निकल कर सामने आ रहे हैं. लेकिन जिस कांग्रेस नेता के बयान ने भाजपा को भड़का दिया वो है कश्मीर से आने वाले तारिक हमीद. सूत्रों के अनुसार CWC की बैठक के दौरान कांग्रेसी नेता हमीद ने कहा कि बंटवारे के समय सरदार वल्लभ भाई पटेल कश्मीर को पाकिस्तान को … Read more

राहुल बोले- देश में तानाशाही, हमें चाहे मारो या गाड़ दो, फर्क नहीं पड़ता, भाजपा का पलटवार- फैला रहे भ्रम

लखीमपुर कांड पर सियासत चरम पर

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड पर सियासत जोर पकड़ रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल गांधी ने सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र को निशाने पर लेते हुए कहा कि, ‘किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है. किसानों को जीप से कुचला जा रहा है. राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि ‘पीएम लखनऊ गए लेकिन लखीमपुर नहीं गए’. राहुल ने कहा कि चाहे मुझे मार दीजिए गाड़ दीजिए, फर्क नहीं पड़ता’, इसके तुरंत बाद भाजपा ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी देश में भ्रम फैला रहे … Read more

राहुल बोले जय माता दी…, भड़की बीजेपी- ‘आप कर रहे हो हमारी धार्मिक भवनाओं के साथ खिलवाड़’

राहुल बोले जय माता दी..., भड़की बीजेपी

Politalks.news/Jammu. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भगवान की शरण में हैं. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जम्मू पहुंचे राहुल गांधी ने कटरा पहुंच माता वैष्णों देवी के लिए पैदल चढ़ाई की. इस दौरान वैष्णों देवी के दर्शन कर राहुल गांधी ने वहां मौजूद यात्रियों से भी मुलाकात की. शाम की आरती में शामिल होने के बाद वे रात को ही जम्मू आ गए थे. शुक्रवार को राहुल गांधी ने त्रिकुटा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में भी भाग लिया. इस दौरान जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित … Read more

नाबालिग गैंगरेप-हत्या मामले का हुआ राजनीतिकरण, राहुल के बयान पर पात्रा का गहलोत सरकार पर हमला

नाबालिग गैंगरेप-हत्या मामले का हुआ राजनीतिकरण

Politalks.News/Delhi. दिल्ली कैंट में नाबालिग से हुए कथित गैंगरेप एवं उसके बाद हत्या के मामले का पूरी तरह राजनीतिकरण हो चूका है. इस पुरे मामले को लेकर लेकर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चूका है. दिल्ली कैंट थाना इलाके के पुरानी नांगल में 9 साल की एक बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. बताया गया कि बच्ची के श्मशान घाट के अंदर गैंगरेप कर उसे जिंदा जला दिया गया. मामले के तूल पकड़ने के बाद इस पुरे मामले का राजनीतिकरण शुरू हो गया. एक ओर जहां राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कहा कि जब तक पीड़ित परिवार … Read more

पेगासस मामले में एकजुट विपक्ष का सदन में जबरदस्त हंगामा तो बाहर राहुल के आरोपों पर पात्रा का पलटवार

राहुल गांधी के आरोपों पर संबित पात्रा का पलटवार

Politalks.News/Delhi. पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है. 19 तारीख से शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान एक दिन भी ऐसा नहीं निकला जब सदन के दोनों सदनों की कार्यवाही व्यापक रूप से चली हो. एक और जहां विपक्ष सदन में सरकार से बढ़ती महंगाई, किसान आंदोलन और सबसे महत्वपूर्ण पेगासस मामले को लेकर चर्चा करना चाहती है तो वहीं सत्ताधारी पार्टी भी विपक्ष को चर्चा की लॉलीपॉप दे रही है. हालांकि विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार एक के बाद एक कई बिल सदन में पास करवा रही है. सदन में विपक्ष को घेरने के लिए 14 विपक्षी दलों ने एकजुट होकर चर्चा की … Read more

फ्रांस में राफेल सौदे की जांच, राहुल ने लिखा- चोर की दाढ़ी…, BJP बोली- ‘कांग्रेस झूठ की पर्यायवाची’

फ्रांस में राफेल सौदे की जांच

Politalks.news/Delhi. काफी लम्बे समय से शांत रहा राफेल डील का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल कर सामने आ गया है. फ्रांस द्वारा भारत को बेचे गए 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डील भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए फ्रांस की पब्लिक प्रॉसिक्यूशन सर्विसेज की फाइनेंशियल क्राइम ब्रांच ने इस पुरे मामले की जाँच के लिए एक जज को नियुक्त किया है. जिसके बाद 14 जून को मजिस्ट्रेट ने जांच भी शुरू कर दी है. ऐसे में राफेल डील के इस जिन्न के बाहर आने के बाद कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर आमने सामने आ गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए सिर्फ 3 … Read more

फ्री टीका पर कांग्रेस सहित विपक्ष की टिप्पणी- मोदी पहले ही मान लेते अब सुप्रीम कोर्ट के दबाव से बनी बात

फ्री टीका पर कांग्रेस सहित विपक्ष की टिप्पणी

Politalks.News/Bharat. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर पूरे देश भर में सोमवार दोपहर से ही शुरू हुई चर्चा अभी तक जारी है. खास तौर पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. विरोधियों ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान ही सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री के पद से ‘इस्तीफा‘ देने की मांग भी कर डाली. वहीं कांग्रेस के नेता भी पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर तंज कसते रहे. दूसरी ओर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने पीएम मोदी के देश में ‘फ्री वैक्सीनेशन‘ की घोषणा पर प्रशंसा … Read more

टूलकिट विवाद: ट्वीटर के दफ्तरों पर छापेमारी पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस-सपा ने केंद्र को लिया आड़े हाथ

ट्वीटर के दफ्तरों पर छापेमारी पर मचा सियासी बवाल

Politalks.News/NewDelhi/Toolkit. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा कांग्रेस और राहुल गांधी पर कोरोना टूलकिट को लेकर किए गए ट्वीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच शुरू हुए घमासान के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की दो टीमों ने सोमवार को ट्विटर के दफ्तरों पर छापेमारी की. वहीं ट्विटर के दफ्तरों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. छापेमारी पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने करारा वार किया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह छापेमारी भाजपा सरकार की गिरती हुई वैश्विक छवि को और नीचे गिरायेगा. ये एक अलोकतांत्रिक व घोर निंदनीय कृत्य है. कांग्रस ने भी छापेमारी को लेकर … Read more

टूलकिट FIR मामले में संबित पात्रा ने मांगा समय तो वहीं गिरफ्तारी देने पहुंचे पूर्व CM रमन सिंह बैठे धरने पर

टूलकिट FIR मामले में गिरफ्तारी देने पहुंचे पूर्व CM रमन सिंह बैठे धरने पर

Politalks.News/ChattisgarhPolitics. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा कांग्रेस और राहुल गांधी पर टूलकिट को लेकर किए ट्वीट के बाद सियासत में आया उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में सबसे ज्यादा बवाल छत्तीसगढ़ में मचा हुआ है. टूलकिट मामले में संबित पात्रा और छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर रमन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का मामला सियासी रंग लेता जा रहा है. राजधानी रायपुर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दर्ज करवाए मामले में पुलिस ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया. इस पर संबित पात्रा ने उपस्थित होने के लिए एक सप्ताह … Read more