फ्रीबीज को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर ‘आप’ मांग रही है सिसोदिया की अग्रिम जमानत- भाजपा

बीजेपी के बयानों पर आप का पलटवार

Politalks.News/Delhi. आगामी विधानसभा चुनावों में अगर देखा जाए तो कांग्रेस के अलावा बीजेपी के सामने सबसे ज्यादा मुश्किलें कोई पार्टी खड़ी कर सकती है तो वो है आम आदमी पार्टी. यही कारण है कि बीजेपी इन दिनों हर मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साध रही है. चाहे मुफ्त की रेवड़ी की बात हो या फिर प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर विरोध कर रहे हैं. शनिवार को भी बीजेपी ने मुफ्त रेवड़ी और दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर निशाना साधा. शनिवार को बीजेपी ने कहा कि, ‘रेवड़ी’ संस्कृति पर जारी बहस में मोदी सरकार पर हमला … Read more

NH केस में ED को मिले अहम सबूत! कांग्रेस बोली- अब सत्याग्रह नहीं रण होगा तो BJP ने किया पलटवार

‘भ्रष्टाचारियों से न रण होगा और न रन होगा’

Politalks.News/NationalHerald. नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदशालय द्वारा हेराल्ड हाउस के यंग इंडिया के ऑफिस को सील किये जाने के बाद से देश की सियासत गरमाई हुई है. यही नहीं प्रवर्तन निदेशालय की टीम एक बार फिर हेराल्ड हाउस छानबीन के लिए पहुंच गई. इसके साथ ही ED ने राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे को संसद की कार्रवाई के बीच समन भेज हेराल्ड हाउस बुलाया. फिलहाल कांग्रेस नेता की मौजूदगी में ED के अधिकारी तलाशी ले रहे हैं. सूत्रों के अनुसार ये कहा जा रहा है कि ED को इस केस में हवाला के लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं. ये लेनदेन मुंबई और कोलकाता … Read more

अब अग्निवीरों से पूछी जा रही उनकी जाति व धर्म! गांधी सहित दिग्गज़ों के वार पर बीजेपी का पलटवार

'जात न पूछो साधु की लेकिन जात पूछो फौजी की'

Politalks.News/AgnipathScheme. सैनिक भर्ती को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना का पहले से पुरे देश में सड़क से लेकर संसद तक जारी भारी विरोध के बीच अब जाति और धर्म के कॉलम भरवाने वाली खबर ने आग में घी डालने का काम कर दिया है. अग्निपथ योजना के विरोध में जहां देश के बेरोजगार युवा उग्र प्रदर्शन के बाद अब पैदल मार्च के जरिए दिल्ली कूच कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं, तो वहीं अब अग्निपथ स्कीम में आवेदन करने वाले युवाओं से उनकी जाति और धर्म का कॉलम भरवाने को लेकर सियासत गरमा गई है. इसे लेकर एक बार फिर मोदी सरकार कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी … Read more

पटेल ने रची थी गुजरात सरकार गिराने की साजिश- BJP के आरोपों पर भड़की कांग्रेस ने दिया ये जवाब

'पटेल ने रची थी गुजरात सरकार गिराने की साजिश'

Politalks.News/Gujarat/TeestaSetalvad. 2002 के गुजरात दंगों में भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीनचिट मिल गई हो लेकिन इस मामले को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है. इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट की टिपण्णी के बाद गुजरात दंगों में सामजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के रोल की जांच कर रही SIT ने अहमदाबाद सेशन कोर्ट में दाखिल हलफनामे में यह दावा किया है कि सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को 2002 में गुजरात सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस से फंड मिला था. यही नहीं इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि सीतलवाड़ ने सोनिया गांधी के सचिव रहे अहमद पटेल से 30 लाख रुपए लिए थे. SIT … Read more

WHO की रिपोर्ट पर राहुल ने उठाए सवाल तो बोले पात्रा- WHO का डेटा और कांग्रेस का बेटा दोनों हैं गलत

WHO की रिपोर्ट पर राहुल ने उठाए सवाल

Politalks.News/WHOReport/Corona/Politics. ये भारत है जनाब यहां हर चीज में राजनीति होती है. कोरोना के उस भयावह रूप से कौन वाकिफ नहीं है जब शमशान घाटों और कब्रिस्तानों के बाहर लगी लाइनों, गंगा में बहती लाशों ने पुरे देश को झकझोर कर रख दिया था. लेकिन अब कोरोना के वक़्त हुई मौतों को लेकर भी सियासत होने लगी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भारत में कोरोना के दौरान हुई मौतों का वास्तविक आंकड़ा 47 लाख है. WHO द्वारा पेश किये गए इन आंकड़ों को अब देश में सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जहां WHO की … Read more

बीरभूम पीड़ितों से मुलाकात कर ममता ने पोंछे आंसू तो भाजपा बोली- 100 हत्याएं करवाकर हज को चलीं दीदी

ममता बनर्जी के पिता जी की संपत्ति है क्या?

Politalks.News/WestBengal. प बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में हुई हिंसा को लेकर अब सियासत और भी ज्यादा गरमा गई है. इस पूरे मामले को लेकर जहां कलकत्ता हाई कोर्ट ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है तो वहीं आज सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज खुद हिंसाग्रस्त इलाके में पहुंच पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी. ममता बनर्जी के इस दौरे को लेकर बीजेपी जबरदस्त हमलावर है. रामपुरहाट पहुंचीं ममता बनर्जी के लिए लगाए गए तोरण को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी ने ममता बनर्जी से सवाल पूछा कि वो बीरभूम शोक मनाने जा रही हैं या फिर जश्न मनाने? तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर … Read more

पात्रा के पाकिस्तान, मेनन और कसाब वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत, सपा का बड़ा पलटवार

पात्रा के बयान सपा का पलटवार

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. जैसे जैसे विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की तारीख पास आती जा रही है वैसे वैसे सियासी बयानबाजी बहुत तेज हो चली है. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जिन्ना (Jinna) की एंट्री के बाद अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है. सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के एक बयान कि, ‘पाकिस्तान हमारा राजनीतिक दुश्मन है. लेकिन बीजेपी (BJP) सिर्फ वोट की राजनीति के चलते पाकिस्तान पर निशाना साधती है.’ अखिलेश यादव के इस बयान के बाद अब बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘जो जिन्ना से प्रेम करे, … Read more

सपा ने रची थी पीएम मोदी की कानपुर रैली के दौरान मुस्लिम इलाके में दंगा कराने की साजिश- पात्रा

सपा ने रची थी पीएम मोदी की कानपुर रैली के दौरान मुस्लिम इलाके में दंगा कराने की साजिश- पात्रा

Politalks.News.Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly eleciton) अब और भी रोचक हो चला है. राजनीतिक दलों की चुनावी रैली में माहौल ख़राब करने की कोशिश की जा रही है. मंगलवार को कानपुर दौरे पर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली (PM Modi Kanpur Visit) में फसाद कराने की साजिश को लेकर एक FIR दर्ज की गई है. दरअसल इस रैली के दौरान गाड़ियों की तोड़फोड़ मामले को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर दंगा कराने के आरोप लगाए हैं. संबित पात्रा ने कहा कि, ‘पीएम मोदी की रैली के दौरान समाजवादी पार्टी कानपुर में दंगा कराना चाहती थी और मुस्लिम … Read more

झूठ बोल बुरे फंसे संबित पात्रा, दिग्गी ने की 2 लाख के इनाम की घोषणा तो बोले BV- वाजपेयी जी हम शर्मिंदा हैं

झूठ बोल बुरे फंसे संबित पात्रा

Politalks.News/Delhi. टीवी चैनल्स पर होने वाली डिबेट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा अतिउत्साह में आकर एक झूठा बयान देना भारी पड़ गया है. हाल ही में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में संबित पात्रा (Sambit Patra) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में बात करते हुए कहा था कि, ‘वो एमबीबीएस और एमएस कर चुके हैं. इसके साथ उन्होंने साल 2000 में UPSC 2000 की परीक्षा में 19वां रैंक हासिल की थी. यही नहीं संबित पात्रा ने यह भी कहा कि साल 2000 में यूपीए की सरकार थी, बस यहीं पर संबित पात्रा फंस गए. एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री … Read more

पाकिस्तान में बयान, हिंदुस्तान में सियासी घमासान, सिद्धू ने इमरान को बताया बड़ा भाई तो भड़की भाजपा

सिद्धू ने इमरान को बताया बड़ा भाई तो भड़की भाजपा

Politalks.News/Punjab. हम यह कहे कि सिद्धू और विवाद का चोली-दामन का साथ है तो ये गलत नहीं होगा. जहां सिद्धू वहां विवाद ना हो ऐसा हो सकता है क्या? करतारपुर साहिब की यात्रा पर पाकिस्तान गए नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी पर सियासत गर्मा गई है. शनिवार को सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया है. सिद्धू ने कहा कि, ‘इमरान ने उन्हें बहुत प्यार दिया है’. सिद्धू के इस बयान को भाजपा ने तुरंत लपका है. बयान का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सिद्धू को घेर लिया है. BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि, ‘सिद्धू ने … Read more