गाय के नाम पर हो रही उन्मादी हिंसा (Mob Lynching) से दुनिया में देश शर्मशार हो रहा है- शशि थरुर

गुरुवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने जयपुर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कई गम्भीर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. देश से भागते पूंजीपतियों पर थरूर ने कहा, “विदेशी निवेशक इस देश से अपना पैसा वापस निकाल रहे हैं, वे जान गए हैं कि यहां लोगों की भीड़ द्वारा हत्या सिर्फ गाय और सामाजिक सौहार्द के नाम पर की जा रही है, तब वे ऐसे देश में पैसे नहीं लगाना चाहते हैं. थरूर ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए. साथ ही ये भी कहा कि हर चीज पर पीएम मोदी की निंदा नहीं की जानी चाहिए, विपक्ष को यह भी देखना होगा कि आखिर कांग्रेस में कहां कमी है और क्या चीज मोदी के समर्थन में काम कर रही है.

जयपुर में आयोजित ‘इंडिया इन क्राइसिस’ कार्यक्रम में शिरकत करने आये कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं गिरती अर्थव्यवस्था के लिए जिम्मेदार बताया. थरुर ने कहा कि, “विदेशी निवेशक इस देश से अपना पैसा वापस निकाल रहे हैं, यह साफ है कि वे मौजूदा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर रहे हैं. वे जब ये जान रहे हैं कि लोगों की भीड़ द्वारा हत्या सिर्फ गाय और सामाजिक सौहार्द के नाम पर की जा रही हैं, तब वे ऐसे देश में पैसे नहीं लगाना चाहते हैं. बकौल थरूर, “कोई भी देश ऐसी जगह पर पैसे नहीं निवेश करेगा, जहां पर जंग की स्थिति हो या उससे मिलते-जुलते हालात हों.”

इस मुद्दे पर थरूर ने आगे कहा कि गाय के नाम पर हो रही उन्मादी हिंसा (मॉब लिंचिंग) से दुनिया में देश शर्मशार हो रहा है. विदेश में लोग पूछते हैं कि गाय के नाम पर लोगों से मारपीट और हत्या क्यों की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि आपके देश में गाय के नाम पर लोगों की हत्याएं क्यों हो रही हैं. सरकार कुछ करती क्यों नहीं है. ऐसी घटनाओं के कारण दुनिया में देश का माहौल इस कदर खराब हो रहा है कि निवेशक यहां आने से कतरा रहे हैं.

बड़ी खबर: कांग्रेस ने ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राह नहीं बदली तो पार्टी जीरो हो जाएगी: थरूर

लोकसभा सांसद थरुर ने एक बार फिर भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं. थरुर ने कहा कि स्ट्राइक में कोई आतंकी नहीं मारा गया, सिर्फ पड़ोसी देश के पहाड़ पर कुछ पेड़ गिराकर भारतीय विमान वापस आ गए थे. गौरतलब है कि थरूर इससे पहले भी स्ट्राइक पर सवाल उठा चुके हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर के हालात की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि घाटी में इंटरनेट और टेलीफोन सेवा बंद करने, नेताओं को नजरबंद करने से वहां की जनता काफी आहत हुई है. यह कदम ठीक नहीं कहा जा सकता है. केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के नाम पर लोगों से वोट लिए गए, लेकिन 90 फीसद सिलेंडर दुबारा भरवाए ही नहीं गए.

प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और विपक्ष का केन्द्र सरकार के प्रति रवैये पर थरूर ने कहा कि हर चीज पर प्रधानमंत्री मोदी की निंदा नहीं की जानी चाहिए. विपक्ष को यह भी देखना चाहिए कि आखिर कांग्रेस में कहां कमी है और क्या चीज मोदी के समर्थन में काम कर रही है. हमें सोचना होगा कि आखिर मोदी सत्ता में लौट कर कैसे आए. उनका वोट फीसदी 31 से बढ़कर 37 फीसदी हुआ है, जबकि हमारे में वोट फीसदी में कमी आई है. केन्द्र सरकार की कुछ नीतियां मसलन स्वच्छ भारत योजना और उज्ज्वला योजना ने लोकसभा चुनाव में उनके लिए बढ़िया काम किया है. हालांकि, यह भी सच है कि 65 फीसदी इन टॉयलेट्स में पानी ही नहीं है.

वहीं शशि थरुर ने एक बार फिर अपनी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “हमारी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना चाहिए था. मैं कार्यकर्ताओं को और विकल्प देते देखना चाहता था, पर यह अकादमिक रुचि है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना।”

वीडियो खबर: रामेश्वर डूडी ने दी वैभव गहलोत को चुनौती

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में अध्यक्ष पद के लिए मचे बवाल के बीच अब रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) खुलकर सामने आ गये हैं. डूडी ने कहा है कि अगर जिला संघ चाहेंगे तो लड़ूंगा अध्यक्ष का चुनाव, फिर चाहे सामने कोई भी हो. अपने इस बयान से रामेश्वर डूडी ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को चुनौती दी है. RCA में अध्यक्ष पद के लिए अभी तक वैभव गहलोत के अलावा किसी ओर का नाम सामने नहीं आया है.

बीएसपी छोड़ कांग्रेस में आए विधायकों को नए आइडिया न दे मीडिया: पायलट

जयपुर के पीसीसी मुख्यालय में गुरुवार को राजस्थान कांग्रेस की सत्ता संगठन की बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान (Membership campaign) को लेकर चर्चा हुई जिसके तहत पार्टी के मंत्रियों और पदाधिकारियों को कांग्रेस के आगामी एजेंडों और निकाय चुनावों की जानकारी साझा की गई. साथ ही महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई. इस बैठक में पीसीसी चीफ सचिन पायलट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव धीरज गुर्जर, राज्य मंत्री परिषद् के सदस्य डॉ.बी.डी.कल्ला, शांति धारीवाल, परसादीलाल मीणा, चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, हरीश चौधरी, रमेशचन्द मीना, प्रतापसिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, ममता … Read more

वीडियो खबर: गहलोत ने पूरा किया अपना होमवर्क

राजस्थान (Rajasthan) में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के छह विधायक बगैर किसी दबाव या प्रलोभन के कांग्रेस में शामिल हो गए. ऐसा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का कहना है. बहरहाल राज्य के सभी BSP MLAs ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली और अब मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल की अटकलें जोर पकड़ रही हैं. ऐसे में गहलोत ने न सिर्फ राज्य में सरकार का बहुमत पहले से मजबूत किया है, साथ ही राजनीति में अपनी दूरदर्शिता का उम्दा परिचय भी दिया है.

दिग्विजय सिंह के ‘भगवा दुष्कर्म’ वाले बयान से कांग्रेस नेताओं ने किया किनारा

PoliTalks news

कांग्रेस के दिग्गज़ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. उनके बयान इतने विवादित होते हैं कि कांग्रेस के नेता उनके बयान पर कुछ भी कहने से बचते फिरते हैं. हाल में दिग्विजय सिंह ने फिर से एक बयान देकर अपने लिए विवादों की जमीन तैयार कर ली है और हमेशा की तरह इस बार भी कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने उनके बयान से साफ तौर पर किनारा कर लिया है. दिग्विजय सिंह के ‘भगवा दुष्कर्म’ वाले बयान पर मध्य प्रदेश के अधिकतर मंत्री और कांग्रेस के नेता कुछ भी कहने से कन्नी काटते रहे. केवल … Read more

RCA अध्यक्ष पद की दौड़ में अब डूडी आये खुलकर सामने

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में अध्यक्ष पद के लिए मचे बवाल के बीच अब रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) खुलकर सामने आ गये हैं. डूडी ने कहा है कि, “अगर जिला संघ चाहेंगे तो लड़ूंगा अध्यक्ष का चुनाव, फिर चाहे सामने कोई भी हो”. अपने इस बयान से रामेश्वर डूडी ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत को चुनौती दी है. क्योंकि RCA में अध्यक्ष पद के लिए अभी तक वैभव गहलोत के अलावा किसी ओर का नाम सामने नहीं आया है.

गौरतलब है कि हाल ही में RCA सचिव आरएस नांदू की मदद से नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार जब रामेश्वर डूडी जयपुर आरसीए कार्यालय पहुँचे थे तब पत्रकारों से बातचीत में डूडी ने कहा था कि, “अगर वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) RCA में आते हैं तो निर्विरोध कार्यकारिणी चुनी जाएगी.” साथ ही डूडी ने कहा था कि, “ललित मोदी का राजस्थान में कोई पट्टा नहीं है. जोशीजी सीनियर लीडर हैं, आरसीए उनके नेतृत्व में काम करेगा”. लेकिन रामेश्वर डूडी के आरसीए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के उक्त ताजा बयान के बाद यह बात विचारणीय है कि आखिर कांग्रेस के दिग्गज नेता डूडी की कौनसी बात पर अपनी ही प्रदेश सरकार के आला नेताओं से सहमति नहीं बन पाई है. यहां हमारा इशारा खींवसर विधानसभा सीट के लिए होने उपचुनाव से है.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी से जब पूछा गया कि आप नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं और इस जिले की कार्यकारिणी को बीसीसीआई की शर्त के अनुसार आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के कारण मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष और आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी गुट ने सस्पैंड कर रखा है, ऐसे में आप चुनाव कैसे लड़ सकते हैं? इस पर डूडी ने अपने तल्ख अंदाज में कहा कि, “बीसीसीआई या जोशी कब तक ललित मोदी-ललित मोदी गाते रहेंगे, ललित मोदी करीब दो साल पहले ही क्रिकेट से खुद को अलग कर चुके हैं. अब मोदी न तो नागौर जिला क्रिकेट संघ से जुड़े हैं और न ही किसी अन्य क्लब से, इससे संबंधित कागजात आरसीए को उपलब्ध कराए जा चुके हैं.”

यह भी पढ़ें: वैभव को निर्विरोध RCA अध्यक्ष बनाने की मुहिम को झटका, चुनाव तिथि पर सस्पेंस बरकरार

बता दें, मुख्यमंत्री गहलोत की अपने पुत्र वैभव गहलोत को आरसीए का निर्विरोध अध्यक्ष बनवाने की मंशा पर बीते रविवार को ही संकट के बादल मंडरा गए थे. वैभव के राजसमंद जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष बनने पर सीपी जोशी गुट द्वारा आयोजित लंच पार्टी में 5 जिला संघों के सचिवों सहित कुछ पदाधिकारियों का न पहुंचना इस बात का साफ संकेत था की वैभव के RCA अध्यक्ष बनने की राह उतनी आसान नहीं है जितनी गहलोत और जोशी ने सोची थी. अब इस पर कांग्रेस के ही दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का उक्त बयान मुख्यमंत्री गहलोत के मंसूबो पर पूरी तरह पानी फेरने जैसा है.

मीडिया के सवाल पर रामेश्वर डूडी ने साफ कहा कि जरूरत पड़ी और जिला क्रिकेट संघ ने कहा तो मैं चुनाव जरूर लडूंगा, फिर सामने चाहे कोई भी हो. डूडी ने ये बयान देकर ये तो साफ कर दिया है कि उनके सामने कोई भी हो, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं. बता दें, वर्तमान में डूडी नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं जिसे आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी ने सस्पैंड कर रखा है.

जैसा कि विदित है कि आरसीए चुनाव की दो-दो तारीखें सामने आ रही हैं. चुनाव अधिकारी टी.एस.कृष्णामूर्ति ने बीसीसीआई की डेडलाइन 28 सितम्बर को ध्यान में रखते हुए एक दिन पहले 27 सितम्बर को आरसीए का चुनाव कराने की घोषणा कर दी है. दूसरी ओर, आरसीए के वर्तमान अध्यक्ष सीपी जोशी ने 4 अक्टूबर को चुनाव कराने की घोषणा की है. ऐसे में एक बार फिर आरसीए में विवाद की स्थिति बन गयी है. हालांकि फाइनल फैसला चुनाव अधिकारी को करना है. ऐसे में 27 सितम्बर को चुनाव होने की संभावना अधिक है, अगर ऐसा होता है तो वैभव गहलोत स्वतः ही अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो जाएंगे.

वहीं सीपी जोशी की तय तारीख 4 अक्टूबर को भी अगर चुनाव होते हैं, तो भी रामेश्वर डूडी को मनाए बिना वैभव गहलोत का आरसीए अध्यक्ष बनना नामुमकिन ही है, और रामेश्वर डूडी को किस तरह मनाया जाएगा यह तस्वीर आने वाले दिनों में साफ होगी.

वैभव को निर्विरोध RCA अध्यक्ष बनाने की मुहिम को झटका, चुनाव तिथि पर सस्पेंस बरकरार

येन-केन प्रकारेण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के पुत्र वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को निर्विरोध RCA का अध्यक्ष बनाने की सीपी जोशी (CP Joshi) की मुहिम को झटका लगा है. हुआ यूं कि वैभव गहलोत के राजसमन्द जिला क्रिकेट एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष बनने पर लंच पार्टी के बहाने समस्त जिला कार्यकारिणी और उनके पदाधिकारियों को रविवार को जयपुर बुलाया गया था, जिससे वैभव गहलोत को निर्विरोध RCA अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनाई जा सके. लेकिन जोशी की इस लंच डिप्लोमेसी में पांच जिला कार्यकारिणी के सचिव अनुपस्थित रहे, इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि RCA को नया अध्यक्ष चुनाव के माध्यम से ही मिलेगा. उधर आरसीए के वर्तमान … Read more

वीडियो खबर: हिन्दी दिवस पर सीएम गहलोत का मोदी पर पंच

राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने हिन्दी दिवस (Hindi Diwas) पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का विदेशों में सम्मान कांग्रेस की देन है. उन्होंने कहा कि मोदी राज में जो बोलता है, उसको देशद्रोही कहा जाता है… अगर बोलना गलत है तो मैं देशद्रोही हूं.

वीडियो खबर: हिन्दी दिवस पर अमित शाह का दमदार भाषण

हिन्दी दिवस (Hindi Diwas) के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने एक राष्ट्र-एक भाषा के फॉर्मूले को अपनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि ‘देश की एक भाषा हो’ इसी को याद रखते हुए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने राजभाषा की कल्पना की थी और इसके लिए हिंदी को स्वीकार किया. मौजूदा समय में जरूरत है कि देश की एक भाषा हो, जिसके कारण विदेशी भाषाओं को जगह न मिले.