कर्मचारियों-किसानों के बाद अब युवाओं को सीएम गहलोत की बड़ी सौगात, भर्ती परीक्षाओं को लेकर लिए अहम फैसले

सीएम गहलोत की युवाओं को बड़ी सौगात

Politalks.News/Rajasthan.  दिवाली से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश की जनता को एक के बाद एक सौगात दे रहे हैं सीएम गहलोत ने कल जहां रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों और किसानों को सौगात दी थी. वहीं आज राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियों को लेकर दो महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं. सीएम गहलोत ने भर्तियों में शैक्षणिक योग्यता और शैक्षणिक योग्यता की समकक्षता के संबंध में होने वाले विवादों के समाधान की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही विभागों में रिक्त एवं नवसृजित पदों पर नियमित रूप से भर्तियां करने और इस प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराने के भी निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार … Read more

बेनीवाल ने RPSC को बताया ‘भ्रष्टाचार का अड्डा’, बोले- ‘चेयरमैन-सदस्यों की संपत्ति की CBI करे जांच’ 

RPSC-जासूसी कांड सहित विभिन्न मुद्दों पर जमकर बरसे हनुमान बेनीवाल

Politalks.news/Delhi. नागौर सांसद और RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने RPSC की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं. बेनीवाल ने RPSC चैयरमेन भूपेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारियों की सम्पति की जांच CBI से कराने की मांग करते हुए बीजेपी नेताओं को भी आड़े हाथ लिया. बेनीवाल ने कहा की जब परिवहन घोटाला हुआ तब बीजेपी के नेता खामोश क्यों रहे. वहीं राजस्थान में लंबित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इससे कुछ नहीं होगा सरकार का पूरा तंत्र विफल है. वहीं पेगासस जासूसी कांड को लेकर बेनीवाल ने कहा कि अगर भारत सरकार सही है तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे. लोकसभा के मानसून सत्र … Read more

CBI जांच हुई तो डोटासरा होगा सलाखों के पीछे- दिलावर, RPSC को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा

CBI जांच हुई तो डोटासरा होगा सलाखों के पीछे- दिलावर

Politalks.news/Rajasthan. RAS भर्ती परीक्षा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों के एक समान नंबर आने के बाद पूरे मामले में उठा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस पूरे मामले में जुबानी जंग तेज हो चला है. मदन दिलावर ने चिर परिचित अंदाज में डोटासरा पर निशाना साधा है. और इस पूरे मामले की CBI से जांच कराने की मांग कर दी है. दिलावर ने कहा कि, RPSC भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया हैै. अगर मामले की जांच सीबीआई ने की तो डोटासरा सलाखों के पीछे होंगे. वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मुख्यमंत्री से डोटासरा को मंत्री पद … Read more

क्या डोटासरा के गले पड़ा RAS चयन विवाद?, अब बहू और रिश्तेदारों के OBC सर्टिफिकेट पर उठे सवाल!

RAS इंटरव्यू के बाद अब OBC सर्टिफिकेट पर सवाल!

Politalks.News/Rajasthan. पीसीसी चीफ और शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की पुत्रवधु, उनके  भाई-बहन को आरएएस साक्षात्कार में 80-80 अंक देने का विवाद थमता नहीं दिख रहा. इस मामले को लेकर डोटासरा बीजेपी के निशाने पर तो है ही वहीं सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो रहे हैं. इंटरव्यू के बाद अब भर्ती में उनके के ओबीसी सर्टिफिकेट से लाभ लेने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ शिकायकर्ताओं ने आयोग को पत्र भेजकर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराने की मांग की है. जयपुर के वकील गोवर्धन सिंह समेत 6 लोगों ने शिक्षा मंत्री डोटासरा के समधी जिला शिक्षा अधिकारी चूरू रमेश चन्द्र और उनकी तीन संतानों (डोटासरा की … Read more

मेघावी छात्रों को सीएम गहलोत की सौगात, कोचिंग फीस के साथ रहने-खाने का खर्च भी उठाएगी सरकार

मेघावी छात्रों को सीएम गहलोत की सौगात

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान की गहलोत सरकार अब राज्य के होशियार (मेधावी) छात्र-छात्राओं को कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी करवाएगी. मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत ये सुविधा दी जाएगी. इसमें सरकार छात्रों की कोचिंग फीस के अलावा रहने-खाने का भी खर्च उठाएगी. इस योजना से हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा. इस योजना में वे छात्र पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपए प्रतिवर्ष से कम है. किसी भी छात्र-छात्रा को इस योजना का लाभ केवल 1 वर्ष की अवधि के लिए मिलेगा. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस और अधीनस्थ … Read more