उज्जवला योजना 2.0 के सहारे होगी उत्तप्रदेश की चुनावी वैतरणी पार, कांग्रेस ने बताया ‘ढकोसला’

उज्जवला योजना 2.0 के सहारे होगी उत्तप्रदेश की चुनावी वैतरणी पार

Politalks.news/UjjawalaYojana2.0: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक 6 महीने पहले भाजपा अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आ रही है. बीजेपी सरकार योजनाओं के सहारे उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव फतह करने की योजना बना रही है. जहां देश भर में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल समेत रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है. सरकार इन मसलों को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उज्जवला योजना 2.0 का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान उत्तरप्रदेश के महोबा में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने गरीब लोगों को LPG कनेक्शन सौंपकर उज्जवला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ … Read more

‘पेपर लीक करवाने में इनको मिलता ओलिंपिक गोल्ड’, हुड्डा का खट्टर सरकार पर जोरदार निशाना

'पेपर लीक करवाने में इनको मिलता ओलिंपिक गोल्ड'

Politalks.news/Haryana. प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का मामला देश में आम हो चला है. पेपर लीक होने के कारण देश भर के युवाओं का भविष्य अंधकार में है. हरियाणा में एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के कारण सूबे की खट्टर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द हो चुकी है. हालांकि विभाग परीक्षा रद्द होने के पीछे पेपर लीक होने के कारणों का खंडन कर रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले पर खट्टर सरकार पर निशाना साध रही है. पेपर लीक मामले को लेकर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र  सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी … Read more

पेगासस जासूसी मामले में कांग्रेस के आरोप और BJP के प्रत्यारोप के बीच अमित शाह ने समझाई क्रोनोलॉजी

अमित शाह ने समझाई जासूसी कांड की 'क्रोनोलॉजी'

Politalks.News/Bharat. इसराइल में विकसित पेगासस स्पाईवेयर के जरिए चर्चित लोगों की कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर देश की राजनीति में सियासी भूकंप आया गया है. एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के खुफिया जासूसी साफ्टवेयर पेगासस के जरिए भारत के दो केंद्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक मौजूदा न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हो सकता है कि हैक किए गए हों. इस कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर रविवार को ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ और भारत समेत दुनिया के दूसरे मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट छापी … Read more

निशाने पर नमो की ‘न्यू टीम’, राहुल बोले-‘क्या विस्तार से वैक्सीन की कमी होगी पूरी’ मायावती भी बरसीं

निशाने पर नमो की 'न्यू टीम'

Politalks.news/Delhi.उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव और बीते कुछ समय में मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की छवि को हुए नुकसान की भरपाई के तौर पर देखा जा रहा केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार अब लगातार विपक्ष के निशाने पर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमण्डल विस्तार बुधवार को हुआ जिसमे 43 मंत्रियों ने शपथ ली और इससे पहले मोदी कैबिनेट से कई दिग्गजों के इस्तीफे ने सभी को चौका दिया. देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस मोदी मंत्रिमंडल विस्तार पर सियासी तंज कस रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा की क्या इस विस्तार से वैक्सीन की कमी पूरी होगी? तो वहीं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव … Read more

फ्रांस में राफेल सौदे की जांच, राहुल ने लिखा- चोर की दाढ़ी…, BJP बोली- ‘कांग्रेस झूठ की पर्यायवाची’

फ्रांस में राफेल सौदे की जांच

Politalks.news/Delhi. काफी लम्बे समय से शांत रहा राफेल डील का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल कर सामने आ गया है. फ्रांस द्वारा भारत को बेचे गए 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डील भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए फ्रांस की पब्लिक प्रॉसिक्यूशन सर्विसेज की फाइनेंशियल क्राइम ब्रांच ने इस पुरे मामले की जाँच के लिए एक जज को नियुक्त किया है. जिसके बाद 14 जून को मजिस्ट्रेट ने जांच भी शुरू कर दी है. ऐसे में राफेल डील के इस जिन्न के बाहर आने के बाद कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर आमने सामने आ गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए सिर्फ 3 … Read more

फ्री टीका पर कांग्रेस सहित विपक्ष की टिप्पणी- मोदी पहले ही मान लेते अब सुप्रीम कोर्ट के दबाव से बनी बात

फ्री टीका पर कांग्रेस सहित विपक्ष की टिप्पणी

Politalks.News/Bharat. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर पूरे देश भर में सोमवार दोपहर से ही शुरू हुई चर्चा अभी तक जारी है. खास तौर पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. विरोधियों ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान ही सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री के पद से ‘इस्तीफा‘ देने की मांग भी कर डाली. वहीं कांग्रेस के नेता भी पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर तंज कसते रहे. दूसरी ओर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने पीएम मोदी के देश में ‘फ्री वैक्सीनेशन‘ की घोषणा पर प्रशंसा … Read more

टूलकिट विवाद: ट्वीटर के दफ्तरों पर छापेमारी पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस-सपा ने केंद्र को लिया आड़े हाथ

ट्वीटर के दफ्तरों पर छापेमारी पर मचा सियासी बवाल

Politalks.News/NewDelhi/Toolkit. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा कांग्रेस और राहुल गांधी पर कोरोना टूलकिट को लेकर किए गए ट्वीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच शुरू हुए घमासान के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की दो टीमों ने सोमवार को ट्विटर के दफ्तरों पर छापेमारी की. वहीं ट्विटर के दफ्तरों पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. छापेमारी पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने करारा वार किया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह छापेमारी भाजपा सरकार की गिरती हुई वैश्विक छवि को और नीचे गिरायेगा. ये एक अलोकतांत्रिक व घोर निंदनीय कृत्य है. कांग्रस ने भी छापेमारी को लेकर … Read more