RAS मामले पर राजेन्द्र राठौड़ का तंज- ‘सावन में भोले नाथ से डोटासरा जैसा ससुर मांग रहीं युवतियां!

भोले से डोटासरा जैसा ससुर मांग रहीं युवतियां!

Politalks.News/Rajasthan. RAS भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों को 80 नंबर मिलने के बाद से ही डोटासरा लगातार सोशल मीडिया और विपक्ष के निशाने पर हैं. उप नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ ने श्रीगंगानर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘राजस्थान की युवतियां आजकल डोटासरा जैसा ससुर मांग रही हैं.’ राठौड़ ने एक वायरल मैसेज का जिक्र कर डोटसरा पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वे शेखावाटी के निवासी हैं, सावन के महीने में युवतियां भोले नाथ की पूजा करती हैं. ये सभी भोलेनाथ से यही कहती है- ‘भोले तेरी पूजा करूं, ऐसा … Read more

‘रायशुमारी’ पर BJP दिग्गजों का कटाक्ष- ‘विधानसभा को बनाया अस्थाई दफ्तर, फिर बाड़ाबंदी की आशंका’

'रायशुमारी' पर बीजेपी हमलावर

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस की आंतरिक कलह को खत्म करने के लिए दो दिन से जारी विधायकों से ‘रायशुमारी’ पूरी हो गई है. अब कल कांग्रेस के हारे प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों से माकन फीडबैक लेंगे. कांग्रेसी और समर्थित निर्दलीय विधायकों के साथ लगभग 17 घण्टे चली इस रायशुमारी के परिणाम क्या होंगे ये तो समय बताएगा, लेकिन इस पूरी कवायद को लेकर प्रदेश भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी ने विधानसभा भवन में कांग्रेस की रायशुमारी पर सवाल उठाये हैं और कांग्रेस की कलह पर तंज कसे हैं. पूनियां ने सरकार को बताया ‘टाइमपास’, रायशुमारी ‘औचित्यहीन’ बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस सरकार पर … Read more

घोघरा-मेघवाल के बिगड़े बोल पर भड़की BJP, पूनियां बोले-‘ओछी पार्टी, ओछे नेता और ओछे बोल’

घोघरा-मेघवाल के बिगड़े बोल पर भड़की BJP

Politalks.News/Rajasthan. पेगासस जासूसी मामले जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने जयपुर में आज राजभवन का घेराव किया. इस प्रदर्शन के मंच से दिग्गजों की मौजूदगी में डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा और पीसीसी उपाध्यक्ष, खाजूवाला विधायक गोविंद मेघवाल अपनी भाषण बाजी के दौरान अनैतिक भाषा की मर्यादाओं की सभी सीमा पार कर गए. दोनों ने राज्यपाल को बीजेपी का एजेंट बता दिया, अब ये दोनों ही कांग्रेस नेता बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं. बीजेपी ने इस कांग्रेस की निकृष्ट राजनीतिक संस्कृति बताया है. मेघवाल और घोघरा के बेलगाम बोल-‘राज्यपाल को बताया ‘दलाल’ मोदी-शाह रंगा बिल्ला’ प्रदर्शन के मंच से डूंगरपुर विधायक … Read more

RAS रिजल्ट पर डोटासरा बोले- ‘मेरे हाथ में होता तो सबको बना देता’, BJP बोली-टेलेंट की हो जांच

'मेरे हाथ में होता तो सबको बना देता'

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों के एक समान नंबर आने के बाद ये पूरा मामला तूल पकड़ता जा रहा है. गोविंद सिंह डोटासरा की पुत्रवधू के भाई गौरव और बहन प्रभा भी RAS बने हैं और इन दोनों को इंटरव्यू में एक समान 80% मार्क्स मिले हैं. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद डोटासरा सूबे की प्रमुख विपक्ष पार्टी बीजेपी के निशाने पर आ गए और बीजेपी ने गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफे की मांग तक कर डाली और इसी जांच की बात भी कही. तो वहीं अपने ऊपर लग रहे इस तरह के आरोपों को … Read more

यूपी में बेरोजगार युवाओं की पिटाई, लातमार SDM की ‘विदाई’ दोनों ने गहलोत सरकार किरकिरी कराई

यूपी में राजस्थानी बेरोजगारों की पिटाई, बीजेपी ने की 'खिंचाई'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की गहलोत सरकार और कांग्रेस पिछले दो दिन से दो घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर निशाने पर है. लखनऊ में प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे बेरोजगार युवाओं की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट की घटना हो या जालोर के सांचौर में एक एसडीएम द्वारा किसान को लात मारने का वीडियो, दोनों ही घटनाओं को लेकर सरकार और कांग्रेस सोशल मीडिया पर सवाल किए जा रहे हैं. वहीं बीजेपी भी दोनों मामलों को लेकर हमलावर दिख रही है. हालांकि दिखाने के लिए गहलोत सरकार ने एसडीएम साहब का जालोर से जोधपुर तबादला तो कर दिया, लेकिन इस पर भी सवाल उठ रहे हैं. उधर, राजस्थान के आंदोलित … Read more

विधानसभा सेमिनार में मेहमानों के सामने भिड़े ‘माननीय’, लोढ़ा के तीरों पर संयम खोए राठौड़

सेमिनार में मेहमानों के सामने भिड़े 'माननीय'

Politalks.News/Rajasthan.  राजस्थान विधानसभा में ‘देश में वैश्विक महामारी और लोकतंत्र की चुनौतियां’ विषय पर हुए सेमिनार के समापन सत्र में जमकर हंगामा हो गया. कॉमनवेल्थ पॉर्लियामेंट्री यूनियन (सीपीयू) राजस्थान चैप्टर के सचिव निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने जब धन्यवाद भाषण के दौरान कोरोना की पहली लहर के वक्त इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर देरी से प्रतिबंध लगाने पर केंद्र पर सवाल उठाए. इस पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित बीजेपी विधायकों ने आपत्ति जताई और जमकर हंगामा किया, हंगामा बढ़ता देख स्पीकर सीपी जोशी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. राजस्थान विधानसभा भवन में आज ”देश में वैश्विक महामारी और लोकतंत्र के समक्ष चुनौती’ विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ. इस सेमिनार … Read more

महंगाई के विरोध में कांग्रेस उतरी साइकिल पर, बीजेपी ने बताया ढकोसला, कब पंचर हो जाए पता नहीं

महंगाई के विरोध में कांग्रेस की साइकिल रैली को बीजेपी ने बताया ढकोसला

Politalks.News/Rajasthan. देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस हमलावर है. पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को राजस्थान में जगह-जगह साइकिल रैली निकाल विरोध जताया गया, जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली. डोटासरा ने खुद साइकिल चलाकर महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र सरकार को घेरा. इस रैली को एक रिहर्सल के रूप में भी देखा जा रहा है. क्योंकि कल जयपुर में कांग्रेस की बड़ा मार्च है, जिसमें पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे. वहीं कांग्रेस की रैली पर बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है. जयपुर में … Read more

‘बच्चा एक ही अच्छा’ रघु शर्मा के बयान पर राठौड़ का तंजपूर्ण समर्थन- मानसून सत्र में लाएं विधेयक’

योगी नीति से एक कदम आगे रघु नीति 'बच्चा एक ही अच्छा'

Politailks.News/Rajasthan. उत्तर प्रदेश सरकार के ‘हम दो-हमारे दो’ वाले मसौदे ने देश भर में ‘महाभारत’ छेड़ दी. बीजेपी बढ़ती आबादी को रोकने के लिए आर-पार की जंग का दावा कर रही है, संसद में जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाने में जुटी बीजेपी के इस फैसले पर देश के कई राज्यों से नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है लेकिन दो बच्चों की नीति पर विपक्ष की और कुछ संगठनों की बीजेपी से अब ठन गई है.कोई इसका विरोध कर रहा है तो कोई समर्थन. हालांकि जनसंख्या नियंत्रण पर बीजेपी को अपने ही घटक दलों से मतभेद के स्वर भी सुनने को मिल रहे हैं. इस बीच राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु … Read more

BJP का आरोप महिला अपराधों में राजस्थान नंबर-1, तो बोले प्रताप सिंह- हम त्वरित कार्रवाई में नंबर-1

BJP का आरोप महिला अपराधों में राजस्थान नंबर-1

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में बढ़ रही दुष्कर्म और दलितों के खिलाफ अत्याचार की वारदातों को लेकर भाजपा ने एक बार फिर गहलोत सरकार चौतरफा हमला बोला है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. तो जयपुर जिले के सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिल्ली में प्रेसवार्ता कर गहलोत सरकार को जमकर कोसा. दरअसल राजस्थान सरकार का गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देख रहे हैं और बीजेपी सीएम गहलोत को घेरने का कोई भी मौका नहीं चूकती है. प्रदेश में बहन बेटियां नहीं हैं सुरक्षित- पूनियां बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर … Read more

भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद भड़के BJP के दिग्गज, सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप

जयपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Politalks.News/Rajasthan. राजधानी जयपुर में शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किए गए धरना प्रर्दशन के दौरान रास्ता जाम करने के बाद पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई भारी झड़प के बाद सियासित गरमा गई है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने लाठीचार्ज के विरोध में गहलोत सरकार पर निशाना साधा है और इसे सत्ता की तानाशाही करार दिया है. दरअसल, जयपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ कड़ा प्रदर्शन किया. भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस राज में प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार … Read more