पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ साथ कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए लोगों व अस्पतालों से डिस्चार्च किए जा लोगों की संख्या में भी तेजी से इजाफा जारी है. प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए लोगों का आंकडा 78.09 प्रतिशत हो गया है. प्रदेश में अब तक सामने आए कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बीच अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3186 हो गई है. बीेते दिन शनिवार को प्रदेश में 284 नए केस सामने आए वहीं 11 मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 313 लोगों को डिस्चार्ज किया गया वहीं 305 कोरोना संक्रमित मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव भी हुए.
राजस्थान में 574 नए केस आए सामने, 6 की हुई मौत, 228 को किया गया डिस्चार्ज वहीं 249 हुए रिकवर
Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश में बीते दिन शनिवार को 574 नए केस सामने आए वहीं 6 मरीजों की मौत हो गई. प्रदेश में अब तक सामने आए पॉजिटिव मरीजों में से अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढकर 5376 हो गई है. इसके साथ ही बीते दिन कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 228 लोगों को डिस्चार्ज किया गया वहीं 249 कोरोना संक्रमित मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव भी हुए. प्रदेश में बीते दिन 574 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. जिसमें सर्वाधिक बीकानेर में 105, जोधपुर में 81, जयपुर में 53, जालौर और अलवर में 45-45, उदयपुर में 36, बाड़मेर में 30, … Read more