नगर निगम चुनाव: गहलोत सरकार को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव टालने से किया इनकार

Nagar Nigam Chunav In Rajasthan

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर, जोधपुर और कोटा के नवगठित 6 नगर निगमों में निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई में राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करते हुए सरकार की मार्च-2021 तक चुनाव टालने की याचिका पर साफ इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को एक सप्ताह के भीतर तीनों शहरों के 6 नगर निगमों के चुनावी कार्यक्रम को नाटिफाई करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को इस बात की भी छूट दी है कि चुनाव कार्यक्रम की तारीखें 31 अक्टूबर से आगे जाने पर राजस्थान हाईकोर्ट जा सकते हैं. सुप्रीम … Read more

राजस्थान बीजेपी की अंदरूनी खींचतान आई सामने, राज्यपाल को ज्ञापन देने अलग से पहुंची दीया कुमारी

Rajasthan Bjp

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कांग्रेस पर लगातार आंतरिक गुटबाजी का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी के अंदर की खींचतान गाहे-बगाहे सामने आती रहती है. पिछले कुछ दिनों से खुद बीजेपी के भीतर अजीब सी जद्दोजहद नेताओं में भी दिख रही है. ताजा मामला प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन देने के गए प्रतिनिधिमंडल को लेकर चर्चाओं में है, जहां बीजेपी प्रतिनिधि के राजभवन पहुंचने से पहले ही प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने अलग से ज्ञापन राज्यपाल को सौंप दिया. दरअसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की अगुवाई में पांच सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 1 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मिला. लेकिन प्रदेश महामंत्री … Read more

विधायकों के फोन टैपिंग के मामले में पायलट के मीडिया मैनेजर पर मुकदमा दर्ज, पूनियां ने साधा निशाना

राजस्थान में विधायकों का फोन टैपिंग मामला

Politalks.News/Rajasthan. कुछ दिनों की चुप्पी के बाद राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बवाल मचने के आसार हैं. प्रदेश में हाल ही में जुलाई-अगस्त में विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग के मामले सामने आया फोन टैपिंग का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. दरअसल, पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच हाल ही में चली अदावत के दौरान दोनों गुटों की ओर से मीडिया में खबरें दी जा रही थी. उसी दौरान सचिन पायलट कैंप की तरफ से जैसलमेर के होटल में विधायकों के फोन टैपिंग के जो आरोप लगाए गए थे उसे लेकर अब सचिन पायलट के मीडिया मैनेजर लोकेंद्र सिंह और सम्बंधित खबर … Read more

सियासत-ए-राजस्थान: डोटासरा ने हिटलर से की मोदी-योगी की तुलना तो सतीश पूनियां हुए गिरफ्तार

Halla Bol Vs Mon Satyagarh

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में आज कांग्रेस और बीजेपी दोनों का सियासी बवाल देखने को मिला. हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के कई हिस्सों में मौन सत्याग्रह आयोजित किया, जिसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता अलग-अलग जगह शामिल हुए. वहीं बीजेपी ने राजस्थान में बढ़ रहे अपराध और दुष्कर्म के ग्राफ के खिलाफ सड़कों और उतरकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया. इस कड़ी में जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह का आयोजन रखा, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने बीजेपी के मुख्यालय से लेकर सिविल लाइंस तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो सतीश पुनियां सहित अन्य … Read more

सरपंचों ने धारीवाल से की सीईओ की शिकायत तो बोले मंत्री महोदय ‘सुधर जाओ नहीं तो सुधार देंगे’

Shanti Dhariwal Udh Minister Congress

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के कोटा में काेराेना जागरूकता अभियान की मीटिंग के दौरान मंत्री शांति धारीवाल का गुस्से वाला रूप देखने को मिला. सरपंचों की शिकायत पर फटकारते हुए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने जिला परिषद सीईओ टीकमचंद बाेहरा को कहा ‘ये रवैया सुधार लाे वरना ये सरपंच ही सुधार देंगे‘. दरअसल, काेराेना जागरूकता अभियान की मीटिंग के बाद सरपंचों ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से जिला परिषद सीईओ टीकमचंद बाेहरा की शिकायत की. सरपंचाें ने कहा कि सीईओ कहते हैं कि तुम्हारा तेल निकाल दूंगा. वे जनप्रतिनिधियाें काे बदनाम कर रहे हैं. सरपंचाें ने कहा कि इनके अभद्रता करने की हमारे पास रिकार्डिंग भी हैं. सरपंचों की बात सुनकर मंत्री … Read more

सीएम गहलोत की बात को पूनियां ने ले लिया सीरियसली, 5 अक्टूबर को बीजेपी का प्रदेशव्यापी ‘हल्ला बोल’

Ashok Gehlot Vs Satish Poonia

Politalks.News/Rajasthan. ऐसा लगता है राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बात को दिल पर ले लिया है और प्रदेश में बढ़ते अपराध और गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ सिर्फ वर्चुअल भाषणबाजी नहीं करके आगामी 5 अक्टूबर को प्रदेश भर हल्ला बोल प्रदर्शन की घोषणा की है. दरअसल, हाल ही में सीएम गहलोत ने राहुल-प्रियंका के हाथरस के साथ साथ राजस्थान आने के विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि वे वहां विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. हमारे यहां भी विपक्ष आगे आए और पता करे कि घटना हुई है या नहीं. उनकी इस सलाह को विपक्ष यानि प्रदेश बीजेपी ने सीरियसली … Read more

पहले किसान धान लेकर मंडी आता था, अब व्यापारी अनाज के लिए किसान के खेत जाएगा: कैलाश चौधरी

Kailash Choudhary (कैलाश चौधरी)

Politalks.News/Rajasthan. भारत कृषि प्रधान देश है, जब से देश में मोदी सरकार आई है किसानों के हित में ही फैसले लिए गए. जिसके तहत कृषि बिलों के पारित होने के बाद विधेयकों के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी होगी और साथ ही उन्हें भूमि सुरक्षा भी दी गई है, यह बात शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने अपने भरतपुर प्रवास के दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों व किसानों को संबोधित करते हुए कही. केन्द्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक कृषि बिल को पारित करने के लिए भरतपुर के किसानों ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का अभिनंदन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. शनिवार … Read more

गहलोत सरकार ने 21 महीने में पूरे किए 50 फीसदी से ज्यादा काम: अजय माकन

Rajasthan Government Report Card

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की गहलोत सरकार ने शुक्रवार के प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पिछले 21 महीनों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. 64 पृष्ठों की तैयार रिपोर्ट कार्ड पुस्तिका में 17 दिसम्बर, 2018 से 2 अक्टूबर, 2020 तक जनघोषणा पत्र पर की गई क्रियान्विति के बारे में बताया गया है. इसमें विभिन्न विभागों में की गई क्रियान्विति के बारे में उल्लेख किया गया है. रिपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी अजय माकन (Ajay Makan) ने कहा कि बीते 21 महीने में सरकार ने 50 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरे किए, इतनी जल्दी काम होते हुए कहीं नहीं देखा. सरकार ने अपना काम अच्छे से किया है जबकि कई काम ऐसे हैं कि जो हमारे … Read more

अगर छिपाने की कोई बात नहीं है तो राहुल-प्रियंका को हाथरस में क्यों रोका: सीएम गहलोत

Ashok Gehlot On Hathras

Politalks.News/Rajasthan. ‘घटना कहीं हो सकती है पर घटना होने के बाद में कार्रवाई करना दूसरी बात है और लापरवाही करना दूसरी बात है. जो लापरवाही हाथरस में की गई, रात को 2 बजे बच्ची का अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा किया गया, ये तो मैंने आज तक नहीं सुना.’ यह कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का, जो सचिवालय में महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर बापू को नमन करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे. ‘राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बारां में हुई घटना के बाद राजस्थान क्यों नहीं आए..’ इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि वो लोग जो इस तरह की … Read more

राजस्थान: निजी स्कूलों के फीस वसूलने पर लगी रोक, अभिभावकों को मिली अंतरिम राहत

High Court On School Fees

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान उच्च न्यायालय ने प्रदेश में लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए निजी स्कूलों की फीस वसूली पर रोक लगा दी है. कोरोना काल में हाईकोर्ट का ये फैसला अभिभावकों के लिए अंतरिम राहत लेकर आया है. स्कूल फीस वसूली मामले में राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत माहंती और जस्टिस महेन्द्र गोयल की खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश पर गुरुवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए 9 अक्टूबर तक रोक लगा दी है. कोर्ट मामले की अंतिम सुनवाई 5 अक्टूबर को करेगी जिसमें खंडपीठ इससे जुड़े सभी मामलों की एक साथ सुनवाई करेगी. हाईकोर्ट के फैसले के बाद निजी स्कूलों के मालिक किसी भी रूप से अभिभावकों से … Read more