अब राजभवन में अटका मैरिज रजिस्ट्रेशन बिल, बाल विवाह को बढ़ावा देने का हवाला, पहले ही अटके कई बिल

मैरिज रजिस्ट्रेशन बिल पर राजभवन का रोड़ा!

Politalks.News/Rajasthan. राजभवन ने एक बार फिर गहलोत सरकार को झटका दिया है. राजस्थान विधानसभा में पारित मैरिज रजिस्ट्रेशन में संशोधन बिल-2021 विवादों के कारण राजस्थान के राजभवन में अटक गया है. राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए दिल्ली भेजे जाने वाले दो विधेयकों में राज्य में मिलावट खोरी रोकने का दण्ड विधियां संशोधन विधेयक 2021 और रजिस्ट्रीकरण राजस्थान संशोधन विधेयक 2021 शामिल हैं, लेकिन तीसरा विधेयक विवाह की अनिवार्यता में संशोधन का था, जिसे नहीं भेजा जा रहा है. इससे पहले भी तीन विधेयक रोके गए राजभवन में ही. अब गहलोत सरकार के रुख पर रहेंगी सभी की नजरें.. भाजपा ने की थी राज्यपाल से शिकायत- … Read more

राजा साहब ने दिग्गजों के साथ ही गुप्त सियासी चर्चा, औपचारिकता के नाम पर दिया आलाकमान का संदेश!

सियासी चर्चा कर गए राजा साहब!

Politalks.News/Rajasthan. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के खांटी नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार को जयपुर दौरे पर रहे. इस दौरान दिग्गी राजा ने राजस्थान कांग्रेस के चार महारथियों से एक के बाद एक मुलाकात की. आलाकमान के दूत बताए जा रहे दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा औऱ विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी से मुलाकात कर अटकलों को जोरदार हवा दे दी है. इन मुलाकातों में सबसे अहम बात ये रही की दिग्गी राजा ने चारों से ही वन-टू-वन संवाद किया. साथ ही इससे भी महत्वपूर्ण ये रहा कि दिग्गी ने सबसे पहले पायलट से मुलाकात की. हालांकि दिग्गी पीसीसी में … Read more

हमारी सरकार के प्रयासों से आज प्रदेश में बढ़े मेडिकल कॉलेज, आत्मनिर्भर भारत की कहानी- मैडम राजे

हमारी सरकार के प्रयास ला रहे रंग- मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान को ‘अच्छी सेहत’ की बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की चार नये मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल शिलान्यास किया. ये मेडिकल कॉलेज राज्य के बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा में बनने हैं. वर्चुअल शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि, ‘कोरोना ने हेल्थ सेक्टर के सामने बड़ी चुनौती खड़ी की है. राजस्थान में वर्ष 2014 के बाद से 23 नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी थी. सात में संचालन शुरू हो चुका है. 4 का शिलान्यास हुआ है. मुझे उम्मीद है कॉलेजों का निर्माण समय पर पूरा होगा. इन चारों जिलों में 1300 करोड़ रुपये की लागत से नए मेडिकल … Read more

PM मोदी ने की जमकर तारीफ तो खिलखिला उठे CM गहलोत, प्रदेश भाजपा के दिग्गज दिखे हैरान-परेशान!

मोदी-गहलोत की 'दोस्ती' से सब हैरान!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में चार मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री जी को सुन रहा था, एक लंबी सूची कामों की बता दी. मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करता हूं कि उनका मुझ पर इतना भरोसा है, लोकतंत्र की यही बड़ी ताकत है. पीएम मोदी जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ जब कर रहे थे तो इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री, कई सांसद और विधायक जुड़े हुए थे. प्रदेश के तमाम भाजपाई दिग्गजों के बीच पीएम मोदी ने सीएम गहलोत की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े. … Read more

अलवर-धौलपुर में पंचायत-जिला प्रमुख चुनाव का बजा बिगुल, निर्वाचन आयोग ने किया जारी शेड्यूल

अलवर, धौलपुर में जिला परिषद-पंचायत चुनाव का बजा बिगुल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में अगले महीने एक बार फिर पंचायत चुनाव होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने अलवर और धौलपुर जिलों में चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है. इन चुनावों में दोनों जिलों के 72 जिला परिषद सदस्य और 22 पंचायत समितियों के 504 मेम्बर्स के लिए मतदान होगा. चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होगी. दोनों जिलों में पंचायत राज चुनाव 3 चरणों में संपन्न होंगे. जिसके तहत 20, 23 और 26 अक्टूबर को मतदान होगा. जबकि 29 अक्टूबर को मतगणना होगी. हालांकि 6 जिलों में जिला परिषद चुनाव होना है. जबकि अब भी श्रीगंगानगर, कोटा, करौली और बारां में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों … Read more

MBC आरक्षण पर बयान देकर गुर्जर आंदोलन को हवा दे गए वीरेन्द्र कुमार, बैंसला ने बताया विश्वासघात

फिर फटेगा गुर्जर आरक्षण आंदोलन का ज्वालामुखी?

Politalks.News/Rajasthan. केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने जयपुर दौरे के दौरान गुर्जर आरक्षण मुद्दे को हवा देने वाला बयान दिया है. दरअसल राजस्थान सरकार ने एमबीसी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की सिफारिश करते हुए दावा किया है कि वर्ष 2019 और 2020 में यह सिफारिश केन्द्र सरकार को भेजी गई है. उधर इसी के उलट केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि, ‘राजस्थान में गुर्जर सहित एमबीसी में शामिल जातियों को मिल रहे 5 प्रतिशत आरक्षण के लाभ को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने का कोई प्रस्ताव हमारे पास विचाराधीन नहीं है. वीरेन्द्र सिंह ने लोकसभा में हाल ही में लाए … Read more

बुजुर्ग गहलोत अब निभाएं मार्गदर्शक की भूमिका, जनमानस चाहता है पायलट को सौंपा जाए नेतृत्व- चौधरी

पायलट समर्थक चौधरी ने गहलोत के खिलाफ खोला मोर्चा

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब कांग्रेस के बाद अब राजस्थान की सियासी कलह का क्लाइमेक्स का दौर चल रहा है. इसी बीच राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिन पायलट के खास सिपहसालार माने जाने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चौधरी ने कहा है कि, ‘अशोक गहलोत मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं और सचिन को पार्टी राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाए. कभी अशोक गहलोत के बेहद खास लोगों में गिने जाने वाले राजेन्द्र चौधरी ने अब गहलोत से मुखर हो गए हैं. इसके साथ ही सचिन पायलट को प्रदेश की कमान सौंपने की मांग तेज होने की पूरी संभावनाएं जताई जा रही है. पिछले साल … Read more

‘क्लाइमैक्स’ की ओर राजस्थान की सियासी कलह, रघु के बाद पायलट के साथ राहुल-प्रियंका की बैठक

'क्लाइमैक्स' की ओर सियासी कलह !

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस के लिए अहम राज्य है. यहां सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम पायलट में सुलह करवाने के लिए राहुल गांधी ने कमर कस ली है. मुलाकातों का दौर जारी है. एक हफ्ते में दूसरी बार आज फिर सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान खास बात यह रही कि प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. वहीं इससे भी अहम बात यह भी है कि पायलट के राहुल के निवास 12 तुगलक रोड पहुंचने से पहले ही गहलोत सरकार के मंत्री रघु शर्मा वहां से निकले थे. रघु शर्मा ने राहुल गांधी से मुलाकात की. अब पिछले 7 दिनों में चले मुलाकातों के दौर … Read more

एक्शन में आए राहुल गांधी, पंजाब में दलित के बाद क्या राजस्थान में खेला जाएगा ब्राह्मण कार्ड?

पंजाब के बाद राजस्थान में चौंकाएंगे राहुल!

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब के बाद दिल्ली कांग्रेस हैडक्वार्टर और 10 जनपथ पर सबसे ज्यादा राजस्थान की चर्चा हो रही है. जब से कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में दलित चरण जीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया है तब से राजस्थान की राजनीति में हलचल है. साथ ही पिछले एक हफ्ते में दिल्ली से राजस्थान तक कुछ ऐसा घटनाक्रम हुआ है जो आने वाले भविष्य के संकेत देता है. राहुल गांधी ने गांधी परिवार के सबसे करीबी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को हटाकर बड़ा संदेश दिया है. अब इसके बाद इस बात को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या पंजाब के बाद राजस्थान में भी राहुल गांधी चौंकाने वाले हैं. … Read more

राजस्थान का आम आदमी चाहता है पायलट बनें मुख्यमंत्री, 2018 में हुई थी नाइंसाफी- बोले आचार्य प्रमोद

कार्यकर्ताओं में आम चर्चा कि पायलट के साथ हुई नाइंसाफी- आचार्य प्रमोद

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब में चली परिवर्तन की हवाओं का असर अब राजस्थान की सियासत पर भी पड़ने की पूरी संभावना बन गई है. पंजाब में हुए बदलाव के बाद राजस्थान में अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विरोधी खेमे को मुखर होकर आवाज उठाने का मौका दे दिया है. बयानबाजी का दौर अचानक से तेज हो गया है. प्रियंका गांधी के नजदीकी यूपी कांग्रेस के नेता और कल्कि पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी सीधे मुख्यमंत्री बदलने की मांग उठाकर सियासी पारा चढ़ा दिया है. राजस्थान में पायलट खेमे के नेता दबी जुबान में मुख्यमंत्री बदलने की मांग करते रहे हैं लेकिन आचार्य प्रमोद खुलकर पायलट … Read more