थानों में पूजा स्थलों के निर्माण पर रोक, भड़के किरोड़ी मीणा- कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा आया सामने
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान पुलिस के एक आदेश पर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भड़क गए हैं. दरअसल राजस्थान में अब पुलिस थानों व ऑफिस में धार्मिक या पूजा स्थल का निर्माण नहीं किया जा सकेगा. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को सभी एडीजी, आईजी, एसपी व पुलिस कमिश्नर के नाम से एक पत्र लिखा है. पुलिस आवासन विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) ए. पोन्नूचामी ने यह आदेश जारी किया है. राजस्थान पुलिस के इस आदेश पर किरोड़ी लाल मीणा ने कड़ी आपत्ती जताते हुए इसे तुगलकी फरमान बताया है, किरोड़ी ने कहा है कि, इस आदेश से कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है’. किरोड़ी लाल मीणा … Read more