मरुधरा में ओमिक्रॉन की आहट से दहशत! ‘बेफ्रिक’ कांग्रेस-भाजपा और बसपा में भीड़ जुटाने की होड़
Politalks.News/Rajasthan. दिसंबर के पहले पखवाड़े में मरुधरा (Rajasthan) में सियासी सरगर्मियां चरम पर रहेंगी. 5 दिसंबर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah,) और 12 दिसंबर को कांग्रेस (Congress) की महारैली होनी है. वहीं 6 दिसंबर को बसपा का जयपुर में ही राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होना है. लेकिन इससे पहले ही प्रदेश में कोरोना के सबसे संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की एंट्री होने की आहट है. जयपुर में 7 दिन पहले दक्षिण अफ्रीका से आए एक परिवार के 4 लोग पॉजिटिव आए हैं. इनमें दंपती समेत उनकी दो बच्चियां (8 और 15 साल) पॉजिटिव मिले हैं. चिंता अब और बढ़ गई है अब आदर्श नगर में जिन 12 रिश्तेदारों से … Read more