पॉलिटॉक्स ब्यूरो. नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कांग्रेस सरकार में मंत्री हरीश चौधरी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मैं हरीश चौधरी (Harish Choudhary) को दिन में तारे दिखा दूंगा. उन्होंने कहा कि जिसके पीछे हनुमान बेनीवाल पड़ गया, उन्हें राजनीति भुला दी. वसुंधरा राजे को राजनीति भुला लंदन भेज दिया. अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हरा उनके जादूगर होने का खिताब छीन लिया. मैं हरीश चौधरी को चैलेंज करता हूं कि हरीश चौधरी नाम की ये चिड़िया अगली बार मंत्री पद के लिए फडफडाती भी नजर नहीं आएगी.
महाराष्ट्र के सियासी घमासान पर बोले मुख्यमंत्री गहलोत- राष्ट्रपति शासन लगाना गलत है
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में पिछले 18 दिनों से जारी सियासी घमासन के बीच आखिर मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लग गया. वहीं पिछले 4 दिनों से जयपुर में रहकर राजस्थान की मेहमान नवाजी का लुफ्त उठा रहे महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक भी बुधवार को वापस मुंबई के लिए रवाना हो गए. बुधवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र (Gehlot on Maharashtra) में राष्ट्रपति शासन की निंदा करते हुए कहा कि यह अच्छा फैसला नहीं किया राज्यपाल महोदय ने, स्थिरता कायम करने के जगह अस्थिरता कायम कर दी महाराष्ट्र के अंदर राष्ट्रपति शासन लगा कर. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र देश का बहुत महत्वपूर्ण राज्य है, … Read more