कांग्रेस का हर विधायक मिनी मुख्यमंत्री की भूमिका में आकर प्रदेश का बंटाधार करने में जुटा- राठौड़

'कांग्रेस का हर विधायक है मिनी मुख्यमंत्री की भूमिका में'

Politalks.News/Rajasthan/RajendraRathore. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ (Rajendra Rathod) ने एक बार फिर प्रदेश की गहलोत सरकार (Gehlot Government) को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 42 माह गुजार चुकी गहलोत सरकार के कार्यकाल में ठहरा हुआ विकास, भ्रष्टाचार का तांडव, लचर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी व किसान कर्जमाफी नहीं होने के कारण से प्रदेश की जनता सरकार को उखाड़ फेंकने को लालायित है. 42 माह के दौरान कांग्रेस सरकार को जनता के लिए क्या-क्या कार्य करवाये हैं उसका रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए था लेकिन सरकार ने अभी तक ऐसा नहीं किया. राठौड़ ने कहा कि अंर्तकलह से जूझ रही कांग्रेस से जुड़ा हर विधायक मिनी मुख्यमंत्री की भूमिका में … Read more

अमित शाह में दम है तो सात राज्यों में हुए दंगों की जांच करवाए कि इनकी जड़ में कौन है?- CM गहलोत

गहलोत का शाह को चैलेंज

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. यूपी चुनाव के बाद से राजस्थान के कई शहरों में आए दिन फैल रही साम्प्रदायिक हिंसा की आग के बीच आगामी 13 से 15 मई तक उदयपुर में आयोजित होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वापस जयपुर लौट आए हैं. वहीं जयपुर रवाना होने से पहले सीएम गहलोत ने गुरुवार सुबह उदयपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई की और मीडिया से भी मुखातिब हुए. इस दौरान सीएम गहलोत ने एक बार फिर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. यही नहीं मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दंगों की जांच करवाने का चैलेंज भी कर … Read more

कांग्रेस राज में खूब भ्रष्टाचार लेकिन बीजेपी भी नहीं अछूती, जब मौका मिला तब खूब खाया- विधायक मुरावतिया: मकराना से बीजेपी विधायक रूपाराम मुरावतिया का बड़ा बयान, भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना तो अपनी ही पार्टी बीजेपी पर भी उठाए सवाल, कहा- ‘कांग्रेस सरकार में है भ्रष्टाचार भरपूर है, लेकिन आज मैं यह खरी-खरी कहता हूं कि हमारी भारतीय जनता पार्टी भी भ्रष्टाचार से नहीं है अछूती, हम दुसरों को दोष देते हैं, जबकि जो आपने किया वो ही हमने किया, जब भी मिला मौका खाने का खूब खाया खूब पिया, जब दोष देने का आया मौका, एक दूसरे पर मढ़ दिया, इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एयर कार्यकर्ताओं से यह निवेदन करूंगा कि, हमारे प्रधानमंत्री मोदी के सिद्धांत को आगे बढ़ाओ की न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा, तभी हम आगे बढ़ सकते हैं’, बीते रोज बुधवार को नागौर में एक पशु प्रदर्शनी को सम्बोधित कर रहे थे बीजेपी विधायक रूपाराम मुरावतिया, अपनी बेबाकी और हरफनमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं मुरावतिया

img 20211216 wa0253

जिनके मुंह काले होते हैं वो ब्लैक पेपर जारी करते हैं- खाचरियावास, गहलोत-पायलट के बयानों पर भी दिया बड़ा बयान

img 20211205 151420

Politalks.News/Rajasthan. गहलोत सरकार के मंत्रियों को हाल ही में दी गई जिलों की जिम्मेदारी के बाद लगभग सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों के दौरे पर पहुंचे हुए हैं. इसी कड़ी में चित्तौड़गढ़ जिले के नए-नए जिला प्रभारी बने खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachriyawas) चित्तौड़गढ़ जाने के लिए उदयपुर पहुंचे तो मीडिया से बातचीत में जहां प्रदेश भाजपा (BJP) और अमित शाह (Amit Shah) के प्रदेश दौरे पर जमकर निशाना साधा तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बयानों पर भी खुलकर अपनी बात रखी. सीएम गहलोत द्वारा बार बार पायलट कैम्प पर निशाना साधे जाने पर खाचरियावास ने कहा कि … Read more

राठौड़ की आक्रोश रैली में उमड़ा जनसैलाब, गहलोत को बताया इतिहास का सबसे कमजोर CM, जानिए क्यों?

आक्रोश रैली में राठौड़ ने दिखाया जलवा

Politalks.News/Rajasthan. चूरू में आज उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली गई आक्रोश रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा. राजेन्द्र राठौड़ के निवास से शुरू हुई आक्रोश रैली में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ हल्ला बोल करते हुए राठौड़ के नेतृत्व हजारों कार्यकर्तओं और समर्थकों ने बढ़ती हुई विद्युत दरों, किसानों और युवाओं के साथ वादाखिलाफी, लचर कानून व्यवस्था सहित राज्य सरकार की विभिन्न जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली निकाली और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. इन दौरान राजेन्द्र राठौड़ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर बेमियादी पड़ाव डालने का ऐलान किया. राठौड़ की आक्रोश रैली में … Read more

राजे के बाद केन्द्रीय नेतृत्व पर कटारिया ने उठाए सवाल- 2 सीट पर 20 स्टार प्रचारक, खर्चा कौन उठाएगा?

प्रत्याशी चयन-स्टार प्रचारकों को लेकर उठाए सवाल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में बीजेपी को उपचुनाव में मिली करारी हार पर हड़कंप मचा हुआ है. उदयपुर के वल्लभनगर और प्रतापगढ़ के धरियावाद विधानसभा उपचुनाव में हार पर मंथन जारी है. प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह जयपुर का दौरा कर दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. लेकिन अब इस हार को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भाजपा नेतृत्व के फैसलों पर ही सवाल उठा दिए हैं. साथ ही पार्टी को हार का विश्लेषण करने का सुझाव भी दिया है. कटारिया ने कहा कि, ‘केवल स्टार प्रचारकों की लिस्ट बना देने से कुछ नहीं होता. 2 विधानसभाओं में इतने स्टार प्रचारक नेताओं की जरूरत भी थी या नहीं, यह देखना चाहिए … Read more

हार का सबक! विशेष मिशन पर आए प्रभारी ने मैडम राजे खेमे और विरोधियों के साथ पी ‘सियासी चाय’

मिशन 'एकजुटता' पर जुटे प्रभारी

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की कांग्रेस पार्टी में सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच की सियासी खींचतान और ‘आंतरिक कलह’ किसी से छुपी नहीं है. लेकिन आप मानकर चलिए राजस्थान भाजपा में तो यह सियासी अंतर्कलह अपने चरम पर है और कहीं न कहीं हाल के उपचुनावों में बीजेपी प्रत्याशियों के तीसरे और चौथे स्थान पर रहने का सबसे बड़ा कारण भी ये सियासी अंतर्कलह ही है. इस आपसी खींचतान को अभी तक हल्के में लेकर चल रहा बीजेपी आलाकमान के भी इस करारी हार के बाद कान खड़े हो गए है. भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो यही वजह है कि आलाकमान ने प्रभारी अरुण सिंह को विशेष मिशन … Read more

आधी रात सांसद रंजीता कोली के घर पर हमला, फायरिंग से बेहोश कोली अस्पताल में भर्ती, फिर दी धमकी

img 20211110 074524

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में महिला सुरक्षा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर लगातार बीजेपी के निशाने पर चल रही गहलोत सरकार को घेरने का एक और बड़ा मुद्दा विपक्ष को मिल गया है. हाल ही में राजधानी जयपुर में बीजेपी की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल की गाड़ी पर सरेआम पत्थरों से हमले का मामला सामने आया था. तो वहीं मंगलवार आधी रात को बीजेपी से भरतपुर सांसद रंजीता कोली के बयाना स्थित आवास पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले और फायरिंग से सांसद कोली बेहोश हो गईं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेहोश सांसद रंजीता कोली को बयाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. … Read more

ये क्या हुआ भाजपा नेताओं को, ‘प्रधान’ तो प्रधान, विधायक के बाद अब जिला प्रमुख भी हुए बद्जुबान!

'प्रधान' तो प्रधान, विधायक व प्रमुख भी बद्जुबान!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में भाजपा नेताओं की जुबान जहर उगल रही है. एक के बाद एक विवादित और अमर्यादित बयानों की झड़ी सी लग गई है. भारतीय जनता पार्टी में क्या ‘प्रधान’, क्या विधायक और क्या जिला प्रमुख सभी की जुबानें बेलगाम हो चली हैं. भाजपा नेताओं ने तो जैसे अमर्यादित और विवादित बयान देने का पेटेंट अपने नाम करवा लिया है. इसमें सबसे पहला नाम आता है खुद प्रदेश भाजपा के प्रधान यानी प्रदेशाध्यक्ष और बड़बोले नेता समझे जाने वाले सतीश पूनियां का. इनके अलावा कुछ और नेता भी हैं जिनके बयानों को कांग्रेस हाथों-हाथ मुद्दा बनाती है उनमें नाम आता है गुलाबचंद कटारिया और मदन दिलावर का. आए दिन … Read more

कांग्रेस-भाजपा एक राय होकर नहीं चलने दे रहे सदन, हीरालाल सैनी के तार सीएमओ से जुड़े- बेनीवाल

बेनीवाल का कांग्रेस-भाजपा पर बड़ा हमला

Politalks.News/Rajasthan.  राजस्थान विधानसभा में स्पीकर के नाराज होकर कार्यवाही को स्थगित करने के मामले में RLP संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने निशाना साधा है. बेनीवाल ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है. साथ ही बेनीवाल ने कहा कि, ‘कांग्रेस और भाजपा मिलीभगत कर सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो इसलिए हल्ला कर रहे हैं. बेनीवाल ने हीरालाल सैनी अश्लील वीडियो मामले में अफसरों को बचाने और मामले के तार सीएमओ से जुड़े होने की बात भी कही. सरकार के दबाव में काम कर रहे स्पीकर- बेनीवाल नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जोशी पर निशाना साधते हुए … Read more