जैसलमेर से आगे है पाकिस्तान, विधायकों को पीपा दे दें गहलोत, टिड्डी भगाने के काम तो आयेंगे: सतीश पूनियां
PoliTalks.news/Rajasthan. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक गहलोत कांग्रेस को टूट से बचाने के लिए विधायकों को जैसलमेर ले गए, लेकिन अब सरकार कहां तक भागेगी. आगे तो अब पाकिस्तान ही है. अच्छा है इन सबको एक-एक पीपा और दे दो, टिड्डी भगाने के काम आएंगे. इससे किसानों का कुछ तो भला होगा, किसानों का कर्जा तो आपने माफ किया नहीं. बीजेपी नेता ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं, कोई खतरा नहीं है, सब ठीक है तो बाड़ा क्यों और बिकाऊ कौन है? उनके … Read more