आगाज के अनुरूप हंगामेदार हुई विधानसभा में दूसरे दिन की शुरुआत, दो बार स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही
Politalks.News/Rajasthan. आगाज के अनुरूप राजस्थान की 15वीं विधानसभा के षष्ठम सत्र के दूसरा दिन शून्य काल की शुरुआत ही हंगामे से हुई. हाल ही में कोटा में आरएसएस कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया. दरअसल, बीजेपी ने इस मामले पर चर्चा करने की मंजूरी मांगी थी, लेकिन अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी. इस पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. हंगामे और नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. आखिर समझाइश के बाद में 1.30 बजे गतिरोध टूटा और सदन में अभिभाषण पर बहस शुरू हो सकी. … Read more