rahul gandhi
rahul Gandhi news and updates, rahul Gandhi Photos and Images, rahul Gandhi videos, rahul Gandhi stories, rahul Gandhi News Headlines, rahul Gandhi news related to Politics in India, rahul Gandhi in Indian Politics | Politalks
हरियाणा: शैलजा के हाथों में कांग्रेस की कमान, हुड्डा होंगे विधायक दल के नेता!
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2014 लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी उम्मीदों के साथ प्रदेश कांग्रेस की कमान युवा नेता अशोक तंवर को सौंपी थी. लेकिन पांच साल में तंवर पार्टी को चरम पर ले जाने के बजाय गारत में ले गए. राहुल का वरदहस्त होने के बावजूद भी तंवर पांच साल में अपने पक्ष में एक भी विधायक को लाने में सफल न हो पाए. विधायक समय-समय पर उनको हटाने की मांग करते रहे लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी रही कि पार्टी आलाकमान उनको चाहकर भी नहीं हटा पाया. लेकिन अब लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी प्रदेश नेतृत्व में बदलाव करने का मन बना चुकी है.
कांग्रेस को प्रदेश में पुनः खड़ा करने के लिए प्रियंका गांधी ने ‘मिशन हरियाणा’ के नाम से प्लान बनाया है. इस प्लान के तहत सबसे पहले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से तंवर की छुट्टी की जाएगी. उनके स्थान पर अंबाला की पूर्व सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को अध्यक्ष बनाया जा रहा है.
शैलजा इससे पूर्व भी पार्टी के भीतर कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी हैं. अभी हाल में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें उम्मीदवार चयन करने वाली स्क्रीनिंग कमेटी का चैयरमेन बनाया गया था. तंवर की जगह शैलजा का चुनाव इसलिए किया जा रहा है ताकि इससे प्रदेश का दलित वोटर उनसे नाराज ना हो.
पार्टी का प्रदेश में फोकस दलितों के साथ जाट समुदाय की तरफ भी है और तंवर दलित समुदाय से आते हैं. अगर तंवर को हटाकर किसी अन्य को अध्यक्ष बनाया तो विपक्षी पार्टियां कांग्रेस पर दलित के अपमान का आरोप लगाएगी. इससे बचने के लिए पार्टी शैलजा को अध्यक्ष बनाने जा रही है.
वहीं पार्टी पांच साल से किसी बड़े पद की बांट जोह रहे भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है. उन्हें अब पार्टी विधायक दल का नेता बनाया जाएगा. वैसे भी अभय चौटाला ने विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है और उनकी हैसियत मुख्य विपक्षी दल रहने की बची नहीं है. अब इस पद पर सबसे मजबूत दावेदारी कांग्रेस की है. कांग्रेस के विधानसभा में 17 विधायक है तो संभव है भूपेन्द्र हुड्डा विधानसभा के आखिरी सत्र में विपक्ष के नेता के रुप में नजर आएं.
हुड्डा लंबे समय से पार्टी आलाकमान से अशोक तंवर को हटाकर स्वयं को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन पार्टी दलित वोट के चलते उन्हें हटाने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी. जब हुड्डा ने शैलजा के नाम पर हामी भरी तो पार्टी ने तंवर को हटाने का फैसला कर लिया.
‘एक देश एक चुनाव’ पर विपक्षी दलों की बैठक रद्द
देश में लंबे समय से देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है. आज इसी मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है. प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई इस बैठक में राष्ट्रीय पार्टियों, क्षेत्रीय पार्टियों के अध्यक्ष शामिल होंगे.यह बैठक आज दोपहर तीन बजे संसद भवन की लाइब्रेरी में होगी. इससे पहले विपक्षी पार्टियों ने अपना रुख तय करने के लिए साझा बैठक बुलाई थी जिसमें कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं को शामिल होना था लेकिन किन्हीं कारणों से विपक्षी दलों की यह बैठक रद्द हो गई है. बैठक के रद्द् होने के कारणों … Read more
राहुल गांधी का आज जन्मदिन, पीएम सहित कई नेताओं ने दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है. राहुल आज अपना 49वां जन्मदिवस मना रहे हैं. सोनिया गांधी के पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की जिम्मेदारी राहुल के कंधों पर है. पिछले दो लोकसभा चुनावों में राहुल ने बीजेपी की नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी से कड़ी टक्कर ली लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. फिलहाल राहुल पतन की ओर बढ़ रही कांग्रेस को उपर उठाने की रणनीति बनाने में बिजी हैं.
केरल के वायनाड से सांसद राहुल के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की है. रिट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने उन्हें धन्यवाद कहा है. कांग्रेस और बीजेपी के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
Best wishes to Shri @RahulGandhi on his birthday. May he be blessed with good health and a long life.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2019
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है.
Warmest birthday greetings to Sh. Rahul Gandhi Ji. May he be blessed with long and healthy life. @RahulGandhi#HappyBirthdayRahulGandhi
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 19, 2019
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं|
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/beDqIqlYMV— Sachin Pilot (@SachinPilot) June 19, 2019
Greetings and good wishes to Shri @RahulGandhi on his birthday. Wishing him a long life filled with good health.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 19, 2019
राहुल आज सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. 19 जून, 1970 को जन्मे राहुल ने इस बार अमेठी और वायनाड संसदीय सीटों से चुनाव लड़ा था. यूपी में कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी सीट पर उन्हें बीजेपी नेता स्मृति इरानी से हार का सामना करना पड़ा था जबकि वायनाड में उन्हें जीत मिली थी. अमेठी से राहुल तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं.
राजस्थान: विधानसभा सत्र के बाद होगी राजनीतिक नियुक्तियां और मंत्रीमंडल में फेरबदल
विधानसभा सत्र के चलते और राहुल गांधी के इस्तीफे का पटाक्षेप नहीं होने के कारण राजस्थान सरकार के मंत्रीमंडल में किसी भी तरह के फेरबदल की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है. साथ ही राजनीतिक नियुक्तियों पर भी ब्रेक लग गए है. अब विधानसभा सत्र के बाद अगस्त या फिर दिवाली से पहले यह फेरबदल और नियुक्तियां होना तय है. हालांकि दिल्ली से लेकर जयपुर तक इसके लिए लॉबिंग जारी है. सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने यह दोनों अहम काम फिलहाल अपने हाथ में लिए हैं. मंत्रीमंडल फेरबदल-विस्तार और निुयक्तियों में बसपा और निर्दलीय विधायकों को भी मौका मिलना तय है. अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस कोटे … Read more
तो बिना किसी पद के फिर क्या करेंगे राहुल गांधी…
अगर राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं रहेंगे तो फिर क्या करेंगे. सियासी गलियारों में हर किसी के जेहन में यही सवाल उठ रहा है. राहुल गांधी ने पार्टी को एक माह में गैर गांधी परिवार से नया अध्यक्ष चुनने का वक्त दे रखा है. इस्तीफे की पेशकश के बाद राहुल गांधी को मनाने की तमाम कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं. वहीं राहुल ने भी साफ संकेत दे दिए है कि अब वो बिना किसी पद के पार्टी के लिए काम करेंगे. राहुल गांधी अब देशभर में दौरे करेंगे और आमजन के साथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. हालांकि पार्टी के वरिष्ठ कुछ नेताओं ने उन्हें यह राय भी … Read more
राहुल गांधी ने डेटा एनालिस्ट डिपार्टमेंट हैड की रिपोर्ट पर कर ली थी सरकार बनाने की तैयारी
लोकसभा चुनाव-2019 का परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस ने सरकार बनाने की पूरी तैयारी कर ली थी. राहुल गांधी ने यूपीए के कईं दलों को प्रमुख नेताओं को फोन करके मंत्री बनने का प्रस्ताव तक दे दिया था. राहुल गांधी को पूरी उम्मीद थी कांग्रेस 184 सीटें हासिल करेगी. दरअसल राहुल को डेटा एनालिस्ट डिमार्टमेंट प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने इतनी सीटें आने की रिपोर्ट दी. एक अंग्रेजी अखबार ने ऐसा दावा किया है. इस खबर के आने के बाद कांग्रेस नेताओं को जवाब देते नहीं बन रहा है. 21 मई को प्रवीण चक्रवर्ती ने दी थी यह रिपोर्ट एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 मई को यानि … Read more