राहुल गांधी ने की जल्द अध्यक्ष चुनने की मांग, मैं दे चुका हूं अध्यक्ष पद से इस्तीफा

RAHUL GANDHI

कांग्रेस के नेता राहुल को मनाने की कितनी भी कोशिशे करले, लेकिन राहुल आज भी अपने फैसले पर अड़िग हैं. इसी की बानगी आज राहुल के बयान में देखने को मिली. राहुल ने आज कहा कि पार्टी को अगला अध्यक्ष जल्द चुनना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी को cwc की बैठक जल्द बुलाकर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराना चाहिए.  मैं पहले ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुका हूं. राहुल का मानना है कि पार्टी को नया अध्यक्ष चुनने में काफी देर हो रही है. पार्टी को जल्द से जल्द वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाकर इस पर फैसला करना चाहिए. साथ ही उनका कहना है कि इस प्रक्रिया का … Read more

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर हाई वोल्टेज ड्रामा, कांग्रेसी नेता धरने पर बैठे

PoliTalks.news

लोकसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा क्या दिया, यह सियासी ड्रामा तो अपने चरम पर पहुंच गया. आज इस कड़ी में कुछ ऐसा भी जुड़ गया है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ.

आज राहुल गांधी से इस्तीफा वापसी की मांग को लेकर अविनाश पांडे, राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, हरीश चौधरी और रणदीप धनखड़ सहित कई कांग्रेसी नेता कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं. यहां एक फ्लैक्स भी लगा हुआ है जिस पर लिखा है ‘हमें आपके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है’.

यह तो एक शुरूआत भर है. खबरें तो यहां तक वायरल हो रही हैं कि एक कार्यकर्ता ने पार्टी मुख्यालय के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की है. उसका कहना है कि अगर राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा वापिस नहीं लिया तो वह फांसी पर चढ़ जाएगा. अगर सच में ऐसा होता है तो अभी तक तो राहुल गांधी के सिर पर केवल पार्टी की हार का ठीकरा ही फूटा था. अब एक मौत का जिम्मेदार भी माना जाएगा.

इससे पहले सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, अहमद पटेल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज़ नेताओं ने राहुल गांधी से इस्तीफा वापिस लेने की मान मनुहार की लेकिन वे नहीं माने. यहां तक की शनिवार को AICC प्रवक्ता पवन खेडा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए साफ तौर पर कहा था कि CWC ने राहुल गांधी का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है. उसके बाद भी राहुल अपने फैसले पर डटे हुए हैं.

सोमवार को भी कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में राहुल गांधी से उनके निवास पर मुलाकात कर इस बारे में बातचीत की थी. गहलोत ने मीडिया से रूबरू होते हुए यह भी बताया था कि हमने कार्यकर्ताओं की भावनाओं से राहुलजी को अवगत करा दिया है. उन्होंने हमें फैसले पर विचार करने का भरोसा दिलाया है.

एक तरफ राहुल गांधी को मनाने की कोशिशें तेज हो रही हैं तो दूसरी ओर, अशोक गहलोत और सुशील कुमार शिंदे को पार्टी का नेतृत्व सौंपने के लिए तैयार किया जा रहा है. राहुल गांधी ने अभी तक इन सभी मुद्दों पर चुप्पी साध रखी है. कुल मिलाकर कांग्रेस का यह ‘टोटल धमाल’ पूरी तरह से पैसा वसूल कहा जा सकता है. वहीं बीजेपी मुख्यालय में भी इस ड्रामे के किस्से-कहानियां चटकारे लेकर सुनाए और बताए जा रहे हैं. इन सभी के बीच मोदी और शाह मंद-मंद मुस्कान के साथ इस नाटकीय अभियान पर नजरें गढ़ाए हुए हैं.

गहलोत के ट्वीट पर राहुल गांधी का जवाब ‘मैं इस्तीफा नहीं लूंगा वापस’

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के झटके से कांग्रेस पार्टी अभी तक उभर नहीं पाई है. आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे. इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें मनाने की कोशिश की थी, लेकिन राहुल मानने को तैयार नहीं हैं. राहुल का कहना है कि वह अपना फैसला स्पष्ट कर चुके हैं, जिसे आप जानते हैं. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुई पहली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में ही राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी और वह तभी से उसी बात पर अड़े हुए हैं. All Chief … Read more

राहुल गांधी से मुलाकात से पहले गहलोत ने ली हार की जिम्मेदारी

राजस्थान के अशोक गहलोत आज दिल्ली में हैं. वह आज कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात से पहले अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि हम अपनी एकजुटता दिखाने के लिए राहुल गांधी के निवास पर जा रहे हैं. बता दें, लोकसभा चुनाव में हार के बाद यह मुख्यमंत्रियों के संयुक्त बैठक होगी. अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से उन्होंने एक के बाद एक 4 ट्वीट करते हुए अपनी बात कही. उन्होंने लिखा, ‘कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक माननीय कांग्रेस अध्यक्ष से होगी. हम सभी माननीय कांग्रेस अध्यक्ष के … Read more

अशोक गहलोत नहीं सुशील कुमार शिंदे हो सकते हैं कांग्रेस के नए अध्यक्ष

sushil sinde

लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेसी नेताओं ने राहुल से इस्तीफा वापस लेने की कई कोशिशें की, लेकिन राहुल अपने फैसले पर अड़िग रहे. राहुल ने कई बार मीडिया में और कांग्रेसी नेताओं से साफ कहा कि अब अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे. राहुल के फैसले के बाद कांग्रेस के भीतर नए अध्यक्ष की तलाश शुरु हो गई. कभी केसी वेणुगोपाल का नाम सामने आया तो कभी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का, लेकिन दोनों नेताओं ने ही अध्यक्ष पद को लेकर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई. अब खबर आ रही है कि अब राहुल गांधी के उत्तराधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है.

खबरों की माने तो कांग्रेस ने पार्टी की कमान किसके हाथ में देनी है उसके लिए उपयुक्त नेता का चुनाव कर लिया है. कांग्रेस आलाकमान ने गांधी परिवार संग सभी नामों पर विचार-विमर्श करने के बाद मन बनाया है कि पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पार्टी का अगला अध्यक्ष बनाया जाए. हालांकि, इसकी घोषणा में थोड़ी देरी हो सकती है.

सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र  के जाने-माने दलित नेता हैं. बिखरते दलित वोटबैंक को इकटठा करने के लिए कांग्रेस सुशील कुमार शिंदे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर दलित कार्ड खेल सकती है. शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. आगामी दिनों में महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होने वाला है. इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए सुशील कुमार शिंदे को अध्यक्ष बनाया जा रहा है.

अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार शिंदे का चुनाव इसलिए किया जा रहा है,  क्योंकि गांधी परिवार और उनके मुख्य सिपहसलारों में इस मुद्दे पर आम राय है कि राहुल गांधी की जगह पार्टी की जिम्मेदारी ऐसे नेता को दी जाए, जो पार्टी के प्रति वफादार रहे. सुशील कुमार शिंदे की महत्वाकांक्षाओं ने कभी भी लीडरशिप को परेशानी में नहीं डाला है. उन्होंने हमेशा ही पार्टी की सर्वोच्च सत्ता के आदेशों का एक-एक शब्द पालन किया है.

पार्टी ने उन्हें भैरोंसिंह शेखावत के मुकाबले उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार भी बनाया था और विलासराव देशमुख को फिर से महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने के लिए उन्हें गवर्नर बनाकर आंध्र प्रदेश भी भेज दिया था. शिंदे ने कभी आलाकमान के इन फैसलों की वजह पूछने तक की कोशिश नहीं की. वो हमेशा आलाकमान के  आदेशों को तामील करते चले गए. केंद्र में भी उन्हें ऊर्जा से लेकर गृहमंत्री तक बनाया गया और उन्होंने पूरी तरह पार्टी और गांधी परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है.

आज राहुल गांधी से मिलेंगे कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, हार के बाद पहली मुलाकात

rahul meet cm

लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं. राहुल को मनाने  के लिए  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार प्रयास कर रहे है. इन्‍हीं कोशिशों के बीच आज कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे.  मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री  राहुल गांधी से अध्यक्ष पद पर बने रहने का आग्रह करेंगे. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली राहुल गांधी की यह पहली बैठक है. माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन सहित संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी. कांग्रेस वर्तमान में देश के … Read more

हरियाणा की बैठक के दौरान प्रभारी गुलामनबी आजाद पर भड़के राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद हरियाणा में बैठक करने पहुंचे राहुल गांधी राज्यसभा सांसद और हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद पर बरस पड़े. बैठक के दौरान ही राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद को जमकर खरी खोटी सुनाई. बैठक के दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने राज्य में पार्टी को मिली हार पर एक रिपोर्ट सौंपी. रिपोर्ट देख गुस्साए राहुल गांधी ने बैठक में आजाद से कहा, ‘जहां आपने कहा मैंने वहीं प्रचार किया. जिसको टिकट देने को कहा उसे ही टिकट दिया, तो अब इस रिपोर्ट के क्या मायने हैं.’ इस बैठक में राज्य के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री … Read more

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले पर शिवराज सिंह ने कसा तंज

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले पर तंज कसा है. मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवराज ने कहा, ‘क्या आप लोग जानते है कि वर्तमान में कांग्रेस अध्यक्ष कौन है? हमने हमेशा सुना है कि जब जहाज डूबता है तो कप्तान इसे बचाने के लिए पूरे प्रयास करता है, वह अंत तक उस पर बना रहता है. लेकिन कांग्रेस के कप्तान डूबते जहाज से कूदने वाले पहले व्यक्ति हैं.’ शिवराज सिंह चौहान ने इससे पहले हैदराबाद में भी राहुल गांधी पर ऐसा ही तंज कसा था. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान … Read more

राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के नेताओं के सामने बयां किया अपना दर्द

politalks.news

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया हैं. हालांकि इस्तीफा वापस लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल से लगातार मान-मनुहार कर रहे है लेकिन राहुल अपने फैसले पर अड़े हुए है. इसी मांग को बुधवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के आवास के बाहर एकत्रित हुए थे. मकसद था- राहुल गांधी इस्तीफा न दें और अध्यक्ष पद पर बने रहें. राहुल गांधी के समर्थन में उनके घर के बाहर जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बैठे तो राहुल ने यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं अपने घर पर बुलाया और उनसे अपने मन की बात … Read more