जम्मू कश्मीर पर राज्यपाल मलिक का बयान, कहा – फोन और इंटरनेट दुश्मनों के लिए हथियार

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि फोन और इंटरनेट देश के दुश्मनों के लिए एक हथियार है जिसे हम अपना ही गला काटने के लिए उन्हें ये पकड़ा नहीं सकते. उन्होंने घाटी में इंटरनेट सुविधा बंद करने के सवाल पर ये बात कही. उन्होंने कहा है कि 15 अगस्त के बाद पाबंदियों में ढील देना शुरू करेंगे. कश्मीर से धीरे धीरे पाबंदिया हटेंगी. मलिक ने ये भी बताया कि जम्मू कश्मीर में चुनाव होने में एक साल लग सकता है. यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की घाटी में घूमने की आजादी की मांग को राज्यपाल ने किया खारिज मलिक ने ये भी कहा कि विदेशी मीडिया … Read more

कांग्रेस के पोस्टर्स में नेहरू-इंदिरा की जगह अब प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा

सोनिया गांधी के कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर पार्टी मुख्यालय के बाहर बधाई वाले पोस्टर लगाये गए हैं. सामान्य दिखने वाले इन पोस्टर्स में गौर करने वाली दो प्रमुख बातें है. पहली बात ये कि इन पोस्टर्स में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की फोटो भी लगी हुई है और दूसरी बात ये कि आमतौर पर इससे पहले तक कांग्रेस के पोस्टरों पर जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की तस्वीरें छपी रहती थीं. इन पोस्टर्स पर श्रीमती सोनिया गांधी जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई लिखा हुआ है. प्रमुख समाचार एजेंसी ANI ने यह पोस्टर्स दिखाए हैं.

गौरतलब है कि, लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. करीब दो महीने तक कांग्रेस अध्यक्षविहीन रही और पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर विपक्षी दल भी आरोप लगाते थे कि जिस पार्टी का अध्यक्ष न हो वो लोगों की बातों को कैसे रखेगा. करीब ढाई महीने की कशमकश के बाद कांग्रेस को अध्यक्ष मिला लेकिन अंतरिम अध्यक्ष. सीडब्ल्यूसी की बैठक में कई नेताओं के नामों पर चर्चा हुई, लेकिन किसी भी नाम पर सब एक राय नहीं हो सके और कांग्रेस की सत्ता एक बार फिर गांधी परिवार के हाथों में आ गई. सीडब्लूसी में सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना गया.

बात करें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की तो इससे पहले हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में उन्हें चुनाव लड़ने का आग्रह करते हुए पोस्टर लगे थे. इसके अलावा राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय(ED) के कार्यालय के बाहर भी पोस्टर लगे थे, जिसमें प्रियंका और राहुल के साथ-साथ वाड्रा की फोटो थी. ईडी उनसे बीकानेर जमीन घोटाले में पूछताछ कर रही थी, तभी ये पोस्टर लगे थे. ठीक इसी तरह के पोस्टर दिल्ली-एनसीआर में लगे थे. इसमें लिखा था कट्टर सोच नहीं, युवा सोच. इस पोस्टर में भी प्रियंका और राहुल के साथ वाड्रा की फोटो थी.

राजस्थान से राज्यसभा में कांग्रेस का खुलेगा खाता, मनमोहन सिंह होंगे सांसद

राजस्थान में मदनलाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने आज नामांकन दाखिल किया. राजस्थान से डॉ मनमोहन सिंह का राज्यसभा जाना तय हो गया है, क्योंकि भाजपा ने अपना उम्मीदवार उपचुनाव में उतारने से मना कर दिया है. ऐसे में मनमोहन सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया. इसके लिए वे मंगलवार सुबह जयपुर पहुंचे. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे. डॉ सिंह ने राजस्थान विधानसभा पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया. इस अवसर … Read more

राहुल गांधी की घाटी में घूमने की आजादी की मांग को राज्यपाल ने किया खारिज

राहुल गांधी की विपक्ष के नेताओं को घाटी का दौरा करने की इजाजत वाली मांग को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने खारिज कर दिया है. जम्मू-कश्मीर राजभवन ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि विपक्षी पार्टी के नेताओं के दौरे से घाटी में समस्याएं और बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा. राहुल गांधी ने लिखा, हमें विमान की आवश्यकता नहीं है लेकिन यह सुनिश्चित करें कि हमें वहां के लोग, नेताओं और सैनिकों से मिलने दिया जाएगा। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कश्मीर में हिंसा की खबर होने संबंधी टिप्पणी के बारे … Read more

प्रियंका ने निभाया वादा, सरकार ने बताया राजनीतिक स्टंट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज दुबारा साबित किया कि वो जो वादा करतीं हैं, उसे निभाती भी हैं. प्रियंका गांधी ने 20 जुलाई को चुनार किले में उम्भा गांव के पीड़ित परिवारों के सदस्यों से वादा किया था कि – “मैं उनके गांव आऊंगी” और प्रियंका गांधी ने अपना ये वादा मंगलवार को सोनभद्र पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिल कर पूरा किया. इससे पहले भी सोनभद्र नरसंहार मामले में ही प्रियंका गांधी ने चुनार किले में मिलने आये पीड़ित परिवारों से वादा किया था कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को दस-दस लाख रूपये सहायता राशि के लिए दिए जाएंगे, जिसे प्रियंका गांधी ने 27 जुलाई को प्रत्येक परिवार को दस-दस … Read more

राज्यसभा उपचुनाव पर बोले सचिन पायलट

राजस्थान के उपमुख़्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नामांकन भरे जाने पर खुशी जताई. राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन के चलते राजस्थान राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है. बुधवार नामांकन की अंतिम तिथि है. बीजेपी ने अपना प्रत्याशी उतरने से इनकार कर दिया है. वैसे कांग्रेस के पास विधानसभा में 100 विधायक हैं. इसके साथ निर्दलीय, बसपा सहित अन्य 22 विधायकों का समर्थन भी मिला हुआ है. ऐसे में डॉ.मनमोहन सिंह का राज्यसभा में बिना विरोध के पहुंचना पहले से ही पक्का है. पॉलिटॉक्स ने अपनी पिछली खबरों में पहले ही यह कन्फर्म कर दिया था कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का राज्यसभा में पहुंचना निश्चित है.

ओम बिड़ला ने कहा, ऐतिहासिक रहा 17वीं लोकसभा का पहला सत्र

लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद ओम बिड़ला सोमवार को पहली बार बीकानेर पहुंचे और पत्रकारों के साथ अपने लोकसभा के अनुभव साझा किए. उन्होंने अपने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने एक महीने के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि 1952 में संसद की स्थापना के बाद से अब तक का यह पहला सत्र रहा, जिसमें बिना बाधा के सबसे ज्यादा विधेयक पारित हुए. इसमें दूसरे दलों का भी सहयोग रहा. ओम बिड़ला ने कहा कि सदन बहुमत के आधार पर नहीं, बल्कि सर्वसम्मति के आधार पर चलना चाहिए. हमने इस बार अधिकतर विधेयक सर्वसम्मति से पारित किए, लेकिन जहां मत विभाजन की स्थिति बनी, वहां भी विधेयक पारित … Read more

लद्दाख को अलग प्रदेश बनाना भारत का अंदरूनी मामला

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के सामने स्पष्ट रूप से कहा है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और राज्य को दो भागों में बांटने का फैसला भारत का घरेलू मामला है और इसका किसी सीमा विवाद या वास्तविक नियंत्रण रेखा से लेना देना नहीं है. देश की बाहरी सीमाएं वैसी ही हैं, जैसी पहले थीं. दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बातचीत में वांग यी ने यह मुद्दा उठाया था. बातचीत के बाद भारत की तरफ से बयान जारी किया गया कि चीन को भारत-पाकिस्तान रिश्तों की वास्तविकता समझनी चाहिए. जयशंकर ने वांग यी से कहा कि भारत-चीन संबंधों का … Read more

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज भरेंगे नामांकन, बसपा ने दिया समर्थन

PoliTalks news

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह मंगलवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. इसके लिए वे जयपुर पहुंच चुके हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनका स्वागत करने पहुंचे. राजस्थान में मदनलाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई सीट से कांग्रेस मनमोहन सिंह को राज्यसभा भेजेगी.  डॉ.सिंह फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं हैं. कांग्रेस के पास अपने 100 विधायकों के अलावा निर्दलीय, बसपा और बीटीपी सहित 122 विधायकों का समर्थन हासिल है. बसपा सुप्रीमो मायावती राजस्थान विधानसभा में अपने विधायकों के जरिए डॉ.मनमोहन सिंह का समर्थन पहले ही कर चुकी है. माना जा रहा है कि मनमोहन सिंह के सामने बीजेपी अपना प्रत्याशी नहीं उतरेगी. ऐसे में … Read more

‘गांधी ने गांधी को दिया इस्तीफा, फिर से गांधी बना अध्यक्ष’

एक कहावत बड़ी मशहूर है ‘तीतर के दो आगे तीतर, तीतर के दो पीछे तीतर, बोलो कितने तीतर’. ऐसा ही कुछ कांग्रेस पार्टी में हो रहा है. सोनिया गांधी ने 16 दिसम्बर, 2017 को जब गांधी परिवार के युवराज राहुल गांधी की ताजपोशी की थी यानि उनको पार्टी की कमान संभलायी थी तब ये निश्चित था कि कांग्रेस केवल वंशवाद आगे बढ़ा रही है. ऐसे में तय था कि कांग्रेस की सियासत की बागड़ौर केवल गांधी परिवार के हाथों में रहेगी. लोकसभा चुनाव-2019 में मिली करारी हार के बाद नैतिकता के आधार पर जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.

राहुल गांधी ने ये इस्तीफा यूपीए चैयरपर्सन सोनिया गांधी को सौंपा. यानि एक गांधी को. उसके बाद शुरू हुई नए अध्यक्ष की तलाश. राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि अब पार्टी की बागड़ौर किसी गैर गांधी को सौंपी जाए लेकिन अब हुआ पहले से भी बड़ा झोल और एक बार फिर अध्यक्ष बन गयी सोनिया गांधी. यानि गांधी के बाद फिर गांधी. ऐसे में सीधे तौर पर कहा जाए तो इस्तीफा लेने वाला भी गांधी, देने वाला भी गांधी और नया अध्यक्ष भी गांधी.

इससे पहले जिस व्यक्ति का नाम अध्यक्ष पद पर सबकी पसंद था और उसे सभी का समर्थन भी मिल रहा था, वो भी था एक गांधी यानि प्रियंका गांधी. वहीं जिस नाम का सबसे ज्यादा समर्थन किया जा रहा है, वो भी गांधी. सीधे तौर पर कहा जाए तो कांग्रेस में फिर से गांधियों का वंशवाद शुरू हो गया जो बड़ी मुश्किल से लाइन पर आने वाला था. राहुल गांधी के इस्तीफे और पार्टी कमान संभालने को प्रियंका के इनकार के बाद लगने लगा था कि अब कांग्रेस को जो नया अध्यक्ष मिलेगा, निश्चित तौर पर कोई गैर गांधी ही होगा. इस लिस्ट में अशोक गहलोत सबसे आगे रहे लेकिन उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया.

यह भी पढ़ें: एक बार फिर गांधी परिवार के पास ही कांग्रेस की कमान, सोनिया गांधी बनीं अंतरिम अध्यक्ष

वजह रही कि राजनीति के जादूगर गहलोत को साफ तौर पर पता था कि वे कांग्रेस अध्यक्ष भले ही बन जाएं लेकिन पर्दे के पीछे और महत्वपूर्ण फैसलों में कलम केवल राहुल-सोनिया-प्रियंका यानि गांधी परिवार की ही चलेगी. ऐसे में उन्होंने बड़ा पद लेने की जगह राजस्थान की राजनीति में ही ध्यान देना उचित समझा. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह का भी यही सोचना है. अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले अमरिन्दर के हितों का टकराव सीधे गांधी परिवार से होगा, इसलिए उन्होंने अपना नाम कभी आगे ही नहीं आने दिया. इसके दूसरी ओर, उन्होंने प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने का विकल्प भी सुझा दिया.

कांग्रेस अध्यक्ष के नए नाम की इस लिस्ट में मुकुल वासनिक, सुशील शिंदे और मलिकार्जुन खडगे का नाम भी शामिल था लेकिन 5 ग्रुप की बैठक के बावजूद इनमें से किसी का नाम तय न हो सका. वहीं इस लिस्ट में युवाओं के तौर पर राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी था लेकिन सीनियर्स के अनुभव के सामने न तो युवाओं की रणनीति काम आयी और न ही उनकी युवा सोच.

अगर सीड्ब्ल्यूसी की एक ही दिन में दो बैठकों के बाद भी अगर कोई निष्कर्ष न निकलता तो पार्टी फिर से विपक्ष के निशाने पर आ जाती. शायद इसी डर से सोनिया गांधी को नए अध्यक्ष के चुनाव होने तक अंतरिम अध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया. अब गौर करने वाली बात ये है कि चाहे कांग्रेस के नेता ये सोचकर खुश हो रहे हो कि चलो अब कुछ समय के लिए पार्टी के नए कप्तान की चिंता खत्म हुई लेकिन यह समस्या केवल टली है और वो भी कुछ समय के लिए. ज्यादा से ज्यादा चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने तक सोनिया अंतरिम अध्यक्ष का पद संभाल सकती हैं. उसके बाद से कांग्रेस की ये नोटंकी फिर से शुरू होगी और फिर से शुरू होगा गांधी बनाम गांधी का खेल.

यह भी पढ़ें: गहलोत सरकार को भारी पड़ेगा बिजली महंगी करने का फैसला

अब ये खेल कितना लंबा चलेगा, ये तो समय भी बताएगा लेकिन जो भी हुआ या जो होने वाला है, उससे एक बात तो एकदम साफ है कि गांधी परिवार के लोगों से पार्टी की बागड़ौर इतनी आसानी से नहीं फिसलने वाली. अगर जरा सी फिसल भी गयी जैसे कि राहुल गांधी के साथ हुआ है तो कांग्रेस के सिपेसालार फिर से इसे किसी न किसी गांधी के हाथों में थमा देंगे, फिर चाहें वो प्रियंका गांधी हो या सोनिया गांधी या फिर से राहुल गांधी.