कांग्रेस की सियासी खींचतान भी बड़ी वजह रही गुजरात हार की, हिमाचल में पायलट ने भरी विजयी उड़ान

Sachin Pilot in Himachal Pradesh

Sachin Pilot in Himachal Pradesh: गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद कांग्रेस को एक राज्य में खुशी तो दूसरे राज्य में हार से दो चार होना पड़ा है. बात करें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तो 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस ने 40 सीटें हासिल करते हुए बहुमत से भी अधिक का आंकड़ा पार कर लिया. उधर बीजेपी को पिछले विस चुनाव के मुकाबले 19 सीटों का नुकसान हुआ. तीन सीट अन्य को मिली. हिमाचल विधानसभा चुनावों में मिली जीत का क्रेडिट राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को भी निश्चित तौर पर दिया जाना चाहिए क्योंकि हिमाचल के ऑब्जर्वर की भूमिका में रहे सचिन … Read more

हिमाचल में चला पायलट का जादू, गुजरात में दिग्गज हुए पस्त, चुनाव परिणामों का राजस्थान पर पड़ेगा असर?

img 20221208 wa0206

गुजरात में चुनाव परिणामों ने जहां कांग्रेस को दी निराशा, तो वहीं हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम कार्यकताओं का बढ़ा रहे उत्साह, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को मात देते हुए 68 में से 40 सीटें जीतकर हासिल किया स्पष्ट बहुमत, आज आए इन चुनाव परिणामों का राजस्थान की राजनीति पर भी पड़ेगा गहरा असर, कांग्रेस ने दिग्गज नेता सचिन पायलट को सौंपी थी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचार की कमान, जिसका बेहतरीन परिणाम मिला कांग्रेस को, स्टार प्रचारक बनाकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भेजे गए सचिन पायलट ने लगातार 7-8 दिन तक करीब 22 सभाएं की और कई रैलियों का हिस्सा बने, इस दौरान पायलट … Read more

रघु शर्मा ने ली गुजरात चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी, प्रभारी पद से दिया इस्तीफा

img 20221208 wa0188

गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को लिखे अपने इस्तीफा पत्र में गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने कहा- मैं गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की अप्रत्याशित हार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी लेता हूं और इस वजह से मैं प्रदेश प्रभारी पद से इस्तीफा देता हूं, आपसे प्रार्थना है कि मेरा गुजरात प्रभारी पद से इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें,’ गुजरात चुनाव परिणामों में राज्य में पिछले 27 सालों से सत्तारूढ बीजेपी एक बार फिर ऐतिहासिक जीत की है दर्ज, तो वहीं कांग्रेस को 2017 के चुनावों से भी कम … Read more

गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी की नहीं आएगी एक भी सीट- रघु शर्मा ने लिखकर दिया चैलेंज

arvind kejriwal vs raghu sharma in gujarat assembly elections 2022

Gujarat Assembly Election. गुजरात विधानसभा चुनावों में देरी से ही सही लेकिन अब कांग्रेस न सिर्फ पूरी तरह से चुनावी रण में उतर चुकी है बल्कि आक्रामक भी हो गई है. हाल ही में एक नेशनल टीवी शो के दौरान पंजाब विधानसभा चुनावों की तर्ज पर गुजरात चुनाव में कांग्रेस के सिर्फ 5 सीटों के आने और आप के सरकार बनाने का दावा किया था, अब राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और गुजरात प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा (Raghu Sharma Congress) ने भी मीडिया के सामने चैलेंज देते हुए डायरी में लिखकर दिया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा. इससे पहले गुजरात चुनावों में कांग्रेस … Read more

‘चुनाव आयोग का शुक्रिया, बीजेपी सरकार के दबाव के बाद गुजरात में किया चुनाव की तारीखों का एलान’

कांग्रेस ने उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

Gujarat Assembly Election/Congress: गुरूवार को चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. गुजरात में दो चरणों में दिसंबर में मतदान होंगे और 8 दिसंबर को चुनावी परिणाम घोषित किया जाएगा. पहले चरण के तहत प्रदेश की 89 विधानसभा सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान होगा तो वहीं दूसरे चरण में 5 दिसंबर को बाकी बची 93 सीटों पर वोटिंग होगी. चुनावी राज्य हिमाचल और गुजरात दोनों के चुनावी परिणाम एकसाथ ही घोषित होंगे. लेकिन चुनाव आयोग द्वारा किये गए तारीखों के एलान के साथ ही सियासी बयानबाजी का दौर गरमा गया है. गुजरात की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग … Read more

सीएम गहलोत पहुंचे मोरबी, पुल हादसे में घायल हुए लोगों से की मुलाक़ात, रघु शर्मा भी रहे मौजूद: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुजरात दौरा, विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात पहुंचे सीएम गहलोत ने मोरबी पुल हादसे में घायल हुए लोगों से की मुलाक़ात, स्थनीय अस्पताल पहुंच सीएम गहलोत ने घायलों से जाना घटना का पूरा विवरण, इस दौराम सीएम गहलोत के साथ राजस्थान के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं गुजरात प्रभारी रघु शर्मा भी रहे मौजूद, इससे पहले सीएम गहलोत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि, ‘मोरबी की घटना है लापरवाही का नमूना, इस घटना की सिर्फ जांच से काम नहीं चलेगा, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, सरकार को निष्पक्ष जांच कर पता करनी चाहिए कि कुछ दिन पूर्व ही रिनोवेशन के बाद खुला पुल कैसे गिर गया? घायलों का कराया जाए बेहतर इलाज’

सीएम गहलोत ने की घायलों से मुलाकात

राजेन्द्र राठौड़ ने रघु शर्मा की बात का किया समर्थन तो जीतू पटवारी के बयान पर कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

'जोधपुर तक सीमित होकर रह गए हैं राहत के काम'

Politalks.News/RajasthanPolitics. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में पूर्व मंत्री रघु शर्मा कृषिमंत्री लाल चन्द कटारिया पर लगाए गए आरोप आरोप को लेकर बीजेपी ने सीएम गहलोत और सरकार पर निशाना साधा है. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने शर्मा के आरोपों को सही बताते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में काम केवल जोधपुर शहर तक ही सीमित होकर रह गया है. वहीं महंगाई के मुद्दे पर दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की हल्ला बोल रैली को लेकर जयपुर आए मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी द्वारा लगाए मोदी सरकार पर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए राजेन्द्र राठौड़ ने सभी आरोपों की बकवास और … Read more

रघु के बुलावे पर राजस्थान हाउस पहुंचे राहुल गांधी ने ली गुजरात पदाधिकारियों की बैठक, साथ किया लंच

fcsbnsmxiaiglaw

Politalks.News/Rajasthan. गहलोत सरकार में चिकित्सा मंत्री और हाल में गुजरात प्रभारी बनाए गए रघु शर्मा के खास बुलावे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी न सिर्फ राजस्थान हाउस पहुंचे बल्कि पार्टी पदाधिकारियों के साथ वहां लंच भी किया. राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने इस तरह राहुल गांधी को आमंत्रित कर पार्टी में बढ़ते अपने सियासी कद का अहसास भी करवा दिया है, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिना किसी बड़े पद के गुजरात का प्रभारी बनाए जाने पर भी रघु ने दिग्गजों को चौंकाते हुए आलाकमान से अपनी नजदीकी बता दी थी. राजस्थान हाउस पहुंचने पर रघु शर्मा ने बुके देकर राहुल गांधी का स्वागत स्वागत किया. शुक्रवार … Read more

AICC में बढ़ा राजस्थान का दबदबा, राहुल-प्रियंका के करीबी हरीश को बनाया ‘सरदारों’ का ‘चौधरी’

हरीश को बनाया गया पंजाब का 'चौधरी'

Politalks.News/Rajasthan. गुजरात के बाद अब पंजाब कांग्रेस की कमान भी एक राजस्थानी के हाथ में होगी. गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब और चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया. ‘ओल्ड गार्ड पार्टी’ के सीनियर लीडर हरीश रावत के हटने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है. AICC के ये आदेश जारी होने के साथ ही पॉलिटॉक्स की एक और खबर पर मुहर लग गई. पॉलिटॉक्स ने करीब एक महीने पहले ही चौधरी को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने के संकेत दे दिए थे. पंजाबी राजनीति को नजदीक से … Read more

पहले कोरोना अब डेंगू से गहलोत सरकार का मुकाबला! सीएम ने किया डेंगू मुक्त अभियान का आगाज

अब डेंगू के खिलाफ कसी कमर!

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना महामारी का प्रकोप जहां प्रदेश में कम हुआ है तो अब डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसे लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश में डेंगू सहित मौसमी बीमारियों और वैक्सीन अभियान को लेकर CMO में उच्चस्तरीय बैठक ली. इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘डेंगू मुक्त राजस्थान के लिए अभियान का आगाज हो गया है. प्रदेश में जिस तरह से मॉडल सीएचसी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनायी जा रही है आने वाले दिनों में गांव ढाणी में भी इसी तरह की व्यवस्थाएं देखने को मिलेंगी’. सीएम गहलोत ने आमजन से अपील की है … Read more