‘दलित’ चन्नी ने खेला आम आदमी कार्ड, पानी-बिजली के बिल माफ, बोले-किसानों के लिए कटवा दूंगा सिर

ताजपोशी के बाद एक्शन में CM चन्नी

Politalks.News/Punjab. पंजाब में ‘दलित’ चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. पंजाब मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में चरणजीत सिंह चन्नी ने कई बड़े एलान किए हैं. चन्नी ने खुद को आम आदमी बताते हुए गरीब का प्रतिनिधि बताया. चन्नी ने किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करने का एलान किया. रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. साथ ही चन्नी ने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का चेतावनी दी है. CM बनाने के लिए पार्टी का धन्यवाद करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को क्रांतिकारी नेता बताया. चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के … Read more

40 विधायकों ने खोला सीएम के खिलाफ मोर्चा, रावत के साथ माकन और चौधरी भी रहेंगे CLP की बैठक में

img 20210918 100739

Politalks.News/PunjabPolitics. पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी राज्यों में सियासत तेज हो गई गई. वहीं पंजाब कांग्रेस में पिछले कई महीने से चल रहा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा मामले के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद पार्टी ने आज शाम विधायक दल की बैठक (CLP) बुलाई है. इस बैठक में प्रभारी हरीश रावत के अलावा, दिल्ली से पार्टी के दो पर्यवेक्षक हरीश चौधरी और अजय माकन के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है. बता दें, हरीश चौधरी राहुल गांधी के विश्वासपात्र और राजस्थान की गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री … Read more

सिद्धू के सलाहकारों पर भड़के कैप्टन, मुंह बंद रखने की दी नसीहत, चौतरफा घिरने पर एडवाइजर तलब

पंजाब में फिर 'कलह कथा'

Politalks.News/Punjab. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच एक बार फिर तनातनी की स्थिति बन गई है. हाल में सिद्धू के दो सलाहकारों ने कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बेतुके कमेंट किए. रविवार को इस पर कैप्‍टन ने सिद्धू से कहा कि वह अपने सलाहकारों को काबू में रखें. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को ऐसी आपत्तिजनक और बेतुकी टिप्पणियों को लेकर आगाह किया जो राज्य और देश की शांति और स्थिरता के लिए खतरनाक हैं. मुख्यमंत्री ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सिद्धू के सलाहकारों पर निशाना साधा. कैप्टन ने उनसे केवल सिद्धू को सलाह देने का आग्रह … Read more

सिद्धू को ‘प्रधान’ बनाने पर बोले ‘कैप्टन’ सिंह- ‘कोई विवाद नहीं, पार्टी अपना काम करेगी और हम अपना’

सिद्धू को 'प्रधान' बनाने पर बोले 'कैप्टन' सिंह

Politalks.News/Punjab. पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह और नए ‘प्रधान’ नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चले विवाद को खत्म माना जा रहा है. इस पूरे एपिसोड के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन ने पहला इंटरव्यू देते हुए कहा है कि, ‘पार्टी अपना काम करेगी और हम अपना काम करेंगे. पंजाब में आलाकमान ने पिछले दिनों लंबी बातचीत के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया था. ‘पार्टी में नहीं है विवाद, साथ मिलकर चलेंगे’- अमरिंदर सिंह ‘खिलाड़ी’ नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद न्यूज चैनल ‘आजतक’ को दिए अपने पहले इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, … Read more

बस एक फोन कॉल….और बन गई बात! पंजाब के कैप्टन की मौजूदगी में सिद्धू बने कांग्रेस के ‘कप्तान’

एक फोन कॉल और... बन गई बात!

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब में अभूतपूर्व समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई. पंजाब कांग्रेस भवन में हुए समारोह में सिद्धू ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए. जब वह भाषण देने के लिए खड़े हुए तो भगवान को याद किया, क्रिकेट शॉट मारने का एक्शन किया. अपने दाईं ओर बैठे कैप्टन और हरीश रावत को इग्नोर करते हुए आगे बढ़े और पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्‌ठल और लाल सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे भाषण देने खड़े हुए. सिद्धू ने कहा कि ‘मेरा दिल चिड़े के दिल जैसा नहीं है, जो मेरा विरोध करेंगे, वो मुझे और मजबूत बनाएंगे, मेरी चमड़ी मोटी है, … Read more

पंजाब कांग्रेस में और बढ़ेगा ‘पंगा’, कौन होगा अगला मुखिया ‘महाराजा’ या ‘खिलाड़ी’?

पंजाब कांग्रेस में और बढ़ेगा 'पंगा'

Politalks.News/Punjab. पंजाब कांग्रेस में अमरिंदर और सिद्धू के बीच जारी ‘दंगल’ अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है. कांग्रेस के आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी भी तीखे तेवर दिखा रहे हैं. सूत्रों का दावा है कि अमरिंदर ने 21 जुलाई को एक लंच दिया है. जिसमें सिद्धू को नहीं बुलाया गया है. वहीं सिद्धू भी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अब तक ‘कैप्टन’ के दरबार में नहीं गए हैं. इन सब घटनाक्रमों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू के कैंप ने कैप्टन अमरिंदर की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने सिद्धू के ट्विट्स पर … Read more

‘कैप्टन’ की आलाकमान को खरी-खरी, ‘पंजाबी’ राजनीति में ना करें जबरन दखल, सिद्धू पर फिर संशय!

'कैप्टन' की आलाकमान को खरी-खरी

Politalks.news/Punjab. पंजाब कांग्रेस में छिड़ा सियासी बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस आलाकमान को दो टूक शब्दों में अपनी बात कह दी है कि वह पंजाब की राजनीति में दखल अंदाजी ना करें, नहीं तो पार्टी को नुकसान झेलना पड़ सकता है. अमरिंदर सिंह का ये बयान उस वक़्त आया जब नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात कर वापस पंजाब लौटे. सिद्धू के अपने आवास पर पहुँचने के बाद उनके घर उनके समर्थकों का तांता लग गया और समर्थक उन्हें बधाई देने लगे. ठीक उसी समय अमरिंदर की ओर से सोनिया गांधी को लिखा गया … Read more

‘कैप्टन’ की सरपरस्ती में ‘गुरु’ करेंगे कमाल!, अपनी बात रख अमरिंदर ने राहुल पर छोड़ा फैसला !

क्या सुलझा पंजाब कांग्रेस का झगड़ा !

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब में कांग्रेस की राजनीति में मचे घमासान का हल निकालने के प्रयास जारी हैं. जहां एक तरफ दिल्ली में नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी आलाकमान के साथ मैराथन बैठकें करने के बाद कलह का हल निकलने के फॉर्मूले के इंतजार में हैं तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी पार्टी नेताओं के साथ अपना धड़ा मजबूत करने की तैयारी कर रहे हैं. इसी क्रम में कैप्टन ने गुरुवार को अपने करीबी नेताओं के साथ दोपहर के खाने पर बैठक की. ऐसा कहा जा रहा है कि कैप्टन की ये लंच पॉलिटिक्स एक तीर से दो निशाने लगाने के लिए की गई है. पंजाब के करीबी नेताओं के साथ … Read more

मिशन पंजाब में जुटे केजरीवाल, दिल्ली वाला मुफ्त बिजली का चला दांव, कांग्रेस की बढ़ाई बैचेनी

मिशन पंजाब में जुटे केजरीवाल

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है. दिल्ली विधानसभा चुनाव की तर्ज पर पार्टी ने मुफ्त बिजली का कार्ड खेलते हुए चुनावी आगाज की शुरुआत कर दी है. आम आदमी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंड़ीगढ़ में हुई प्रेस वार्ता में पार्टी के सूबे की सत्ता में आने पर तीन बड़े चुनावी वादे किए हैं. केजरीवाल ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी तो पहली कलम से हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री, सभी पुराने घरेलू बिल माफ करने और पंजाब में 24 घंटे पावर सप्लाई का वादा किया है. प्रेससवार्ता के दौरान … Read more

मैं कोई चुनाव जिताने वाला शो पीस नहीं हूं- सिद्धू का बड़ा बयान, पहली कैबिनेट से मेरी लड़ाई है अमरिंदर से

मैं कोई चुनाव जिताने वाला शो पीस नहीं हूं- सिद्धू का बड़ा बयान

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब कांग्रेस में मचा सियासी बवाल अभी भी थमता नहीं दिख रहा है. पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू के एक बड़े बयान ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है. सिद्धू ने कहा है कि वो केवल चुनाव जिताने वाले शो पीस नहीं हैं. अंग्रेजी के एक बड़े अखबार को को दिए इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्होंने पहली कैबिनेट मीटिंग से ही सिस्टम के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी थी. अपने इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि डिप्टी सीएम या राज्य कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की बात छोड़िए, अगर पंजाब को विकास के एजेंडे पर … Read more