राहुल के जमाने से उलझा मामला सोनिया की टीम ने सुलझाया

कांग्रेस (Congress) में हरियाणा (Haryana) का जो मामला राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उलझा दिया था, वह सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) की टीम ने सुलझा दिया है. लेकिन नेताओं के आपसी विवाद कहां तक सुलझ पाएंगे, यह समय तय करेगा. हरियाणा में दो साल से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hudda) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (State Congress President) अशोक तंवर (Ashok Tanwar) के बीच तलवारें खिंची हुई थी. बड़े-बड़े नेताओं के अलग-अलग गुट बन रहे थे और हुड्डा तो बगावती तेवर दिखाने लगे थे. ऐसे में हरियाणा में पार्टी को एकजुट बनाए रखने के लिए संगठन में फेरबदल जरूरी था. अशोक तंवर अब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं … Read more

‘विपक्ष ने टीचर्स बनके मुझे बहुत कुछ सिखाया, उनका धन्यवाद’

शिक्षक दिवस (Teachers Day) पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विपक्ष का धन्यवाद कहा है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक​ ट्वीट करते हुए उन्होंने विपक्ष के कई नेताओं, पत्रकारों और ट्रोलर्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके झूठे प्रचार और गुस्से ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मजबूत बनाया है. ट्वीट करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने लिखा, ‘टीचर्स डे पर मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिनसे वर्षों से मैंने सीखा है. इसमें सोशल मीडिया (Social Media) ट्रोलर्स की सेना, कुछ पत्रकार-एक-एजेंडा और मेरे राजनीतिक विरोधी शामिल हैं जिनके झूठे प्रचार और गुस्से ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मुझे बहुत … Read more

शैलजा को मिला सोनिया की करीबी होने का तोहफा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लड़ाई में अशोक तंवर को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस ने प्रदेश में बड़ा बदलाव करते हुए कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही पार्टी आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान कमेटी का चेयरमैन बनाया है.

सचिन पायलट के खिलाफ किसने रची साजिश

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (Rajasthan Congress) में एक व्यक्ति एक पद की मांग तेज हो रही है. निशाने पर सचिन पायलट (Sachin Pilot) हैं, जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के साथ ही उप मुख्यमंत्री पद भी संभाले हुए हैं. अगर दबाव बढ़ा तो पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है. इस संभावना के मद्देनजर कुछ नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग भी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद की मांग तेज

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ सरकार को दी चेतावनी

मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) के कद्दावर नेता और ग्वालियर महाराज के नाम से मशहूर पूर्व लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अवैध खनन को लेकर कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) पर बोला हमला. सिंधिया ने सरकार को चेतावनी (Warned) देते हुए कहा कि अगर अवैध खनन का कारोबार नहीं रुका तो वह आगे आने को मजबूर होंगे. उन्होंने रेत के अवैध खनन पर अपनी ही सरकार को घेरा और इस कारोबार में लगे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में भाजपा के सहयोग से ज्योतिरादित्य सिंधिया बन सकते हैं मुख्यमंत्री! बता दें, पूर्व केन्दीय मंत्री और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय बहुप्रतीक्षित ग्वालियर … Read more

पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में कभी भी आ सकती SIT की रिपोर्ट, होगी कार्रवाई: गहलोत

राजस्थान (Rajasthan) की कानून व्यवस्था को लेकर आईजी एवं जिला पुलिस अधीक्षकों की दो दिवसीय कॉफ्रेंस (Confrense) बुधवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय (Police Headquarter) में शुरु हुई. इस कांफ्रेंस में गृहमंत्री का जिम्मा संभाल रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने डीजीपी, आईजी, एसपी सहित गृह सचिव से प्रदेश की कानून व्यवस्था की जानकारी ली. पुलिस मुख्यालय पर आयोजित इस दो दिवसीय कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि आज सभी से जिले वार चर्चा की हैं. कल सभी पुलिस अधिक्षकों से वन टु वन चर्चा की जायेगी. सीएम गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की मंशा प्रदेश … Read more

‘मोदी-शाह की जोड़ी ने एक गैंग चलाया है जो विपक्ष की नींद हराम कर रहा है’

मोदी 2.0 सरकार जब से सत्ता में वापिस आयी है, विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस के नेताओं की नींदे उड़ गयी हैं. मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टचार से जुड़े मामलों में नेताओं की धरपकड़ बदस्तूर जारी है. पहले पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम (P.Chidambaram) और उसके बाद कर्नाटक (Karnataka) सरकार में मंत्री रहे डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) सीबीआई और ईडी की गिरफ्त में आ चुके हैं. अगला नंबर उत्तरखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) का लग सकता है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) भी ED के निशाने पर हैं. कांग्रेसी नेता शिवकुमार की गिरफ्तारी पर बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) … Read more

तंवर और हुड्डा की लड़ाई में शैलजा को मिला प्रदेश अध्यक्ष का पद

हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election)  से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Ex CM Bhupendra Singh Hudda) से लड़ाई में अशोक तंवर (Ashok Tanwar) को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस ने प्रदेश में बड़ा बदलाव करते हुए कुमारी शैलजा (Kumari Shailja) को हरियाणा कांग्रेस (Congress) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही पार्टी आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान कमेटी का चेयरमैन बनाया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने प्रदेश में पार्टी की कमान कुमारी शैलजा को सौंपी है. शैलजा पार्टी का दलित चेहरा हैं. हरियाणा में करीब 19 फीसदी दलित मतदाता हैं. इस तरह से कांग्रेस ने दलित समुदाय से आने वाले अशोक तंवर को हटाकर दलित समुदाय को ही पार्टी की कमान देने की रणनीति बनाई है. साथ ही कुमारी शैलजा गांधी परिवार की भी बहुत नजदीकी मानी जाती हैं. सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में वो गिनी जाती हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव कमेटी के प्रधान के साथ-साथ किरण चौधरी की जगह कांग्रेस विधायक दल के प्रधान भी होंगे. बुधवार को यह घोषणा कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने की. इससे पहले पूर्व सीएम हुड्डा की सोनिया गांधी के साथ नई दिल्ली में 10 जनपथ पर बैठक हुई. हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद सहित कई वरिष्‍ठ नेता भी इस बैठक में मौजूद थे. करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस संगठन में बदलाव का ऐलान किया गया. पूर्व सीएम हुड्डा ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए पत्रकारों से बातचीत में कहा, पार्टी ने जो निर्णय किया है उसका मैं सम्‍मान करता हूं. मैं समझता हूं सोनिया जी ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है और जिम्‍मेदारी दी है.

कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले से पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्‍यक्ष अशोक तंवर को बड़ा झटका लगा है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा लम्बे समय से अशोक तंवर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के लिए कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बना रहे थे. उन्‍होंने इसके लिए बागी तेवर भी दिखाए थे. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पार्टी में कुछ कार्यकारी अध्‍यक्ष भी हो सकते हैं. पार्टी के वरिष्‍ठ नेता कुलदीप बिश्‍नोई, अजय सिंह यादव और किरण चौधरी को भी अहम जिम्‍मेदारी दिए जाने की संभावना है.

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में अशोक तंवर और हुड्डा खेमे में अरसे से घमासान मचा हुआ है. इसे समाप्‍त कराने के लिए पार्टी नेतृत्व द्वारा किए लेकिन सभी प्रयास विफल रहे. भूपेन्द्र हुड्डा की मांग थी कि अशोक तंवर को हटाया जाए. हुड्डा की मांग नहीं मानने पर बगावती तेवर दिखाते हुए हाल ही में हुड्डा ने रोहतक में परिवर्तन रैली की थी और सोनिया गांधी से भी मिले थे. जबकि अशोक तंवर चाहते थे कि राज्य की कमान किसी भी सूरत में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को न मिले. ऐसे में कांग्रेस ने दोनों बीच का रास्ता निकालने के लिए कुमारी शैलजा को पार्टी की कमान सौंपनी की रणनीति बनाई है.

कुमारी शैलजा अम्बाला व सिरसा दोनों जगह से लोकसभा की सांसद रही हैं. वह पार्टी के नेता चौधरी दलवीर सिंह की बेटी हैं. दलवीर सिंह भी हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष और केंद्र में कई बार मंत्री रह चुके हैं. कुमारी शैलजा यूपीए सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं और हरियाणा की सियासत में बड़ा चेहरा मानी जाती हैं. हरियाणा कांग्रेस का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किए जाने के बाद कुमारी सैलजा ने कहा, यह बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी है. मेरे कंधे पर पार्टी को राज्‍य में आगे बढ़ाने का बड़ा दायित्‍व है. पार्टी को खड़ा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा. हम पार्टी की विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

चिदम्बरम और शिवकुमार के बाद अब हरीश रावत का नम्बर!

हाल में पूर्व वित्तमंत्री और गृहमंत्री रहे पी.चिदंबरम (P.Chidambaram) को CBI ने और उसके बाद मंगलवार को कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) को ED ने गिरफ्तार कर लिया. एक महीने में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की ये दूसरी घटना है. चर्चा चल रही है कि अगला नंबर उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत का आ सकता है. 2017 में उत्तराखंड के तत्कलीन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले का स्टिंग सामने आया था. इसके बाद उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार गिरी और सरकार गिरने के बाद सीबीआई ने हरीश रावत के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी.

CBI द्वारा मंगलवार को नैनीताल हाई कोर्ट में मॉडिफिकेशन एप्लीकेशन दायर की गई, जिसमें कहा गया कि इस मामले में सीबीआई की प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है. इस मामले में सीबीआई हरीश रावत (Harish Rawat) की गिरफ्तारी करना चाहती है. हाईकोर्ट ने सीबीआई की एप्लीकेशन स्वीकार कर ली है. इसके बाद साफ हो गया है कि रावत पर गिरफ्तारी की गाज कभी भी गिर सकती है.

डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के आला नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी ED/CBI और एक मीडिया को चुनिंदा व्यक्तियों को निशाना बनाने वाली एजेंसियों का उपयोग करके सरकार द्वारा निकाले गए प्रतिशोध की राजनीति का एक और उदाहरण है.’ राहुल गांधी ने पूर्व मंत्री पर की गयी कार्रवाई को बदले की कार्यवाही बताया.

वहीं कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी (Manish Tiwari) ने केंद्र की मोदी सरकार पर आर्थिक संकट और अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए विरोधी नेताओं खासकर कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया. तिवारी ने कहा, ‘सरकार के कुशासन और विफलता पर से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की जा रही है. शिवकुमार की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने कर्नाटक में विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने की कोशिश की. पिछले पांच साल में विपक्ष के एक भी नेता को अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है.’

तिवारी ने पटलवार करते हुए कहा कि कांग्रेस (Congree) इस दमन से डरने वाली नहीं है. भारत के लोकतंत्र को बरकरार रखने के लिए एक प्रमुख विपक्षी पार्टी की तरह हम आवाज उठाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार को बने 96 दिन हो गए हैं लेकिन दमन, अत्याचार और अराजकता इस सरकार की कहानी बयां करते हैं. देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद कमजोर हो चुकी है और मुद्रा योजना ऐतिहासिक रूप से विफल रही है. वहीं कश्मीर मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक ज्वालामुखी की तरह है जो फटने को है लेकिन सरकार के बाद इस ‘मैन मेड डिजास्टर’ को हल करने की कोई नीति नहीं है.

सूत्रों के अनुसार सरकार पर कटाक्ष करते हुए हरीश रावत ने कहा, ‘वैसे तो सीबीआई की जांच में अभी तक हमने हर तरीके से सपोर्ट किया है. उन्होंने जब भी बुलाया है हम गए है. फिर भी सीबीआई से हमारा अनुरोध है कि अगर हमें गिरफ्तार करना है तो हमें यहां (उत्तराखंड) से पकड़कर और हथकड़ी लगाकर ले जाए. उत्तराखंड की जनता को भी पता चल सके कि हरीश रावत ने कौन सा अपराध किया है, जिसके चलते पूरी सत्ता उनके पीछे पड़ी है. सीबीआई के दुरुपयोग का हमारा मामला उदहारण बन सकता है.’

उत्तर प्रदेश में नई टीम बनाने की तैयारी कर रहीं प्रियंका

अगले हफ्ते तक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश में कांग्रेस (Congress) की नई टीम बना लेंगी. प्रदेश में पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने के साथ ही प्रियंका गांधी को पूरे उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) का प्रभार सौंपने की तैयारी कांग्रेस की रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव है. पिछले तीन महीने से प्रियंका प्रदेश में सक्रिय हैं. वह लगातार कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रही हैं. पिछला लोकसभा चुनाव बुरी तरह हारने के बाद कांग्रेस के सामने उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाने की चुनौती है. अब तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार है. मंगलवार … Read more