‘हरदा’ की उम्मीदों पर पानी फेरा यादव ने, आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर दिया ये बड़ा बयान

'हरदा' की उम्मीदों को लगा झटका

Politalks.News/Uttarakhand. देवभूमि उत्तराखंड के साथ 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनों का ही समय बचा है. लेकिन सर्दी की ठंडी हवाओं के बीच आगामी चुनाव को देखते हुए सियासी तपिश बढ़ गई है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां सत्ता पाने के लिए अपनी पुरजोर ताकत के साथ जुट गई हैं. बात करें देवभूमि उत्तराखंड की तो बीजेपी द्वारा जहां दो बार मुख्यमंत्री परिवर्तन गले की फांस बना हुआ है तो कांग्रेस की आपसी खींचतान भी किसी से छिपी नहीं है. अब इस खींचतानरुपी आग में घी डालने का काम किया है उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने. देवेंद्र यादव ने सूबे के पूर्व … Read more

अपने बयान पर अडिग कंगना अब आई BJP के निशाने पर- ‘किसी भी सूरत में भीख नहीं 1947 की आजादी’

अपने बयान पर अडिग कंगना अब आई BJP के निशाने पर

Politalks.News/Rajasthan. देश की आबोहवा में राष्ट्रवाद की एक अलग ही हवा दिखाई दे रही है. अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली कंगना रनौत द्वारा देश की आजादी को लेकर दिया गया बयान अब उन्हीं के लिए मुसीबत बनता जा रहा है. देश के कई राज्यों से उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. लेकिन उनके तेवर हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहे. कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के सहारे कहा कि ‘अगर मैं गलत साबित हुई तो वापस पद्मश्री लौटा दूंगी’. कंगना रनौत यहीं नहीं रुकी, यह भी कहा कि ‘1857 की लड़ाई मुझे पता है, लेकिन 1947 में कौन सा युद्ध … Read more

पहाड़ों में सियासी दिग्गजों की रस्साकशी, धामी के लिए चुनाव बना चुनौती, तो रावत का बड़ा सियासी दांव

पहाड़ों में सियासी दिग्गजों की रस्साकशी

Politalks.News/Uttarakhand. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर ली है. सभी दल ये अच्छे से जानते हैं कि प्रदेश की सत्ता की चाबी पहाड़ी आबादी के पास है. लेकिन जो गैर पहाड़ी समुदाय है, वो भी चुनाव में अपनी अच्छी खासी भूमिका निभाते हैं. ऐसे में सभी दल इन क्षेत्रों पर अपनी नजर गड़ाए बैठे हैं. वहीं बीजेपी के नजरिये से देखने तो 2022 विधानसभा चुनाव के लिए खटीमा सीट हॉट सीट बन चुकी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इसी सीट से विधायक हैं. ऐसे में सीएम धामी अपने विधानसभा क्षेत्र के वोटरों को लुभाने की कोई कसर … Read more

दिवंगत एनडी तिवारी के सहारे सत्ता की चाबी हासिल करने में जुटी कांग्रेस-बीजेपी! सियासी बयानबाजी जारी

congress bjp nd tiwari copy

Politalks.News/Uttarakhand. देश में अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. देवभूमि उत्तराखंड में होने वाले आगामी चुनाव कांग्रेस सहित बीजेपी के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. बीजेपी द्वारा एक के बाद एक मुख्यमंत्रियों के बदलाव के बाद सत्ता में वापसी करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. तो वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पुनः अपनी जमीन तैयार कर रही है. वहीं देवभूमि में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी दिल्ली की ही तर्ज पर सत्ता हासिल करने की तयारी में जुटी हुई है. लेकिन देवभूमि में इस बार जो असल मुकाबला है वो … Read more

आरक्षण दोगे तो देंगे सत्ता की चाबी- निषाद ने दिखाए BJP को तेवर, भगवान राम पर दे गए बेतुके बयान

आरक्षण दोगे तो देंगे सत्ता की चाबी

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तक तमाम राजनीतिक दल ‘सियासी उधेड़बुन’ में लग चुके है. सभी पार्टियां अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर आगामी चुनावी की रणनीति पर काम कर रही हैं तो वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी बीजेपी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. निषाद के इस बयान से बीजेपी नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें जरूर दिखाई देने लगी हैं. साथ ही संजय निषाद ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान भगवान राम को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. डॉ. संजय निषाद ने भगवान श्री राम को राजा … Read more

तीन बार के CM गहलोत के सामने एकमात्र विकल्प है मैडम राजे- राजावत के बाद गुंजल के स्वर हुए मुखर

राजावत के बाद गुंजल के स्वर हुए मुखर

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार के बाद अब अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. दोनों ही सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी अपना कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. यहां तक कि वल्लभनगर से बीजेपी प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला चौथे स्थान पर तो रहे ही साथ ही साथ अपनी जमानत भी जब्त करा बैठे. ऐसे में दो गुटों में बटीं प्रदेश भाजपा में अब पूनियां खेमा अलग थलग नजर आ रहा है तो वहीं मैडम राजे खेमा भी अब मुखर हो रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे के समर्थक नेता एक बार फिर … Read more

‘मोदी केदारबाबा के दर्शन कम, अपना दर्शन दे रहे हैं ज्यादा’- पीएम के केदारनाथ दौरे पर रावत का तंज

पीएम के केदारनाथ दौरे पर रावत का तंज

Politalks.News/Kedarnath. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुँच 130 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्धघाटन किया. साथ ही पीएम मोदी ने केदारनाथ में 12 फीट लंबी आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण भी किया. इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आज आप सभी लोग आदि शंकराचार्य की समाधि के उद्धाटन के साक्षी हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब भी मैं केदारनाथ आता हूँ तो यहां के कण-कण से जुड़ जाता हूं. अपने संबोधन से पहले पीएम मोदी ने गर्भगृह में पूजा-अर्चना भी की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि तबाही के बाद केदारनाथ धाम क्या पहले से अधिक शान … Read more

हार पर भड़के तैज्जू भैय्या- जगदानंद, सुनील और तिवारी ने हराया, जिस थाली में खाते उसी में करते हैं खेद

जिस थाली में खाते उसी में करते हैं खेद

Politalks.News/Bihar. देश की 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना करीब करीब संपन्न हो चुकी है. इन उपचुनावों के नतीजे कई मायनों में तमाम राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण है. कांग्रेस इन उपचुनावों में अपने प्रदर्शन को लेकर खुश है तो वहीं बीजेपी के लिए यह बड़ी चिंता बना बैठा है. वहीं बात करें बिहार की तो भले ही यहां दो सीटों पर उपचुनाव हुए हो लेकिन ये दोनों ही उपचुनाव JDU और RJD दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण थे. कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने अपने निकटतम प्रत्याशी राजद के गणेश भारती को हराकर जीत हासिल कर ली है. … Read more

पहले ना-नुकुर, फिर कोरोना और अब पांच राज्यों के संभावित नतीजों ने रोकी राहुल गांधी की ताजपोशी

राहुल की ताजपोशी पर ठिठकी कांग्रेस

Politalks.News/Congress/Delhi. लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा भले ही दे दिया हो लेकिन पार्टी में राहुल गांधी के अलावा कोई और नेता अध्यक्ष बने ऐसा होने की संभावना नगण्य है. अब सवाल उठता है तो फिर राहुल अभी तक अध्यक्ष बने क्यों नहीं बल्कि अभी भी अगले साल सितंबर या उसके बाद ही ऐसा हो पाएगा. तो आपको बता दें, शुरुआती दो साल तो राहुल गांधी ने ना-नुकुर में ही निकाल दिए और उसके बाद कोरोना ने ऐसा होने नहीं दिया. हां बीच-बीच में महाराष्ट्र-बिहार सहित कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव भी रोड़ा बनते नजर … Read more

राहुल बोले जय माता दी…, भड़की बीजेपी- ‘आप कर रहे हो हमारी धार्मिक भवनाओं के साथ खिलवाड़’

राहुल बोले जय माता दी..., भड़की बीजेपी

Politalks.news/Jammu. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भगवान की शरण में हैं. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जम्मू पहुंचे राहुल गांधी ने कटरा पहुंच माता वैष्णों देवी के लिए पैदल चढ़ाई की. इस दौरान वैष्णों देवी के दर्शन कर राहुल गांधी ने वहां मौजूद यात्रियों से भी मुलाकात की. शाम की आरती में शामिल होने के बाद वे रात को ही जम्मू आ गए थे. शुक्रवार को राहुल गांधी ने त्रिकुटा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में भी भाग लिया. इस दौरान जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित … Read more