‘जांच समिति’ के बाद पैगासस पर पसोपेश में विपक्ष!, इजराइल-फ्रांस की जांच रिपोर्ट से संजीवनी की आस!

'जांच समिति' के बाद पैगासस पर पसोपेश में विपक्ष!

Politalks.News.Delhi. पैगासस जासूसी कांड के कारण संसद का मानसून सत्र हंगामे के भेंट चढ़ गया. मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि पैगासस जासूसी मामले की जांच के लिए तकनीकी कमेटी बनाई जाएगी. तो, अब इस पैगासस मामले पर विपक्षी पार्टियां क्या करेंगी? क्या संसद सत्र खत्म होने और सरकार के कमेटी बनाने की बात के साथ ही यह मामला खत्म हो गया? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के लिए अपने चुनाव क्षेत्र वायनाड के दौरे पर गए हैं और उनकी बहन कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा विदेश चली गई हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 20 अगस्त को जरूर विपक्षी पार्टियों … Read more

पेगासस कांड पर सड़क से सदन तक कांग्रेस का हंगामा, मामला गंभीर, पर सबूत दो तो कराएं जांच- SC

पेगासस कांड पर सड़क से सदन तक कांग्रेस का हंगामा,

Politalks.News/Pegasas. देश के राजनीतिक हलकों से लेकर आमजन तक अगर कोई मुद्दा सबसे ज्यादा सुर्खिया बटोर रहा है तो वह है पेगासस जासूसी कांड. इजराइली स्पाइवेयर पेगासस जासूसी मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार चारों तरफ से घिरती नजर आ रही है. विपक्ष लगातार संसद के अंदर और संसद के बाहर पेगासस जासूसी कांड को लेकर सरकार पर हमलावर है. एक ओर जहां सरकार कह रही है कि वह इस मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है तो वहीं विपक्ष का कहना है कि सरकार केवल इस मुद्दे पर विपक्ष को देश के सामने बुरा बना रही है. वहीं दूसरी ओर पेगासस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने … Read more

पेगासस मामले में एकजुट विपक्ष का सदन में जबरदस्त हंगामा तो बाहर राहुल के आरोपों पर पात्रा का पलटवार

राहुल गांधी के आरोपों पर संबित पात्रा का पलटवार

Politalks.News/Delhi. पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है. 19 तारीख से शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान एक दिन भी ऐसा नहीं निकला जब सदन के दोनों सदनों की कार्यवाही व्यापक रूप से चली हो. एक और जहां विपक्ष सदन में सरकार से बढ़ती महंगाई, किसान आंदोलन और सबसे महत्वपूर्ण पेगासस मामले को लेकर चर्चा करना चाहती है तो वहीं सत्ताधारी पार्टी भी विपक्ष को चर्चा की लॉलीपॉप दे रही है. हालांकि विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार एक के बाद एक कई बिल सदन में पास करवा रही है. सदन में विपक्ष को घेरने के लिए 14 विपक्षी दलों ने एकजुट होकर चर्चा की … Read more

चाय के ठेले पर नहीं हो सकती पेगासस मामले में चर्चा, अब तो पुरे देश में खेला होबे- दिल्ली में गरजीं ममता

ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

Politalks.News/Delhi. अपनी 5 दिनों की यात्रा पर दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी ने आज दूसरे दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. सोनिया गांधी से हुई इस मुलाकात के दौरान वहां राहुल गांधी भी मौजूद थे. पेगासस मामले एवं 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर ममता बनर्जी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. काफी दिनों से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि आम चुनाव में मोदी के सामने मुख्य चेहरे के तौर पर ममता बनर्जी को खड़ा किया जाएगा. इस पर जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर विपक्ष में मेरी जगह अगर कोई … Read more

बेनीवाल ने RPSC को बताया ‘भ्रष्टाचार का अड्डा’, बोले- ‘चेयरमैन-सदस्यों की संपत्ति की CBI करे जांच’ 

RPSC-जासूसी कांड सहित विभिन्न मुद्दों पर जमकर बरसे हनुमान बेनीवाल

Politalks.news/Delhi. नागौर सांसद और RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने RPSC की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं. बेनीवाल ने RPSC चैयरमेन भूपेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारियों की सम्पति की जांच CBI से कराने की मांग करते हुए बीजेपी नेताओं को भी आड़े हाथ लिया. बेनीवाल ने कहा की जब परिवहन घोटाला हुआ तब बीजेपी के नेता खामोश क्यों रहे. वहीं राजस्थान में लंबित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इससे कुछ नहीं होगा सरकार का पूरा तंत्र विफल है. वहीं पेगासस जासूसी कांड को लेकर बेनीवाल ने कहा कि अगर भारत सरकार सही है तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दे. लोकसभा के मानसून सत्र … Read more

जासूसी कांड का खौफ, ठाकरे सरकार ने किया सरकारी दफ्तरों में मोबाइल बैन, लैंडलाइन से करें बात

ठाकरे सरकार का फरमान- 'मोबाइल नहीं लैंडलाइन से करें बात'

Politalks.News/Maharashtra. पूरे देश में Pegasus जासूसी कांड से हड़कंप हैं. सभी को अपनी जासूसी होने की चिंता है खासकर राजनेताओं, अधिकारियों और उनसे संबंध करने वाले लोगों को तो खासा डर सता रहा है. कहीं कोई उनकी जासूसी तो नहीं कर रहा है. लोग अब खुद-ब-खुद सतर्क हो रहे हैं. वहीं महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि आधिकारिक काम के लिए जरूरी होने पर ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. कार्यालय में मोबाइल फोन का बहुत ज्यादा उपयोग सरकार की छवि को खराब कर रहा है. ‘मोबाइल नहीं लैंडलाइन का प्रयोग‘ महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों … Read more

जासूसी-ऑक्सीजन मामले पर पायलट ने बोला मोदी सरकार पर जोरदार हमला, कहा- जिम्मेदारी ले सरकार

पायलट के निशाने पर मोदी सरकार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने आज मोदी सरकार को जमकर घेरा, सचिन पायलट ने पेगासस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के अंडर में करवाने या JPC से जांच करवाने की मांग की. मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि, ‘भारत सरकार की ओर से जांच की जाएगी तो कुछ सामने नहीं आने वाला है. जब राहुल गांधी का फोन टेप हो सकता है अब बात बहुत आगे बढ़ चुकी है. पायलट ने कहा कि कल राजभवन का घेराव किया जाएगा. केन्द्र सरकार की जांच में कुछ सामने नहीं आएगा- पायलट सचिन पायलट ने कहा कि, ‘PEGASUS जासूसी मामला बहुत ही … Read more

जासूसी मामले में 22 जुलाई को राज्यपाल का घेराव, डोटासरा बोले- ‘विपक्ष को खत्म करने का कुचक्र’

पैगासस जासूसी मामले में गर्माई सियासत

Politalks.News/Rajasthan. पैगासस जासूसी मामले ने भारत की राजनीति को गर्मा दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता की और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, डोटासरा ने कहा कि, ’22 जुलाई को राज्यपाल का घेराव किया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा’ डोटासरा ने जासूसी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से करवाने की मांग की और साथ ही देश के गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा भी मांगा. डोटासरा ने इस मामले में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम आने पर उनके खिलाफ साजिश होने की बात कही. मोदी सरकार ने किया राष्ट्रदोह- डोटासरा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा … Read more

पेगासस जासूसी मामले में कांग्रेस के आरोप और BJP के प्रत्यारोप के बीच अमित शाह ने समझाई क्रोनोलॉजी

अमित शाह ने समझाई जासूसी कांड की 'क्रोनोलॉजी'

Politalks.News/Bharat. इसराइल में विकसित पेगासस स्पाईवेयर के जरिए चर्चित लोगों की कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर देश की राजनीति में सियासी भूकंप आया गया है. एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के खुफिया जासूसी साफ्टवेयर पेगासस के जरिए भारत के दो केंद्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक मौजूदा न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हो सकता है कि हैक किए गए हों. इस कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर रविवार को ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ और भारत समेत दुनिया के दूसरे मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट छापी … Read more