हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Om Prakash Chautala passes away

हरियाणा से इस वक्त की दुःखद खबर, प्रदेश के पूर्व CM ओपी चौटाला का हुआ निधन, गुरुग्राम स्थित अपने निवास पर ओपी चौटाला ने 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, इनेलो सुप्रीमो एंव हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन से पूरा प्रदेश शोक की लहर में डूबा, ओपी चौटाला की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 पर मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था, मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की

ताऊ देवीलाल की जयंती पर विपक्ष ने दिया एकजुटता का संदेश, बोले पवार- साथ मिलकर बदलेंगे हुकूमत

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों का शक्ति प्रदर्शन

Politalks.News/Haryana. आज पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के संस्थापक चौधरी देवी लाल की जयंती है और इस अवसर पर हरियाणा के फतेहाबाद में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में हुई इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कई क्षेत्रीय पार्टियों के मुखिया एक मंच पर आज दिखाई दिए. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एवं NCP प्रमुख शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित कई प्रमुख विपक्षी नेता सभा में पहुंचे. विपक्ष की इस रैली को इसलिए भी अहम माना … Read more

नीतीश के प्रयास लाने लगे रंग, इसी महीने एक मंच पर जुटेंगे तमाम विपक्षी दिग्गज, जानें कब और कहां

एक मंच पर नजर आएगा विपक्ष!

Politalks.News/Delhi. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए हुए हैं. सोमवार को दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने राहुल गांधी के साथ-साथ विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात की. तो वहीं नीतीश की इस मुलाकात के नतीजे भी अब सामने आने लगे हैं. विपक्षी एकता का एक जीता जागता उदाहरण इसी महीने देखने को मिलने वाला है. इसकी बानगी स्वर्गीय जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को हरियाणा के फतेहाबाद जिले में होने वाली सम्मान दिवस रैली में देखने को मिलेगी. फतेहाबाद में इनेलो द्वारा आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, फरुख अब्दुल्ला, शरद पवार और ममता … Read more

एक जाजम पर आएगा चौटाला परिवार! अजय ने बड़े ताऊ पर टाली बात तो दुष्यंत ने पैर छूकर दिए संकेत

एक जाजम पर आएगा चौटाला परिवार!

Politalks.News/Haryana. राजनीतिक गलियारों में अकसर ये चर्चा है रहती है कि ‘राजनीति में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता’. देश की राजनीति भी इसी कहावत के अनुसार चलती है. जब भारतीय राजनीति में एक दल के नेता अपनी पूरी जिंदगी बिता कर दूसरी पार्टी में जाते हैं, तो वे अपने पूर्ववर्ती दल पर सवाल उठाने लग जाते हैं. खैर ये सब तो अब आम हो चला है. सियासी जानकारों की माने तो अब हरियाणा में भी इसकी एक झलक दिख सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा में इनेलो (Inelo) और जेजेपी (JJP) अब एक साथ आ सकते हैं. दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा दिए … Read more

ताऊ की जयंती पर मोदी के खिलाफ तीसरे मोर्चे का एलान कर सकते हैं चौटाला, जारी हैं सियासी मुलाकातें

ओमप्रकाश चौटाला

Politaliks.News/Delhi. तिहाड़ से सजा काटकर रिहा हुए हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला राजनीति में एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे के गठन के लिए कोशिश तेज हो गई हैं. इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने इसका झंडा उठाया है. हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सुर्खियों में आए ओमप्रकाश चौटाला ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की. इन मुलाकातों को तीसरे मोर्चे की गठन की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा … Read more