6 साल बाद फिर दिखा लालू का देशी अंदाज- नीतीशवा नाही है सगा, इ है पलटूराम, खुद ही मर जावेगा एक दिन

6 साल बाद फिर दिखा लालू का देशी अंदाज

Politalks.News/Bihar. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आये. सर पर पार्टी की टोपी, गले में गमझा और सैकड़ों की संख्या में समर्थकों से घिरे लालू अपने ठेठ अंदाज में भाषण देते नजर आये. आज जिसने उन्हें देखा उसने यही कहा कि 6 साल में लालू जी बिल्कुल नहीं बदले.लालू के एक एक बयान पर वहां मौजूद जनता ने उनका खूब समर्थन किया. करीब 6 साल बाद लालू प्रसाद यादव ने किसी चुनावी सभा को संबोधित किया है. लालू ने जैसे ही रविवार को बिहार की धरती पर कदम रखा तभी से उन्होंने अपने विरोधियों को सोचने पर मजबूर … Read more

तेजस्वी ने चढ़ाया बुखार, बाकि विसर्जन मैं करने आया हूं- लालू के वार पर नीतीश ने भी कसे जोर के तंज

तेजस्वी ने चढ़ाया बुखार, अब बाकि विसर्जन करने आया हूं- लालू

Politalks.News/Bihar. बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का घमासान रोचक हो चला है. तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर विधानसभा उपचुनाव से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दूसरे के खिलाफ फिर से मुखर हो चुके हैं. रविवार को काफी लंबे समय बाद बिहार लौटे लालू प्रसाद यादव ने अपने पुराने साथी रहे सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. लालू प्रसाद यादव ने न्यूज़ एजेंसी ANI को दिए अपने बयान में कहा कि, ‘नीतीश कुमार अहंकारी हैं लेकिन तेजस्वी यादव ने नीतीश को बुखार छुड़ा रखा है, और जो बाकि बच गया वो मैं छुड़ाने आया हूँ’. वहीं चुनावी सभा को संबोधित करते … Read more

नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजस्वी का निशाना- ‘नल जल नहीं, यह है नल धन योजना’

नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजस्वी का निशाना

Politalks.News/Bihar. बिहार की राजनीति में इन दिनों नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना विपक्ष के निशाने पर है. सीएम नीतीश कुमार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के रिश्तेदारों पर योजना में 53 करोड़ रुपये का ठेका दिए जाने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब इस मुद्दे को लेकर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर हमलवार है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि, ‘सिर्फ तारकिशोर प्रसाद ही नहीं कई जेडीयू नेताओं और उनके संबंधियों को नल जल योजना के तहत लाभ पहुंचाया गया है’. तेजस्वी ने कहा कि, ‘बिजनेस करना बुरी … Read more

भाजपा ने 6 महीने में बदले 5 मुख्यमंत्री, अगले दौर में सोरेन, ठाकरे और सुशासन बाबू की बारी!

भाजपा का परिवर्तन रथ !

Politalks.News/Delhi. पिछले छह महीने में भारतीय जनता पार्टी ने पांच मुख्यमंत्री बदले हैं. असम में सर्बानंद सोनोवाल, कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा, उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत और गुजरात में विजय रुपाणी अब पूर्व मुख्यमंत्री हो गए हैं. भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसके बाद भी यह सिलसिला रूकने वाला नहीं है. कई और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं. मजेदार बात यह है कि सिर्फ भाजपा के मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा नहीं हो रही है, बल्कि यह कहा जा रहा है कि अब गैर भाजपा राज्यों के मुख्यमंत्री भी बदलेंगे…! दिल्ली से देश की राजनीति पर नजर रखने वाले सूत्रों का … Read more

पासवान की बरसी पर पीएम मोदी की चिठ्ठी से भावुक हुए चिराग तो सीएम नीतीश के सन्देश से नाराज

पासवान की बरसी पर रुला गए पीएम तो चौंका गए सीएम

Politalks.News/BiharPolitics. बिहार की राजधानी पटना में आज दिवंगत राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान की बरसी पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस व अन्य परिजनों के आवास बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से भी कई बड़े राजनेता शिरकत करने पहुंचे. बिहार के दिग्गज नेता रहे रामविलास पासवान की पहली बरसी पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रद्धांजलि स्वरूप भेजे दो पन्नों के शोक संदेश ने चिराग को इमोशनल कर दिया, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भेजे गए डेढ़ लाइन के सन्देश ने चिराग पासवान को निराश और नाराज भी … Read more

RJD द्वारा दफ्तर की जमीन मांगने पर JDU का तंज,15 साल में जो संपत्ति बनाई उसमें बनाओ ऑफिस

15 साल में जो संपत्ति बनाई उसमें बनाओ ऑफिस

Politalks.news/Bihar. बिहार की राजनीति में वर्चस्व की लड़ाई की शांति के बाद अब जमीन को लेकर उठा मुद्दा गहराता जा रहा है. दरअसल राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी कार्यालय की जमीन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. RJD की इस मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़के हुए नजर आये. नीतीश ने कहा कि, ‘क्या आसमान से लेकर आएं क्या जमीन?’ तो तेजस्वी ने कहा कि, ‘जेडीयू ने जो विधायकों के फ्लैट को तोड़ जमीन कब्जाई है उसका क्या? वहीं जगदानंद सिंह के पत्र पर पलटवार करते हुए JDU के मुख्या प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिखी है … Read more

दिग्गी का तंज- लायक बेटे की बनाई संपत्ति बेच रहा नालायक, नीतीश सरकार मोदी के हाथ की कठपुतली

कांग्रेस लायक तो बीजेपी नालायक बेटा- दिग्गी राजा

Politalks.News/Bihar. हाल ही में राष्ट्रीय मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के कांग्रेस ने एक कमेटी बनाई है जिसकी कमान राज्यसभा सांसद और MP के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सौंपी गई है. देश भर में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता लगातार राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. इसी सिलसिले में बिहार पहुंचे दिग्विजय सिंह ने पटना में सदाकत आश्रम में पहुंच बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. दिग्गी राजा ने कहा कि, ‘इस देश का प्रधानमंत्री उस बेटे की तरह है जो एक के बाद एक अपने पूर्वजों की संपत्ति बेचता जा रहा है’. तो … Read more

जातीय जनगणना पर बोले बिहार के नेता हम हैं साथ-साथ! पीएम मोदी से मुलाकात कर की ये मांग

जाति की बात पर हम साथ-साथ हैं!

Politalks.News/Delhi. जातिगत जनगणना को लेकर बिहार की राजनीति गर्माने लगी है. इसी मसले को लेकर सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत कुल 11 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बिहार से दिल्ली की दौड़ करने वाले इन नेताओं की मांग है कि देश में जातिगत आधार पर जनगणना होनी चाहिए, जिससे पिछड़ी जातियों के विकास में तेज़ी लाई जा सके. तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद देश में जाति आधारित जनगणना की मांग करते रहे हैं. बिहार की सियासत में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही एकमत हैं. बीजेपी और केंद्र सरकार जातिगत जनगणना … Read more

जदयू में सब एक हैं और सब के नेता नीतीश कुमार हैं- आरसीपी सिंह, जातीय जनगणना पर दिया बड़ा बयान

जदयू में सब एक हैं और सब के नेता नीतीश कुमार हैं- आरसीपी सिंह

Politalks.News/BiharPolitics. मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह का जदयू केे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान आरसीपी सिंह ने खुद को मंत्री बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम लोग सहयोगी दल हैं, बीजेपी से नाम मांगा गया था, नीतीश कुमार से बात हुई उसके बाद सहमति बनी और तब मेरा शपथग्रहण हुआ है. सिंह ने कहा कि 2019 और 2021 में फर्क नही है क्या. आज भारतीय जनता पार्टी के 303 एमपी है, ऐसे में हमारी जरूरत है क्या वहां, यह तो पीएम मोदी का … Read more

‘जात’ जनगणना पर तेजस्वी का नीतीश पर तंज, ‘PM के पास नहीं सबसे अनुभवी CM से मिलने का समय’

'जात' जनगणना पर तेजस्वी का नीतीश पर तंज

Politalks.news/Bihar. जातिगत जनगणना अब बिहार की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुकी है. हाल ही में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की बात कही थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुलाकात के लिए पत्र लिखा लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा का वक़्त बीत चुका है लेकिन अब तक सीएम नीतीश की पीएम मुलाकात नहीं हो पाई है. इसी को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेससवार्ता कर कहा कि, ‘अगर सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री … Read more