राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खोने की कगार पर तृणमूल, राकांपा और भाकपा

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गंवा सकती हैं. चुनाव आयोग इन पार्टियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है. हाल ही लोकसभा चुनाव में इन पार्टियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय पार्टी के अनुरूप नहीं रहा.

चुनाव आयोग की नियमावली में चुनाव चिन्ह (आरक्षण एवं आबंटन) आदेश, 1968 के तहत राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए पार्टी को लोकसभा चुनाव में कम के कम 6 फीसदी वोट मिलना जरूरी है या फिर किसी भी राज्य में पार्टी के कम से कम चार सांसद दुबारा जीतकर आने चाहिए या पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को कम से कम 2 फीसदी सीटें मिलनी चाहिए या पार्टी को कम से कम चार राज्यों में प्रांतीय पार्टी का दर्जा होना चाहिए.

2014 के लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने पराजित पार्टियों का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बरकरार रखा था. लेकिन इस बार चुनाव आयोग ऐसा नहीं करेगा. चुनाव आयोग के फैसले के बाद राष्ट्रीय पार्टियों की संख्या आठ से घटकर पांच रह जाएगी. फिलहाल जिन आठ पार्टियों का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है, उनमें कांग्रेस, बीजेपी, माकपा, भाकपा, राकांपा, तृणमूल कांग्रेस और मणिपुर, मेघालय, नगालैंड की पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) शामिल है.

गौरतलब है कि इनमें से चार पार्टियों, तृणमूल, राकांपा, भाकपा और बसपा को चुनाव आयोग ने 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किए थे. इन पार्टियों का जवाब मिलने के बाद चुनाव आयोग ने इनका राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा समाप्त नहीं किया था. इन पार्टियों को राष्ट्रीय दर्जा साबित करने के लिए दूसरे लोकसभा चुनाव तक का समय दे दिया था. अब 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद बसपा ने तो अपना राष्ट्रीय दर्जा कायम रखा है, लेकिन तृणमूल, राकांपा और भाकपा दायरे से बाहर हैं. ये तीनों पार्टियां न तो राज्यों में अपना प्रदर्शन ठीक रख पाई, न ही उन्हें पर्याप्त वोट मिले.

इस बार पूर्वोत्तर राज्यों में प्रदर्शन ठीक नहीं रहने से राकांपा का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म हो सकता है. तृणमूल कांग्रेस का पश्चिम बंगाल के अलावा और किसी राज्य में मौजूदगी नहीं है. राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त पार्टी एक ही चुनाव चिन्ह पर देश में कहीं भी चुनाव लड़ सकती है. राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा नहीं होने पर यह नियम लागू नहीं होता. राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म होने के बाद उस पार्टी को चुनाव के दौरान दूरदर्शन और आकाशवाणी जैसे माध्यमों पर भी प्रचार के लिए समय नहीं मिलता.

‘एक देश एक चुनाव’ पर विपक्षी दलों की बैठक रद्द

PoliTalks news

देश में लंबे समय से देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है. आज इसी मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है. प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई इस बैठक में राष्ट्रीय पार्टियों, क्षेत्रीय पार्टियों के अध्यक्ष शामिल होंगे.यह बैठक आज दोपहर तीन बजे संसद भवन की लाइब्रेरी में होगी. इससे पहले विपक्षी पार्टियों ने अपना रुख तय करने के लिए साझा बैठक बुलाई थी जिसमें कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं को शामिल होना था लेकिन किन्हीं कारणों से विपक्षी दलों की यह बैठक रद्द हो गई है. बैठक के रद्द् होने के कारणों … Read more

महाराष्ट्रः कांग्रेस-एनसीपी के लिए परेशानी का सबब हैं प्रकाश अंबेडकर और औवेसी

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव में वैसे ही मोदी की आंधी में कांग्रेस-एनसीपी का करीब-करीब सूपड़ा साफ हो गया है. दोनों पार्टियों को बमुशिकल पांच सीटें हासिल हुई जिसमें कांग्रेस के हालात तो ज्यादा खराब रहे. पार्टी को केवल एक सीट पर जीत नसीब हुई. चुनाव में कांग्रेस के हालात इतने खराब रहे कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण को नांदेड़ जैसी मजबूत सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस-एनसीपी को लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार का कारण प्रकाश अंबेडकर और असदुद्दीन औवेसी रहे. प्रदेश की 10 सीटों पर कांग्रेस-एनसीपी के प्रत्याशी जितने अंतर से चुनाव हारे, उससे ज्यादा मत इन दोनों के प्रत्याशी ले गए. अगर कांग्रेस-एनसीपी ने … Read more

धमाकों के आरोपी को चुनाव में टिकट देना लोकतंत्र पर हमला: शरद पवार

PoliTalks news

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने भोपाल संसदीय सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए बीजेपी पर हमला बोला है. पवार ने कहा, ‘साध्वी मालेगांव बम धमाकों की आरोपी है. उस पर निर्दोष लोगों की हत्या का आरोप है. इसके बावजूद भी बीजेपी ने उसे लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया. यह लोकतंत्र के लिए हानिकारक है.’ बता दें कि बीजेपी ने भोपाल लोकसभा क्षेत्र से मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाया था. यहां उन्होंने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को बड़े अंतर से हराया है. पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पवार ने कहा कि मालेगांव की मस्जिद … Read more

महाराष्ट्र: राजनीतिक जरूरत के चलते बनी जोड़ियां विधानसभा चुनाव में रहेगी हिट?

politalks.news

राजनीति संभावनाओं का खेल है और इस बार महाराष्ट्र में ये बखूबी देखने को मिला. लोकसभा चुनाव के दौरान जोड़ियों का जबरदस्त खेल चला. एक से भले दो और दो से भले तीन. कुछ इसी तरह का गठजोड़ से चल रही है महाराष्ट्र की ग्रुप पॉलिटिक्स. हो भी क्यूं न उत्तरप्रदेश के बाद सबसे ज्यादा सीटें हैं यहां. तभी तो खुद को लार्जेस्ट पार्टी बताने वाली और एक के बाद एक देशभर में लगातार धुंआधार जीत दर्ज करने वाली बीजेपी को भी यहां साथ की जरूरत महसूस हुई. ये भी किसी से छुपा नहीं है कि सालभर एक दूसरे पर जुबानी हमले करने वाली बीजेपी-शिवसेना महाराष्ट्र के किले को फतह … Read more

BJP की सरकार बनी तो 13 दिन में गिर जाएगी: एनसीपी

PoliTalks news

देश में लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है. 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे लेकिन नेता उससे पहले ही सरकार बनने को लेकर दावे करने लगे हैं. ताजा दावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने किया है. शरद पवार ने कहा कि अगर बीजेपी राष्ट्रपति की मदद से सरकार बना भी लेती है तो भी सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाएगी. उसका भी हाल 1996 की अटल सरकार जैसा होगा. हालांकि शरद पवार ने माना बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी लेकिन यह भी कहा कि उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा. एक चैनल से बातचीत के दौरान शरद पवार ने कहा कि 21 मई से देश में … Read more

पुलवामा हमला और एयर स्ट्राइक बीजेपी का प्लान: शंकर सिंह वाघेला

politalks news

लोकसभा के चुनावी समर में आरोप-प्रत्यारोप की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है. निर्वाचन आयोग की सख्ती के बाद भी नेता अपने विवादित बयानों को भड़काऊ के साथ-साथ बयान अश्लीलता तक ले जाने से बाज नहीं आ रहे हैं. विवादित बयानों की इस कड़ी में अब गुजरात के पूर्व सीएम व एनसीपी नेता शंकरसिंह वाघेला का नाम भी जुड़ गया है. यूएन द्वारा मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के बीच वाघेला ने पुलवामा आतंकी हमले को बीजेपी की साजिश बताया है. जिसे लेकर देश में सियासी पारा चरम पर है. मीडिया से बातचीत में एनसीपी नेता शंकर सिंह वाघेला ने बीजेपी पर एक बड़ा आरोप लगाया है. … Read more

महाराष्ट्र में महागठबंधन में सीटों पर बनी सहमति, 24 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

Politalks

महाराष्ट्र में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में कांग्रेस 24, शरद पवार की एनसीपी 20, स्वाभिमानी शेतकर संगठन दो और बहुजन विकास आघाडी व युवा स्वाभिमान एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं, कांग्रेस अपने कोटे की पालघर सीट बहुजन विकास आघाड़ी को देगी जबकि एनसीपी अपने कोटे से हटकनंगले सीट स्वाभिमानी शेतकारी संगठन को देगी. हटकनंगले सीट से राजू शेट्टी चुनाव मैदान में उतरेंगे. बता दें कि कांग्रेस अभी तक राज्य में 12 और एनसीपी 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. गौरतलब है कि 2014 का चुनाव कांग्रेस और एनसीपी ने अलग-अलग लड़ा था. इस चुनाव में कांग्रेस … Read more