महाराष्ट्र: नहीं बन पाई सहमति, शायद अब शिवसेना की जरूरत नहीं बीजेपी को

महाराष्ट्र (Maharashtra) में आगामी विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Elections 2019) के मद्देनजर शिवसेना (ShivSena) और बीजेपी (BJP) के बीच सीटों के बंटवारे (Seats sharing) को लेकर बुधवार रात हुई पहले दौर की बैठक (Meeting) बेनतीजा ही रही. दोनों पार्टियां में आपसी गठबंधन की सीटों के साथ ही सहयोगी छोटे दलों को आवंटित की जाने वाली सीटों पर सहमत नहीं हो पाईं हैं. शिवसेना चाहती है कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर उसके और बीजेपी के बीच बराबर का यानि 144-144 सीटों का बंटवारा होना चाहिए. इसके साथ ही शिवसेना ने यह भी कहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र में छोटे सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटें अपने हिस्से से दे. इसके अलावा शिवसेना की ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग पर भी बीजेपी ने अपनी सहमति अभी तक नहीं दी है.

बता दें, महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने चुनाव पूर्व गठबंधन पर सहमित जताते हुए प्रदेश की कुल 48 सीटों में से बीजेपी ने 25 और शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ना स्वीकार किया था. तभी से यह भी तय माना जा रहा था कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2019 में भी बीजेपी-शिवसेना का यह गठबंधन जारी रहेगा. लेकिन वर्तमान हालात में ऐसी सम्भावना नजर नहीं आती. हालांकि, गठबंधन का भविष्य चुनाव से पहले तय होने वाले फॉर्मूले पर निर्भर करेगा. माना जा रहा है कि प्रदेश में चुनाव की घोषणा गणेशोत्सव बाद हो सकती है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल व शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई सीट बंटवारे पर बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में उथल-पुथल, भाजपा में शामिल हो सकते हैं हर्षवर्धन पाटिल

बुधवार को बीजेपी (BJP) और शिवसेना (ShivSena) के बीच सीट बंटवारे को लेकर हुई पहली बैठक बेनतीजा रही. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने शिवसेना की विधानसभा की 144 सीटों और ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग को नकार दिया है. जल्द ही इस मुद्दे पर अब दूसरी बैठक होने की सम्भावना है. सीट बंटवारे की पहली बैठक में बीजेपी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, मंत्री गिरीश महाजन और सुधीर मुनगंटीवार और शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई शामिल थे.

बताया जा रहा है कि पहली बैठक में मुख्यत: उन संभावित सीटों पर चर्चा की गई जो सहयोगी दलों के लिए छोड़ी जानी है. प्रदेश में RPI (A) और राष्ट्रीय समाज पक्ष (RSP) जैसी छोटी पार्टियां बीजेपी-शिवसेना गठबंधन का हिस्सा हैं. शिवसेना के एक नेता का कहना है कि बीजेपी इस बात के लिए शिवसेना को तैयार करने में लगी हैं कि दोनों दलों की सीटिंग सीटों को छोड़ कर जो सीटें बचती हैं उसमें से छोटे मित्र दलों के लिए 18 सीटें देने के बाद ही बची हुई सीटें बीजेपी और शिवसेना के बीच आधी-आधी बांटी जाए.

दोनों पार्टियों के बीच हुई पहली बैठक के बारे में बीजेपी ने एक नेता ने बताया कि अभी, तो शिवसेना के नेता सीट बंटवारे की टेबल पर बैठे हैं इसलिए अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. इसीलिए समय का इंतजार करिए, लेकिन इतना तय है कि सीट बंटवारे का अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और युवा नेता आदित्य ठाकरे ही लेंगे.

बड़ी खबर: तीन राज्यों में चुनाव जीतने के लिए भाजपा की मजबूत तैयारी

वहीं महाराष्ट्र बीजेपी सूत्रों की मानें तो बीजेपी यहां 171 सीटों से बातचीत शुरू करना चाहती है, जबकि शिवसेना कुल सीटों की आधी चाहती है. इसके लिए वह लोकसभा चुनाव से पूर्व शाह, ठाकरे और देवेंद्र फड़नवीस के बीच की बातचीत का हवाला देती है. बीजेपी आधी-आधी सीटों की बात कभी नहीं स्वीकारती है. लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी के चुनावी उम्मीदवार भी नहीं चाहते हैं कि गठबंधन हो. उनका मानना है कि गठबंधन की स्थिति में कम ही लोगों को ही चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा. हालांकि, वह पार्टी की तरफ से सभी सीटों के लिए की जा रही तैयारियों को लेकर आशान्वित जरूर हैं.

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2014 के दौरान बीजेपी और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था जिसमें बीजपी को 122 सीटों व शिवेसना को 63 विजयश्री प्राप्त हुई थी. हालांकि, तब कांग्रेस व राकांपा (NCP) ने भी अलग-अलग ही चुनाव लड़ा था जबकि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 2019 कांग्रेस और रांकपा ने 50-50 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमतिके साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है.

बेरी सीट पर रघुवीर कादयान की सल्तनत को चुनौती दे पाएंगे मनोहर लाल खट्टर?

हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election-2019) की घोषणा चुनाव आयोग की तरफ से जल्द की जा सकती है. संभावना जताई जा रही है कि चुनाव आयोग अक्टूबर और नवंबर के महीने में हरियाणा में विधानसभा चुनाव करवा सकता है. पॉलिटॉक्स न्यूज ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक विशेष कार्यक्रम शुरु किया है. जिसमें हम आपको रोज एक नए विधानसभा क्षेत्र की ग्राउंड रिर्पोट (Ground Report) से अवगत करवाते है. आज हम आपको हरियाणा की बेरी विधानसभा सीट (Beri Assembly Constituency) के जमीनी हालात से रुबरु करवाएंगे.

बेरी विधानसभा क्षेत्र झज्जर जिले के अन्तर्गत आता है, लेकिन बेरी विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा क्षेत्र रोहतक लगता है. विधानसभा क्षेत्र पर पिछले काफी समय से कांग्रेस का एक-क्षत्र राज है. कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और भूपेन्द्र हुड्डा के खास सिपहसालार चौधरी रघुवीर सिंह कादयान (Choudhary Raghuveer Singh Kadayan) पिछले चार चुनाव से यहां लगातार अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं.

राजनीतिक इतिहासः
हरियाणा गठन के साथ ही बेरी विधानसभा भी अस्तित्व में आई. बेरी विधानसभा सीट से सर्वप्रथम 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रताप सिंह दौलुता विधायक चुने गए थे. 1968 के चुनाव में पार्टी ने प्रताप सिंह की जगह रण सिंह को प्रत्याशी बनाया और रण सिंह ने प्रताप सिंह को मात दी. साल 1972 में प्रताप सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीत हासिल की. 1977, 80 के विधानसभा चुनाव में यहां से जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की.

साल 1987 में लोकदल उम्मीदवार के रुप में रघुवीर सिंह कादयान ने जीत हासिल की, लेकिन कादयान जीत के इस सिलसिले को बरकरार नहीं रख पाये और 1991 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश से हार बैठे. 1996 के चुनाव में बाजी वीरेन्द्र ने मारी. साल 2000 को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रघुवीर कादयान को उम्मीदवार बनाया. बेरी की जनता ने इस बार रघुवीर को निराश नहीं किया और रघुवीर बड़े अंतर से चुनाव जीतने में कामयाब हुए.

साल 2000 में शुरु हुआ रघुवीर कादयान की जीत का सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है. साल 2014 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस विरोधी लहर होने के बावजूद भी रघुवीर कादयान चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे. उन्होंने इंडियन नेशलन लोकदल के चतर सिंह को लगभग 4500 मतों से मात दी थी.

सामाजिक समीकरणः
बेरी विधानसभा सीट रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आता है. बेरी विधानसभा सीट में जाट समाज बहुतायात में है. जाट वोटर्स के कारण ही रघुवीर लगातार चुनाव जीतने में कामयाब हो रहे हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में कादयान को इनेलो के कमजोर होने का भी फायदा मिलेगा. इस चुनाव में रघुवीर कादयान को जाट वोट एकमुश्त मिलने का अनुमान है, जैसा लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से जाट समाज का समर्थन दीपेन्द्र हुड्डा को एकतरफा मिला था.

2019 विधानसभा चुनावः
विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों ने प्रत्याशी चयन की प्रकिया शुरु कर दी है. पार्टियों के वरिष्ठ नेता इलाकों में अपने मजबूत उम्मीदवारों की तलाश में लग गए है. कांग्रेस के सामने प्रत्याशी चयन में कोई समस्या नहीं है. तंवर के हटने के बाद पार्टी पर पुरा नियंत्रण भूपेन्द्र हुड्डा का होगा इसलिए टिकट एक बार फिर रघुवीर कादयान को मिलना तय है. रघुवीर कादयान, हुड्डा के करीबी है, तो इसलिए भी उनके टिकट पर कोई संशय नहीं है.

बीजेपी की तरफ से बेरी विधानसभा सीट को लेकर दावेदारों की सूची काफी लंबी है. इन दावेदारों में विक्रम सिंह कादयान, प्रदीप अहलावत, शिव कुमार रंगीला प्रमुख दावेदार है. जजपा की तरफ से उपेन्द्र कादयान का टिकट लगभग पक्का है. इनेलो इस बार प्रमोद राठी पर दांव लगाने का मन बना चुकी हैं.

जीत की संभावनाः
रघुवीर कादयान के लिए इस बार का चुनाव पिछले चुनावों की तरह आसान नहीं होने वाला है. हमारे इस तर्क के पीछे सबसे बड़ा कारण प्रदेश कांग्रेस के अंदर मची भारी गुटबाजी है. कादयान हुड्डा गुट के नेता हैं तो दुसरे गुट के नेता उन्हें चुनाव में कमजोर करने के पुरे प्रयास करेगें. जिसका नुकसान सीधा-सीधा रघुवीर सिंह कादयान को चुनाव में होगा. 2019 में बीजेपी और कांग्रेस के मध्य रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा यह तय है.

मैं मध्य प्रदेश का सुपर सीएम नहीं हूं: दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh on Mohan bhagwat

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने इन आरोपों का जोरदार शब्दों में खंडन किया है कि वह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) में सुपर सीएम के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कमलनाथ (Kamalnath) अपने आप में मजबूत नेता हैं और उन्हें किसी सुपर सीएम की जरूरत नहीं है. दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उन पर आरोप कि वह गैर जरूरी तरीके से सरकार के काम में रुकावटें पैदा करते रहते हैं. दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)  ने कहा कि मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका मिला है. वे सरकार … Read more

तीन राज्यों में चुनाव जीतने के लिए भाजपा की मजबूत तैयारी

देश में तीन राज्यों हरियाणा (Haryana), झारखंड (Jharkhand) और महाराष्ट्र (Maharastra) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2019) होने वाले हैं. भाजपा की तैयारियां जोरों पर है जबकि विपक्ष लड़ाई से पहले ही हारने की स्थिति में दिख रहा है. चुनाव आयोग ने इन राज्यों में चुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया है. लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा ने अपने चुनाव अभियान का पहला चरण करीब-करीब पूरा कर लिया है. विपक्षी पार्टियां अभी सीटों के तालमेल में ही उलझी हुई हैं और किस नेता के नाम पर चुनाव लड़ा जाएगा, यह तय नहीं है.

हरियाणा में भाजपा के चुनाव अभियान के तहत बड़े नेताओं के दौरे शुरू हो चुके हैं. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दो रैलियां कर चुके हैं. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोहतक में विजय संकल्प रैली कर रहे हैं. इस तरह भाजपा का चुनाव अभियान पूरी गति से आगे बढ़ रहा है, वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस स्थानीय नेताओं के आपसी मतभेदों को दूर करने में जुटी हुई है. हाल की कांग्रेस ने नेताओं के आपसी विवाद थामने के लिए कुमारी शैलजा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) को विधायक दल नेता बना दिया है. चुनाव अभियान समिति के प्रमुख भी हुड्डा ही रहेंगे.

इसके बावजूद यह पूरी तरह तय नहीं है कि कांग्रेस के भीतरी मतभेद, विवाद आसानी से हल हो पाएंगे. हरियाणा में सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस कभी भी किसी भी मुद्दे पर भाजपा सरकार को न तो घेर पाई है और न ही चुनौती दे पाई है. एक स्थानीय कांग्रेस नेता का कहना है कि इतने सालों से चल रहे झगड़े एकदम से खत्म होना मुश्किल है.

हरियाणा में राजनीतिक रूप से मजबूत चौटाला परिवार (Chautala Family) में भी फूट पड़ी हुई है. इसको देखते हुए विधानसभा चुनाव में इनेलो अपनी मौजूदगी दिखा पाएगी, इसमें संदेह है. अजय चौटाला (Ajay Chautala) ने अपनी अलग जननायक जनता पार्टी (JJP) बना ली है. उनकी पार्टी का बसपा से तालमेल हो चुका है. उनका दावा है कि इस बार हरियाणा में चारकोणी मुकाबला होगा. भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जेपीपी के बीच टक्कर होगी.

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस अपनी महाजनादेश यात्रा पूरी कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ राज्य के हर क्षेत्र के लोगों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की. दूसरी तरफ महाराष्ट्र का मुख्य विपक्षी गठबंधन कांग्रेस और राकांपा आपसी झगड़ों में उलझा हुआ है. दोनों ही पार्टियों के प्रमुख नेताओं में पार्टी छोड़ने का रुझान बढ़ता जा रहा है. पिछले लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद दोनों ही पार्टियों में उत्साह की कमी नजर आ रही है.

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदल दिया है, लेकिन पार्टी नेताओं के अंदरूनी मतभेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. दोनों ही पार्टियां प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीएस) से तालमेल करना चाहती हैं. लोकसभा चुनाव में वीबीएस के कारण दोनों पार्टियां कम से कम आठ सीटों पर नुकसान उठा चुकी हैं. कांग्रेस के सामने वीबीएस ने शर्त रखी है कि वह राकांपा को गठबंधन से अलग करे. यह शर्त मानना कांग्रेस के लिए मुश्किल है.

महाराष्ट्र में एक हद तक राज ठाकरे (Raj Thackeray) की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MANS) का भी असर है. लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रचार किया था. विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर मनसे के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस और राकांपा, दोनों पार्टियां अभी राज ठाकरे से गठबंधन के बारे में कोई फैसला नहीं ले पाई है.

झारखंड की राजधानी रांची में 12 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी की रैली का कार्यक्रम तय हो चुका है. विपक्षी खेमे को अब तक कांग्रेस के साथ बैठक का इंतजार है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के नेता हेमंत सोरेन अपने स्तर पर 26 अगस्त को साहेबगंज से राज्य में बदलाव यात्रा शुरू कर चुके हैं. वह पूरे राज्य का दौरा करने के बाद 19 सितंबर को रांची में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अभी तक अपने अंदरूनी झगड़ों में उलझी हुई है. पार्टी को एकजुट करने के लिए कांग्रेस ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार को हटाकर उनकी जगह रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है. लेकिन इसका उलटा असर हो रहा है. कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में जाने की योजना बना रहे हैं.

इस तरह तीनों राज्यों में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी अभी से काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. एक तरफ तीनों राज्यों में जहां कांग्रेस या अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं और जो बचे हुए हैं वो आपसी खींचतान के चलते एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी लोकसभा में मिले भारी बहुमत और उसके बाद के ताबड़तोड़ लिए गए जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (Jammu Kashmir Reorganization) जैसे कई बिलों को लागू करवाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है.

महाराष्ट्र में उथल-पुथल, भाजपा में शामिल हो सकते हैं हर्षवर्धन पाटिल

महाराष्ट्र (Maharastra) के कद्दावर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन पाटिल (Harshavardhan Patil) ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस (Devendra Fadnavis) की तारीफ की और राकांपा नेता शरद पवार (Sharad Panwar) तो कुटिल व धूर्त नेता बताते हुए भाजपा में शामिल होने के संकेत दे दिए. समझा जाता है कि वह कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. पुणे जिले की इंदापुर विधानसभा सीट विवाद की जड़ बताई जाती है. हर्षवर्धन पाटिल (Harshavardhan Patil) इंदापुर के विधायक रह चुके हैं. अब राकांपा नेता दत्ता भरणे यहां से विधायक हैं. इस सीट पर कांग्रेस और राकांपा, दोनों पार्टियां दावा कर रही हैं. विवाद अब तक नहीं सुलझ पाया है. बुधवार को हर्षवर्धन पाटिल … Read more

महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा के बीच सीटों का तालमेल पूरा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) की तैयारियां जोरों पर है. भाजपा-शिवसेना विरोधी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के प्रयास चल रहे हैं. सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर भाजपा-शिवसेना (BJP-ShivSena) के खिलाफ एक सीट पर एक उम्मीदवार की योजना बना रही हैं. कांग्रेस (Congress) और राकांपा (NCP) महाराष्ट्र में प्रमुख विपक्षी पार्टियां हैं. दोनों में सीटों का तालमेल हो चुका है. दोनों ही पार्टियां विधानसभा की कुल 250 सीटों में से 38 सीटें अन्य छोटी विपक्षी पार्टियों को देने के लिए तैयार हैं. मंगलवार को दोनों पार्टियों की बैठक हुई थी. इसमें करीब 90 फीसदी सीटों पर तालमेल पूरा हो चुका है. कांग्रेस-राकांपा का 38 सीटें अन्य छोटी पार्टियों … Read more

श्रीनगर में नेकां और पीडीपी के दफ्तरों में सन्नाटा, सिर्फ भाजपा के दफ्तर में चहल-पहल

श्रीनगर में नेकां और<a href=”https://politalks.news/silence-in-national-conference-and-pdp-offices-in-srinagar/”>केंद्र की मोदी सरकार </a> (Narendra Modi Government) के जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) का विशेष दर्जा खत्म करने और लद्दाख को अलग केंद्र शासित राज्य बनाने के फैसले के बाद पांच अगस्त से श्रीनगर में राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय पार्टियों के तमाम प्रमुख नेता इन दिनों नजरबंद हैं, जिनमें नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah), उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah), पीडीपी की नेता पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti), जम्मू-कश्मीर पीपल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन (Sajjad Lone) और आईएएस छोड़कर जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट शुरू करने वाले फैसल खान (Faisal Khan) … Read more

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का राजनैतिक कारवां

तीन बार बिहार में मुख्यमंत्री पद संभाल चुके जगन्नाथ मिश्र का सोमवार को दिल्ली में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. बिहार के सुपौल जिले में स्थित उनके गांव बलुआ बाजार में बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बिहार सरकार ने जगन्नाथ मिश्र के सम्मान में तीन दिन के शोक की घोषणा की है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है.  जगन्नाथ मिश्र ललित नारायण मिश्र के छोटे भाई थे. ललित नारायण मिश्र 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में रेल मंत्री थे. उनके … Read more

कर्नाटक और गोवा के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोट्स’

कर्नाटक और गोवा में मिली सफलता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी का ऑपरेशन लोटस महाराष्ट्र में शुरू हो रहा है. अगर रांकपा अध्यक्ष शरद पवार और भाजपा नेताओं के दावों पर विश्वास करें तो कांग्रेस और एनसीपी के कई विधायक और नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं. रविवार को ही एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने दावा किया था कि राज्य की भाजपा सरकार उनकी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को तोड़ रही है और उन पर दबाव डाल रही है. वहीं हाल ही में महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने दावा किया है कि कांग्रेस और एनसीपी के 50 से ज्यादा विधायक भाजपा के संपर्क … Read more

महाराष्ट्र: पार्थ और रोहित में से कौन संभालेगा ‘NCP’ की विरासत?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने इस बार लोकसभा चुनाव में न उतरकर एक तरह से राजनीति से संन्यास ले लिया है. कयास यही लगाए जा रहे हैं कि अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों के बाद शरद पवार किसी न किसी को एनसीपी की विरासत सौंप पार्टी के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका का निर्वाह करेंगे. ठीक वैसे ही जैसा समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किया था. एनसीपी की विरासत किसी पवार सदस्य को ही मिलेगी, यह तो पक्का है लेकिन किसे, यह भविष्य के गर्भ में छिपा है. वैसे इस विरासत को संभालने के लिए दो नाम सबसे आगे चल … Read more