पीएम मोदी से बोले पवार- राउत पर कार्रवाई हुई क्योंकि वह सरकार के खिलाफ लिखता है? यह अन्याय है

पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात

Politalks.News/SharadPawarMeetPMModi. महाराष्ट्र में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा एनसीपी और शिवसेना नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और हाल ही में राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ की गई ED की कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. खुद संजय राउत ने अपने परिवार के कई लोगों पर हो रही सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इसी बीच महाराष्ट्र के राजनीतिक हालातों को लेकर दिग्गज नेता एवं NCP प्रमुख शरद पवार समय समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते रहे हैं. जब जब इन दोनों दिग्गजों के बीच मुलाकात होती है देश का सियासी बाजार खुद ब खुद गर्म हो … Read more

महाविकास अघाड़ी को पति, पत्नी और वो की सरकार बताने वाले पाटिल पर पवार का जोरदार पलटवार

पाटिल के बयान पर पवार का पलटवार

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में इन दिनों राजनीति का सियासी पारा तेजी से बढ़ रहा है. प्रदेश में सरकारी एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार महाविकास अघाड़ी सरकार के निशाने पर है. सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी और गठबंधन में शामिल NCP नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर शिवसेना ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. इसी कड़ी में बीजेपी सांसद सुजय विखे पाटिल ने महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को पति, पत्नी और वो की सरकार बताया. पाटिल के इस बयान को लेकर जब सूबे के उप मुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार से सवाल पूछा गया … Read more

कांग्रेस को बदनाम करने के लिए हो रहा फिल्म कश्मीर फाइल्स का इस्तेमाल, समाज को बांटने से बचें- पवार

वी.पी. सिंह की सरकार को था बीजेपी का समर्थन- पवार

Politalks.News/The Kashmir Files. फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (‘The Kashmir Files’) को लेकर भारी राजनीति जारी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) खुद इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. भाजपा इस फिल्म को लेकर काफी एक्टिव है. दूसरी तरफ अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि, ‘इस फिल्म का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी को दोष देने के लिए किया जा रहा है और यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि उस समय जो कुछ भी हुआ था, तब कांग्रेस देश पर शासन कर रही थी’. पवार ने यह भी कहा कि, ‘अगर हम तब के इतिहास को देखें तो जब कश्मीरी … Read more

ED के अफसर बोले सरकार गिराने में मदद करो वरना लगा देंगे ठिकाने, कौन है राजनीतिक बॉस?- राउत 

ED तो है राजनीतिक कठपुतली

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की ‘महाविकास अघाड़ी’ सरकार बड़ी ही मजबूती के साथ डटी हुई है. लेकिन बार-बार इसे किसी न किसी तरीके से अस्थिर करने की लगातार कोशिश हो रही है. शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत द्वारा राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू को पत्र लिख कर ये जानकारी साझा की है. संजय राउत ने राज्यसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में साफ लिखा है कि, ‘मैं  मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही कार्रवाई से तंग आ चुका हूं. वो लोग चाहते हैं कि मैं महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को अस्थिर कर दूं नहीं तो वो मुझे कहीं का नहीं छोड़ेंगे.’ संजय राउत के इस … Read more

यूपी के दंगल में अकेले ताल ठोकेगी शिवसेना, टिकैत से मुलाकात कर राउत ने मांगा किसानों का आशीर्वाद

यूपी के दंगल में अकेले ताल ठोकेगी शिवसेना

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) की रणभेरी बज चुकी है. यूपी में 7 चरणों में मतदान होना है और इसके लिए 10 फरवरी से पहले चरण के लिए मतदान किया जाएगा. 10 मार्च को चुनावी नतीजें आने हैं, लेकिन इससे पहले यूपी चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए कई राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं. महाराष्ट्र (Maharashtra) की प्रमुख पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ चुनावी रण में उतरने को तैयार है तो वहीं अब शिवसेना (Shivsena) भी यूपी के चुनावी रण में उतरने वाली है लेकिन सपा के साथ नहीं. शिवसेना, उत्तर प्रदेश के आगामी … Read more

पवारवार: UP में BJP को अभी और लगेंगे झटके, होगा बदलाव, गोवा में कांग्रेस-TMC के साथ लड़ेंगे चुनाव

UP में BJP को अभी और लगेंगे झटके

Politalks.News/Maharashtra/UP. कड़ाके की ढंड के बीच देश के 5 राज्यों की चुनावी तारीखों के एलान के साथ ही देश की सियासत में जबरदस्त गर्माहट आ गई है. देश के दिग्गज नेता और NCP सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) ने चुनावी तारीखों के एलान के बाद सभी दलों को चौंका दिया है. NCP प्रमुख शरद पवार ने आगामी 5 राज्यों में से तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) लड़ने का एलान कर दिया है. शरद पवार के इस बयान के बाद बीजेपी की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है. क्योंकि उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election) में जहां NCP समाजवादी पार्टी के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है … Read more

सुना है, मेरे घर आज-कल में आने वाले हैं सरकारी मेहमान- मलिक की ‘भविष्यवाणी’ में केन्द्र पर निशाना

मलिक की 'भविष्यवाणी' में केन्द्र पर निशाना

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र (Maharashtra)की सियासत में क्रूज ड्रग्स केस की आंच अभी ठंडी नहीं पड़ी है. क्रूज ड्रग्स केस (Cruise Drug Case) में एनसीपी नेता नवाब मलिक ( Nawab Malik) के लगाए आरोपों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. शुक्रवार रात को नवाब मलिक ने एक ट्वीट किया है कि, ‘साथियों, सुना है, मेरे घर आज कल में सरकारी मेहमान आने वाले हैं, हम उनका स्वागत करते है’. आपको बता दें कि नवाब मलिक पहले भी आशंका जता चुके हैं कुछ सेंट्रल एजेंसियां उनको फंसाने की कोशिश कर सकती हैं. और केन्द्र सरकार पर सरकारी जांच एजेंसीज के दुरुपयोग का आरोप लगा चुके हैं. अब दोबारा मलिक द्वारा ऐसी आशंका जताना क्या … Read more

ठाकरे पर जावड़ेकर का अब तक का सबसे बड़ा हमला- उद्धव धोखेबाजी से बने ‘एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर’

‘महा विश्वासघाती अघाड़ी सरकार’

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की राजनीति भले ही शांत हो लेकिन कुछ कुछ न किसी न किसी नेता के बयान से गर्माहट पैदा हो जाती है. वर्तमान सरकार को लेकर विपक्ष लगातार बयानबाजी कर रहा है कि यह ‘महाविकास अघाड़ी सरकार’ (Mahavikas Aghadi Sarkaar) पूरे 5 साल नहीं चलने वाली. तो वहीं सत्ताधारी पार्टी के नेता लगातार ये दावा कर रहे हैं कि सरकार पूरे पांच साल चलेगी. इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) ने रविवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान जमकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा. साथ ही प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर’ बताया और कहा कि ‘वे … Read more

शिवसेना के भ्रमजाल में उलझे घाघ रणनीतिकार, ठाकरे-राउत कर रहे NCP-कांग्रेस-भाजपा के साथ खेला!

शिवसेना के भ्रमजाल में उलझे घाघ रणनीतिकार

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में ‘महाविकास अघाड़ी’ सरकार का नेतृत्व कर रही शिव सेना ऐसा ‘भ्रमजाल’ रच रही है कि देश के सबसे ‘चतुर सुजान’ नेता माने गए शरद पवार से लेकर भाजपा के ‘घाघ रणनीतिकारों’ तक को समझ में नहीं आ रही है कि आखिर शिव सेना चाहती क्या है? शिव सेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते का शरद पवार पर हमला मामूली नहीं है. गीते ने शरद पवार को पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया और कहा कि, ‘वे शिव सैनिकों के नेता नहीं हो सकते’. गीते ने यह भी कहा कि वे जब कांग्रेस के साथ नहीं रह सके तो शिव सेना के साथ क्या … Read more

पवार पर भड़के गीते- पीठ में छुरा घोंपने वाले नहीं हो सकते हमारे गुरु, महाराष्ट्र सरकार एक समझौता

पवार पर गीते का हमला

Politalks.News/Maharashatra.  महाराष्ट्र में शिवसेना भले ही कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है, लेकिन अंदरखाने ऑल इज वेल नहीं लगता. पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता अनंत गीते के बयान से तो यही संकेत मिलता है. अनंत गीते ने सोमवार को NCP सुप्रीमो शरद पवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, ‘पीठ में छुरा घोंपने वाले शरद पवार हमारे गुरु नहीं हो सकते’. अनंत गीते ने कहा कि, ‘अपनी पार्टी बनाने के लिए कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार शिवसैनिकों के लिए ‘गुरु’ नहीं हो सकते’. गीते ने यह भी कहा कि ‘शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन वाली … Read more