लोकसभा चुनाव के रण में राजस्थान की इस सीट पर मोदी के भरोसे राहुल

Politalks News

केंद्र में एक बार फिर सत्ता बनाने में जुटे नरेंद्र मोदी के लिए देशभर में भले ही अनुकूल परिस्थितियां मानी जा रहीं हों, लेकिन पश्चिमी राजस्थान की अधिकांश सीटों पर पेंच फंसता नजर आ रहा है. इसका कारण न तो मोदी है और न ही उनकी पार्टी की नीतियां. कारण है तो सिर्फ सांसद और उनकी कार्यशैली. इस​ बीच, ये कहना भी गलत नहीं होगा कि प्रत्याशी सांसद ने जिन नेताओं को पहले पीछे करने की कोशिश की थी, अब वो ही सब मिलकर सांसद को हराने में जुटे हैं. चूरू लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राहुल कस्वां अपने पारिवारिक राजनीतिक इतिहास के दम पर एक बार फिर टिकट ले … Read more

फ्रांस के अखबार का दावा- अंबानी की कंपनी का हजार करोड़ रुपये का टैक्स माफ हुआ

PoliTalks news

रफाल मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनिल अंबानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. फ्रांस के एक अखबार ने रिपोर्ट में दावा किया है कि फ्रांसीसी सरकार ने ‘रिलायंस फ्लैग एटलांटिक फ्रांस’ (आरएफएएफ) नाम की एक फ्रांसीसी कंपनी का एक हजार करोड़ रुपये का टैक्स माफ किया है. यह वही वक्त था जब भारत और फ्रांस के बीच 36 रफाल विमानों के सौदे पर बात चल रही थी. फ्रांस के चर्चित अखबार ला मोंद की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी और अक्टूबर 2015 के बीच में फ्रांस सरकार ने ‘रिलायंस फ्लैग एटलांटिक फ्रांस’ (आरएफएएफ) नाम की एक फ्रांसीसी कंपनी पर 14 करोड़ 37 लाख … Read more

यूपी में अधपके चावल दे रहे राजनीति के मंझे खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर

PoliTalks news

इस बार का लोकसभा चुनाव कई मायनों में पिछले चुनावों के मुकाबले दिलचस्प होगा. इसकी वजह है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में कई ऐसी सीटें हैं, जहां नए खिलाड़ी राजनीति में मंझे दिग्गजों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. सियासी दंगल के ये नए खिलाड़ी कहीं तो राजनीति की लंबी पारी खेल चुके खिलाड़ियों को चुनौती देंगे तो कहीं उनके आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. हालांकि चुनावी परिणाम में थोड़ा समय शेष है लेकिन मुकाबला कहीं मायनों में मजेदार हो गया है. आइए जानत हैं ऐसी ही कुछ लोकसभा सीटों के बारे में … आजमगढ़ मुलायम सिंह यादव की इस परम्परागत सीट पर फिर … Read more

‘जिनके पास दो टाइम का खाना नहीं होता है, वे सेना में जाते हैं’

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं लेकिन राजनेताओं की तीखी नोक-झोंक और कड़वी बयानबाजी कम नहीं हो रही है. हर दिन कोई न कोई मुद्दा ऐसा होता है जिस पर नेता सुर्खियां बटौरने के लिए कमेंट पास करते हैं. फिर दूसरे नेता इसका जवाब भी उसी अंदाज में देते हैं. बयानों से सुर्खियों में आज सबसे उपर कर्नाटक के सीएम कुमार स्वामी का बयान है जिन्होंने देश की सेना के बारे में बयान दिया है. इसी बयान का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें डूब मरने की सलाह ​दी है. मेनका गांधी का मुस्लिमों पर बयान भी चर्चा में बना रहा. वहीं हेमा मालिनी ने द्वारका वासियों की … Read more

मोदी ने धर्म के नाम पर सिर्फ झूठी बातें की हैं: गहलोत

PoliTalks news

राजस्थान लोकसभा चुनाव की तारीख जिस तरह करीब आती जा रही है, कांग्रेस के चुनावी तेवर धार पकड़ रहे हैं. आज एक ही दिन में कांग्रेस ने जयपुर सहित झुंझूनूं और लूणकरणसर (बीकानेर) में  3 चुनावी सभाओं का आयोजन किया और जमकर विपक्ष पर धावा बोला. राजधानी के सिविल लाइंस इलाके में जयपुर शहर की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल के समर्थन में हुए एक जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार हिंदुत्व और राष्ट्रप्रेम की बातें करती है. क्या हम हिंदू नहीं हैं या राष्ट्रप्रेम नहीं है. राष्ट्रप्रेमी कौन नहीं है. मोदी ने धर्म के नाम पर … Read more

बसपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, जयपुर ग्रामीण से विधुडी को टिकट

PoliTalks

बहुजन समाज पार्टी ने सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर राजस्थान लोकसभा चुनाव के लिए नई सूची जारी की है. इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं. लिस्ट में बीकानेर, सीकर, चूरू, जयपुर ग्रामीण और करौली-धौलपुर के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. लिस्ट में मुताबिक, बीकानेर से भैराराम मेघवाल को उतारा गया है. उनके सामने बीजेपी के अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल मैदान में हैं. ऐसे में बीएसपी प्रत्याशी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. सीकर से सीता देवी को टिकट मिला है. कांग्रेस के सुभाष मेहरिया और बीजेपी के सुमेधानंद सरस्वती उन्हें टक्कर दे रहे हैं. चूरू से हरिसिंह चाहर को बीएसपी चेहरा … Read more

कांग्रेस जिसे बता रही राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, वह ‘मोबाइल लाइट’ निकली

कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जान का खतरा बताने की बात को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा है कि जिसे कांग्रेस स्नाइपर की लाइट बता रही है, असल में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के ही मोबाइल की ग्रीन लाइट थी. उनकी सुरक्षा में चूक का कोई सवाल ही नहीं उठता. दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में नामांकन भरने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक ग्रीन कलर की लेजर जैसी लाइट उनके माथे पर कई बार चमकी थी, जिसे राहुल की सुरक्षा में चूक मानते हुए कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था. कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर जानकारी दी कि … Read more